एक्सप्लोरर

रक्षा मंत्री Rajnath Singh बोले- भविष्य में हथियार निर्यात करने वाले देशों में अग्रणी स्थान पर रहेगा भारत

Defence Minister: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा भारत दुनिया का अकेला ऐसा देश है जिसने अपनी सीमा में रहने वाले लोगों को ही परिवार नहीं माना, प्राचीन काल से भारत का मूलमंत्र 'वसुधैव कुटुंबकम' रहा है

Defence Minister on Wepons Exports: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बार फिर दोहराया है कि निकट भविष्य में भारत हथियार निर्यात करने वाले देशों में अग्रणी स्थान पर होगा. उन्होनें कहा एक समय दुनिया का सबसे ज्यादा हथियार आयात करने वाला भारत आज निर्यात करने में 25वें स्थान पर आ गया है.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एनसीसी के एक कार्यक्रम में कहा कि एक वक्त ऐसा था जब अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर भारत की बात को कोई नहीं सुनता था. लेकिन आज पूरी दुनिया में भारत की धमक है. फिर चाहे वो आईटी सेक्टर हो या साइंस या फिर डिफेंस. उन्होनें कहा कि अब भारत में ही हथियार बनेंगे और अगर विदेशी कंपनियां भी चाहे तो यहां आकर हथियार बना सकती हैं.

शुक्रवार को एनसीसी ने 'आजादी की विजय श्रृंखला और महा-संस्कृति का संगम' नाम के कार्यक्रम का आयोजन किया था. इस दौरान रक्षा मंत्री ने एनसीसी कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि देश के युवाओं को भारत को फिर से विश्वगुरू बनाने की क्षमता पैदा करनी होगी. उन्होनें कहा कि भारत की संस्कृति श्रेष्ठत्म है. भारतवर्ष दुनिया का अकेला देश है जिसने अपनी सीमा में रहने वाले लोगों को ही परिवार नहीं माना, पूरी दुनिया को माना. प्राचीन काल से भारत का मूलमंत्र ही 'वसुधैव कुटुंबकम' रहा है.

कार्यक्रम में देरी से आने के लिए मांगी माफी

कार्यक्रम में एक घंटा देरी आने से रक्षा मंत्री ने कैडेट्स से खेद जताया. उन्होनें बताया कि भारत के दौरे पर आई  फ्रांस की रक्षा मंत्री के साथ बैठक लंबी खीचने के चलते उन्हें आने में देरी हुई. उन्होनें साफ तौर से कहा कि जो इंसान समय का पाबंद नहीं होता उसमें अनुशासन नहीं आ‌ सकता.

राजनाथ सिंह ने कहा कि एनसीसी  ने हमें अनेक ऐसी महान विभूतियां दी हैं, जिन्होंने देश का नाम पूरी दुनिया में ऊंचा किया है. नेताजी सुभाष चंद्र बोस से लेकर हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज जी और पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर जी तक एनसीसी में रहे हैं. उन्होनें कहा कि वे खुद एनसीसी के बी सर्टिफिकेट कैडेट रह चुके हैं.

Uttarakhand News: कॉर्बेट पार्क की तर्ज पर खटीमा में शुरू होगी जंगल सफारी, सीएम पुष्कर सिंह धामी करेंगे शुभारंभ

UP Election 2022: लखनऊ में अमित शाह बोले- योगी आदित्यनाथ ने यूपी से गुंडों और माफियाओं का सफाया कर दिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
कौन हैं जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा? पंजाब-हरियाणा HC के चीफ जस्टिस के लिए हुई सिफारिश
कौन हैं जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा? पंजाब-हरियाणा HC के चीफ जस्टिस के लिए हुई सिफारिश
MoU का उल्लंघन जारी रहने तक US के साथ बातचीत संभव नहीं, अराघची की दो टूक
MoU का उल्लंघन जारी रहने तक US के साथ बातचीत संभव नहीं, अराघची की दो टूक

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget