एक्सप्लोरर

सामने आया मरकज मामले का दिल्ली-6 कनेक्शन, क्राइम ब्रांच कर रही है जांच

क्राइम ब्रांच की टीम को पता चला है कि पुरानी दिल्ली के कुछ हवाला कारोबारी मरकज से जुड़े लेनदेन में शामिल रहे हैं. यही वजह है कि पुरानी दिल्ली के कुछ हवाला कारोबारी क्राइम ब्रांच की रडार पर हैं.

नई दिल्ली: मरकज मामले की जांच कर रही क्राइम ब्रांच की टीम अब मरकज का दिल्ली-6 कनेक्शन खंगाल रही है. दरअसल जांच के दौरान क्राइम ब्रांच की टीम को पता चला है कि पुरानी दिल्ली के कुछ हवाला कारोबारी मरकज से जुड़े लेनदेन में शामिल रहे हैं. यही वजह है कि पुरानी दिल्ली के कुछ हवाला कारोबारी क्राइम ब्रांच की रडार पर हैं. क्राइम ब्रांच के सूत्रों का कहना है कि इन हवाला कारोबारियों से जल्द ही पूछताछ की जाएगी. अब तक की जांच में क्राइम ब्रांच की टीम दो हवाला कारोबारियों से पूछताछ कर चुकी है.

सूत्रों के मुताबिक जांच एजेंसी को शक है कि मरकज का पैसा दिल्ली से भेजने और मंगवाने में पुरानी दिल्ली के कई हवाला कारोबारी मदद करते थे. इसके अलावा मरकज का मुख्य बैंक खाता भी दिल्ली-6 में लाल कुआं इलाके में है, जिससे करोड़ो का लेनदेन हुआ है. फिलहाल क्राइम ब्रांच ने इस खाते से कोई भी लेन देन बंद करवा दिया है.

क्राइम ब्रांच की जांच में ये भी सामने आया था कि मरकज को रेलवे टिकट बुक करने की कमर्शियल ID कैसे मिली हुई थी. अब इसकी भी जांच शुरू हो गई है. क्राइम ब्रांच रेलवे विभाग को चिट्ठी लिखकर जानकारी मांगेगी कि ID किसके नाम से बनाई गई. कैसे कमर्शियल ID को स्वकृति मिली. पिछले तीन महीने में कितने जमातियों को कहां-कहां भेजा गया और किस क्लास से उन्हें सफर करवाया जाता था. इसके अलावा ये डिटेल भी मांगी जाएगी कि किस बैंक खाते का इस्तेमाल टिकट बुक करने के लिए जाता था.

क्राइम ब्रांच की टीम मौलाना साद को अब तक चार नोटिस भेज चुकी है और पांचवा नोटिस भेजने की तैयारी में है. आपको बता दें कि मौलाना साद समेत क्राइम ब्रांच की टीम ने सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था. जांच अभी जारी है. अभी तक क्राइम ब्रांच की टीम ने इन सातों लोगों में से किसी को बुलाकर पूछताछ नहीं की है. सूत्रों की मानें तो अभी क्राइम ब्रांच की टीम मरकज से जुड़े तमाम सुबूत इकट्ठे कर रही है ताकि केस मजबूत हो सके और जब साद या मरकज जुड़े किसी को भी बुलाकर पूछताछ की जाए तो वो झूठ ना बोल सकें.

ये भी पढ़ें

Boys Locker Room: दिल्ली HC में जनहित याचिका दायर कर मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग कोरोना मरीजों को किन शर्तों पर अस्पताल से मिलेगी छुट्टी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की नई गाइडलाइन्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'विपक्षी नहीं...', कौन है दिमागी नक्सल? किरेन रिजिजू ने बताया
'विपक्षी नहीं...', कौन है दिमागी नक्सल? किरेन रिजिजू ने बताया
2014 से 2026: बुनियादी चुनौतियों से अहम मुद्दों तक, PM मोदी के भाषण में 'देश पहले'
2014 से 2026: बुनियादी चुनौतियों से अहम मुद्दों तक, PM मोदी के भाषण में 'देश पहले'
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र
वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget