एक्सप्लोरर

मानहानि केस: RJD नेताओं के खिलाफ सुशील मोदी ने कोर्ट में दर्ज कराया बयान

पटना: बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने एक स्थानीय कोर्ट में मानहानि के एक मामले में अपना बयान दर्ज कराया. सुशील मोदी ने पटना और देश के कई जगहों में कथित तौर पर बेनामी संपत्ति को लेकर मानहानि के एक मामले में आरजेडी प्रवक्ता मनोज झा और चितरंज गगन के खिलाफ कोर्ट के सामने अपना बयान दर्ज कराया.

कोर्ट में 23 मई को होगी मामले की अगली सुनवाई सुशील ने आज इस मामले में पटना के सीजेएम ओम प्रकाश की कोर्ट में अपना बयान दर्ज कराया. कोर्ट ने सुशील के आवेदन को स्वीकार करते हुए इस मामले को आगे की सुवनाई के लिए ज्युडिशियल मजिस्ट्रेट (शष्ठम) ओम प्रकाश की कोर्ट को ट्रांसफर कर दिया. इस मामले की अगली सुनवाई की तारीख आगामी 23 मई निर्धारित की गई है.

आरजेडी प्रवक्ताओं ने मेरी प्रतिष्ठा को आघात पहुंचाया: सुशील मोदी कोर्ट से बाहर आने के बाद सुशील ने कहा कि उन्होंने सीजएम से लालू प्रसाद की पार्टी आरजेडी के इन दोनों प्रवक्ताओं को व्यक्तिगत तौर पर कोर्ट में पेश होने के लिए सम्मन जारी करने का निर्देश आग्रह है. उन्होंने कहा कि हमने कोर्ट से कहा कि उन पर आरजेडी प्रवक्ताओं ने बिना किसी सबूत के आधारहीन बेबुनियाद और तथ्यहीन आरोप लगाकर उनकी प्रतिष्ठा को आघात पहुंचाया है. कोर्ट से उन्होंने आग्रह किया कि वारंट जारी कर अभियुक्तों को अदालत में हाजिर कराया जाए और उन्हें कड़ी सजा दी जाए.

आईपीसी की धारा 499 और 500  के तहत सुशील कुमार मोदी ने दर्ज कराया था मामला बिहार विधान परिषद में प्रतिपक्ष के नेता सुशील कुमार मोदी ने बीते दो मई को आरजेडी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज झा और प्रदेश प्रवक्ता चिरंजन गगन के खिलाफ आईपीसी की धारा 499 और 500 के तहत मुख्य सीजेएम की कोर्ट में मानहानि का मामला दर्ज कराया था.

आरेजडी के प्रवक्ताओं ने सुशील कुमार मोदी पर लगाया था आरोप

मनोज झा और चितरंजन गगन ने सुशील मोदी पर आरोप लगाया था. मनोज झा और गगन ने सुशील मोदी पर पटना के राजेंद्रनगर के रोड संख्या 13 पर आलीशान मकान और चर्च की 7.5 एकड़ जमीन पर कथित तौर पर कब्जा कर एक मॉल बनाने, दिल्ली में आरामदेह कार और कोलकाता में कई कंपनियों में कालाधन निवेश करने का आरोप लगाया था.

लालू परिवार के बेनामी संपत्ति का खुलासा किया: सुशील कुमार मोदी सुशील मोदी ने कोर्ट के सामने दर्ज कराए अपने बयान में कहा कि प्रेमचन्द गुप्ता, ओमप्रकाश कत्याल, विवेक नागपाल, अशोक बंथिया जैसे लोगों द्वारा लालू परिवार को दी गई अनेक बेनामी कंपनियां और करोड़ों की जमीन और पटना में बन रहे उनके 750 करोड़ रपये के मॉल का उन्होंने खुलासा किया.

आरजेडी नेताओं ने जनता के बीच मेरी छवि खराब करने की कोशिश की: सुशील कुमार मोदी

सुशील मोदी ने आगे कहा कि इस बात से बौखलाकर आरजेडी के इन प्रवक्ताओं ने उन पर राष्ट्र कवि दिनकर का मकान कब्जा करने, पटना के लोदीपुर में चर्च की 7.5 एकड़ जमीन कब्जा कर मॉल बनाने और दिल्ली कोलकाता की कई कंपनियों में काला धन लगे होने का अनर्गल आरोप लगाकर उनकी छवि को जनता के बीच खराब करने का प्रयास किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rahul Gandhi Dharna Live: थाने में राहुल गांधी का धरना जारी, जेपी नड्डा बोले- वंदे मातरम से ध्यान भटकाने की कोशिश
Live: थाने में राहुल गांधी का धरना जारी, जेपी नड्डा बोले- वंदे मातरम से ध्यान भटकाने की कोशिश
'डेमोग्राफिक बदलाव, Gen Z और....', RSS की बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा
'डेमोग्राफिक बदलाव, Gen Z और....', RSS की बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा
बेंगलुरु से होसुर जा रही कार से 9 करोड़ रुपये बरामद, 2 हिरासत में
बेंगलुरु से होसुर जा रही कार से 9 करोड़ रुपये बरामद, 2 हिरासत में
आपातकाल: असंवैधानिक घोषित करने की मांग पर SC में सुनवाई, सरकार ने क्या कहा?
आपातकाल: असंवैधानिक घोषित करने की मांग पर SC में सुनवाई, सरकार ने क्या कहा?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget