एक्सप्लोरर

Rajouri Encounter: आतंकियों के खिलाफ जारी ऑपरेशन के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ पहुंचे राजौरी, कल 5 जवान हुए थे शहीद

Rajouri Encounter: सेना की उत्तरी कमान के प्रवक्ता ने बताया कि शनिवार सुबह आतंकवादियों का सामना होने पर एक बार फिर से गोलीबारी शुरू हो गई.

Rajnath Singh Visit Rajouri: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार (6 मई) को जम्मू कश्मीर के राजौरी पहुंचे. रक्षा मंत्री वरिष्ठ सेना कमांडरों और रक्षा अधिकारियों से राजौरी इलाके में आतंकियों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन की पूरी जानकारी लेंगे. साथ ही वह शहीद जवानों को श्रद्धांजलि भी देंगे. एक दिन पहले इसी जगह पर आतंकवादियों के घात लगाकर किए गए विस्फोट में 5 जवान शहीद हुए थे. 

सेना की उत्तरी कमान के प्रवक्ता ने बताया कि शनिवार सुबह आतंकवादियों का सामना होने पर एक बार फिर से गोलीबारी शुरू हो गई. आइए जानते हैं कि अब तक इस मुठभेड़ में क्या हुआ है.

शुक्रवार के हमले बाद अब तक क्या हुआ

  • शनिवार सुबह को भी आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी है. सेना की उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ग्राउंड जीरो पर मौजूद हैं. ग्राउंड कमांडरों ने उन्हें ऑपरेशन की जानकारी दी है
  • पुंछ में सेना के ट्रक पर हमले में के जिम्मेदार आतंकियों को बाहर निकालने के लिए सेना ने अभियान शुरू किया था. पुंछ में आतंकी हमले में 5 जवान शहीद हुए थे. सेना को इनपुट मिला था कि पुंछ हमले के जिम्मेदार आतंकी कंडी के जंगलों में छिपे हुए हैं. इसके बाद सेना ने शुक्रवार (6 मई) की सुबह विशेष अभियान शुरू किया था.
  • सुरक्षाबलों को एक गुफा में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली. इलाके की घेराबंदी करने के लिए सीआरपीएफ और सेना के अतिरिक्त जवानों को बुलाया गया ताकि आतंकी मौके से भाग न सकें.
  • ड्रोन और खोजी कुत्तों को भी बुलाया गया. इसके बाद सैनिकों ने मोर्टार और ग्रेनेड के साथ गुफा के ठिकाने पर हमला किया. सुरक्षाबल आगे बढ़ रहे थे, तभी आतंकियों ने पहले से लगाकर रखे गए विस्फोटक को उड़ा दिया.
  • हमले में दो जवानों की मौके पर ही शहीद हो गए, तीन घायल जवानों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. घटना में एक मेजर घायल हुआ है.
  • पीटीआई ने बताया कि आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के सहयोगी पीपल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट (पीएएफएफ) ने शुक्रवार को हुए हमले की जिम्मेदारी ली है.
  • शनिवार सुबह उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई, जिसमें सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है.
  • बारामुला के इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर पुलिस और सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी की. जब सुरक्षाबलों ने आतंकियों से सरेंडर करने को कहा तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी.
  • बारामुला एसएसपी अमोद अशोक नागपुरे ने कहा कि मारा गया आतंकवादी दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले का मूल निवासी था और लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा हुआ था.
  • मारे गए आतंकी के पास से एक एके 56 राइफल, 4 एके 56 की मैगजीन, 56 राउंड गोलियां, बरामद हुई हैं. साथ ही एक 9 एमएम पिस्टल, 2 ग्रेनेड, एक गोला बारूद की थैली भी मिली है.

यह भी पढ़ें

SCO Meet: कश्मीर पर बिलावल भुट्टो को करारा जवाब, जयशंकर बोले- 370 हुआ इतिहास, जल्दी नींद से जाग जाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: सरकार से बातचीत के ऑफर की जगह को सीजेपी ने ठुकराया, अब कल देशव्यापी आंदोलन का ऐलान
LIVE: सरकार से बातचीत के ऑफर की जगह को सीजेपी ने ठुकराया, अब कल देशव्यापी आंदोलन का ऐलान
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश
सऊदी अरब से दिल्ली पहुंचते ही NIA ने PFI के फरार आरोपी को दबोचा, 3 लाख रुपए का था इनाम
सऊदी अरब से दिल्ली पहुंचते ही NIA ने PFI के फरार आरोपी को दबोचा, 3 लाख रुपए का था इनाम
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त

वीडियोज

DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs
Amitabh Bachchan ने ICU और सर्जरी की वायरल खबरों पर दिया बड़ा अपडेट
Lock Upp 2 में Hina Khan की स्पेशल एंट्री? Shilpa Shinde संग टकराव की चर्चा
CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
किसानों के लिए वरदान हैं सरकार की ये 5 योजनाएं, आज ही कर लें आवेदन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
किसानों के लिए वरदान हैं सरकार की ये 5 योजनाएं, आज ही कर लें आवेदन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
Embed widget