एक्सप्लोरर

राजनाथ सिंह का बड़ा एलान- यूपी में नट-बोल्ट से लेकर ब्राह्मोस मिसाइल तक का होगा निर्माण, 109 MOU साइन

Aatmanirbhar Bharat: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ में आत्मनिर्भर भारत के कार्यक्रम में पहुंचे. वहां उन्होंने ब्राह्मोस मिसाइल से लेकर एयरक्राफ्ट तक के निर्माण को लेकर बड़े एलान किए.

Rajnath Singh in Lucknow:  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आत्मनिर्भर भारत पर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शनिवार (17 जून) को लखनऊ पहुंचे. यहां उन्होंने बड़ा एलान करते हुए कहा कि नट-बोल्ट ही नहीं अब उत्तर प्रदेश में ब्राह्मोस मिसाइलें, ड्रोन, एयरक्राफ्ट और इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सिस्टम तैयार किया जाएगा. साथ ही असेंबल भी यहीं होगा.

राजनाथ सिंह ने कहा, हमने उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु में रक्षा गलियारा के जरिए रक्षा विनिर्माण के लिए एक अनुकूल वातावरण तैयार किया है. आज जब तकनीक का नाम नया योद्धा युद्ध में आया है, तब हमें कहीं और आगे बड़ा सोचने की आवश्यकता है. हमें क्षितिज से परे सैन्य साजो-सामान के क्षेत्रों में भी आत्मनिर्भरता प्राप्त करने की आवश्यकता है. 

आत्मनिर्भर भारत पर आयोजित कार्यक्रम में राजनाथ सिंह ने कहा कि यूपीडीआईसी यानी उत्तर प्रदेश रक्षा औधोगिक गलियारे के लिए करीब 1,700 हेक्टेयर भूमि के अधिग्रहण की योजना है, जिसमें से 95 प्रतिशत से अधिक भूमि का पहले ही अधिग्रहण किया जा चुका है. इनमें से 36 उद्योगों और संस्थानों को करीब 600 हेक्टेयर भूमि दी गई है. 16 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत के अनुमानित निवेश के साथ 109 एमओयू पर साइन किए गए.

क्या है यूपीडीआईसी?

यूपीडीआईसी एक महत्वाकांक्षी परियोजना है जिसके जरिए  विदेशी आपूर्तिकर्ताओं पर भारतीय रक्षा क्षेत्र की निर्भरता घटाने का इरादा है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अभी तक कुल 2,500 करोड़ रुपये का निवेश यूपीडीआईसी में किया गया है. उन्होंने कहा कि यहां सिर्फ नट-बोल्ट ही नहीं बनाए जाएंगे बल्कि ड्रोन, इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं, एयरक्राफ्ट और ब्रह्मोस मिसाइलों को तैयार करने का काम भी किया जाएगा. 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जोर देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि हमें विदेशी हथियारों और उपकरणों पर निर्भर न होंना पड़ें. उन्होंने कहा कि असली ताकत ‘आत्मनिर्भर’ होने में ही है, खासकर जब इमरजेसी स्थिति उत्पन्न होती है. राजनाथ सिंह ने ये सभी बातें शनिवार को लखनऊ में आत्मनिर्भर भारत के कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान कही.

यह भी पढ़ें:-

‘ये अमृतकाल है?’ रोजगार के मुद्दे पर राहुल गांधी का हमला, कहा- 2 लाख से ज्यादा नौकरियां खत्म कर दीं 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget