एक्सप्लोरर

राफेल सौदे से पहले सरकार ने बदल दी थी रक्षा खरीद नीति, ऑफसेट क्लॉज किया खत्म- कैग

ऑफसेट पॉलिसी के मुताबिक विदेशी कंपनियों को अनुबंध का 30 प्रतिशत हिस्सा भारत में रिसर्च या उपकरणों पर खर्च करना होता है. कैग ने कहा है कि कि राफेल सौदे समेत साल 2015 से लेकर अब तक कई मामलों में ऑफसेट पॉलिसी का पालन नहीं हुआ है.

नई दिल्ली: नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) ने बड़ा खुलासा किया है. कैग ने संसद में पेश अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अप्रैल 2016 में फ्रांस के साथ राफेल जेट की खरीद से पहले सरकार ने रक्षा खरीद नीति में बदलाव किया था. कैग ने बताया कि रक्षा खरीद में यह बदलाव साल 2015 में किया गया था और एक अप्रैल 2016 से यह लागू हो गया था.

कैग ने संसद में क्या बताया?

कैग ने संसद में बताया कि रक्षा खरीद नीति में बदलाव के मुताबिक, साल 2016 में जब भारत और फ्रांस के बीच 36 राफेल फाइटर जेट की डील हुई तो उसमें ऑफसैट पार्टनर घोषित करने की अनिवार्यता खत्म हो गई थी. इस बदलाव के बाद अब सरकार से सरकार, अंतर-सरकार और एकल विक्रेता से रक्षा खरीद में ऑफसेट पॉलिसी लागू नहीं होगी.

रक्षा खरीद नीति में हुए इस बदलाव का क्या मतलब है?

इस बदलाव के बाद अब विदेशी वेंडर को कॉन्ट्रैक्ट साइन करते समय अपने ऑफसैट पार्टनर के बारे में बताना जरूरी नहीं है. कैग ने कहा है कि कि राफेल सौदे समेत साल 2015 से लेकर अब तक कई मामलों में ऑफसेट पॉलिसी का पालन नहीं हुआ है. कैग ने यह भी बताया कि ऑफसेट का समझौता पूरा न होने पर पॉलिसी में ऐसा कुछ भी नियम नहीं है, जिससे विदेशी कंपनी पर जुर्माना लगाया जा सके.

भारत ने साल 2005 में अपनाई थी ऑफसेट नीति

कैग ने संसद में पेश अपनी रिपोर्ट में यह भी बताया है कि फ्रांस की डसॉल्ट एविएशन से 59 हजार करोड़ रुपए में 36 राफेल विमानों की डील करते समय सरकार ने ऑफसेट कॉन्ट्रैक्ट में डीआरडीओ को कावेरी इंजन की तकनीक देकर 30 प्रतिशत ऑफसेट पूरा करने की बात भी तय की थी. हालांकि ये वादा अभी तक पूरी नहीं हुआ. ऑफसेट पॉलिसी के मुताबिक विदेशी कंपनियों को अनुबंध का 30 प्रतिशत हिस्सा भारत में रिसर्च या उपकरणों पर खर्च करना होता है. भारत ने साल 2005 में ऑफसेट नीति को अपनाया गया था.

बता दें कि भारत सरकार ने फ्रांस की डसॉल्ट एविएशन से ‘सरकार-से-सरकार अनुबंध’ के माध्यम से 36 राफेल लड़ाकू विमान खरीदे हैं. इनमें से पांच राफे विमानों को इसी महीने भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया है.

यह भी पढ़ें-

कृषि कानून के खिलाफ किसानों का आंदोलन दो अक्टूबर तक बढ़ा, दो दिन बाद करेंगे देशव्यापी रेल आंदोलन

कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों को सोनिया गांधी का निर्देश- मोदी सरकार के कृषि कानूनों को रोकने के लिए अपने राज्यों में कानून बनाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
पेपर लीक पर सख्त कानून और नशा मुक्त भारत पर जोर, पीयूष गोयल ने विपक्ष को घेरा
पेपर लीक पर सख्त कानून और नशा मुक्त भारत पर जोर, पीयूष गोयल ने विपक्ष को घेरा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget