एक्सप्लोरर

‘छपाक’ में दिखीं तेज़ाब पीड़िता की मदद को आगे आईं दीपिका पादुकोण, किडनी ट्रांसप्लांट को दिए ₹15 लाख

बाला नाम की एसिड अटैक सर्वाइवर को किडनी ट्रांसप्लांट के लिए 16 लाख रुपये की आर्थिक मदद चाहिए थी. दीपिका पादुकोण ने मदद का हाथ आगे बढ़ाते हुए 15 लाख रुपये दिए.

बिजनौर की रहने वाली तेज़ाब पीड़िता बाला की मदद के लिए अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने मदद का हाथ बढ़ाया है. दिल्ली के सफ़दरजंग अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट के लिए 16 लाख रुपये की आर्थिक मदद का इंतज़ार कर रहीं थीं. दीपिका ने बाला की मदद को चल रहे क्राउड फ़ंडिंग अभियान में 15 लाख रुपये की मदद की. बता दें कि तेज़ाब पीड़िताओं की मदद को चलने वाली संस्था छांव फ़ाउंडेशन के साथ जुड़ीं बाला, दीपिका के साथ फ़िल्म ‘छपाक’ में भी नज़र आ चुकी हैं.

जानिए क्या है पूरा मामला

एसिड अटैक सर्वाइवर बाला को शुरूआती दिक़्क़तों के बाद दिल्ली के सफ़दरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था. यहां उनकी जांचों के बाद पता चला कि उनकी किडनियों में गंभीर संक्रमण है और ट्रांसप्लांट की ज़रूरत है. बाला के किडनी ट्रांसप्लांट के लिए छांव फ़ाउंडेशन ने 16 लाख रूपए जुटाने को क्राउड फ़ंडिंग अभियान शुरू किया. तीन दिन पहले शुरू हुए इस अभियान को दीपिका पादुकोण ने एक ही दिन में 15 लाख रुपये देकर पूरा कर दिया. दीपिका ने पहले 10 लाख रुपये दिए और देर शाम 5 लाख रुपये डोनेट किए. फ़िलहाल बाला के इलाज को 16,00,558 रुपये इकट्ठा किए जा चुके हैं. 

‘छपाक’ में दीपिका के साथ आई थीं नज़र

मेघना गुलज़ार के निर्देशन में बनी फ़िल्म 'छपाक’ में बाला दीपिका के साथ नज़र आई थीं. तेज़ाब हमलों को लेकर बनी इस फ़िल्म के प्रमोशन के दौरान बाला ने न सिर्फ़ दीपिका बल्कि रणवीर सिंह के साथ भी लंबा वक़्त बिताया था. यही वजह है कि बाला के बारे में जानकारी होते ही दीपिका बाला की मदद को आगे आईं. छांव फाउंडेशन के मुखिया आशीष शुक्ला ने दीपिका से प्राप्त डोनेशन के बारे में पुष्टि की है. 

2012 में हुआ था एसिड अटैक, 2017 में शीरोज से जुड़ीं

पश्चिमी यूपी के बिजनौर की रहने वाली बाला पर उनके मकान मालिक ने एसिड अटैक किया था. इस दौरान उनके दादा भी साथ थे जिनकी इस हादसे में मौत हो गई. इस हमले में बाला के चेहरे समेत गला और बाल भी जल गए थे. हादसे के बाद बाला को 12 सर्जरी करानी पड़ी थी.

2017 में बाला छांव फ़ाउंडेशन के द्वारा तेज़ाब पीड़िताओं के लिए चलाए जाने वाले कैफ़े शीरोज़ हैंगआउट से जुड़ीं. यहां से जुड़ने के बाद वह आत्मनिर्भर बनीं और अपने किसान पिता, मां और भाई-बहनों की आर्थिक मदद करने लगीं. 

Karan Johar- Kangana Ranaut ने Sidharth Shukla को दी श्रद्धांजलि, एक्टर की मौत की खबर से हुए शॉक्ड

Rhea Chakraborty सिद्धार्थ शुक्ला की मौत की खबर सुनकर हुईं इमोशनल, शेयर किया पोस्ट

केतन दीक्षित abp न्यूज़ की सोशल मीडिया टीम में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं. उन्होंने पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू किया. उसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान में भी अपनी सेवाएं दीं. 4 साल से अधिक समय तक वह 'स्टॉप एसिड अटैक' अभियान के साथ बतौर मीडिया ऑफिसर जुड़े रहे. इसके बाद हाइपर लोकल न्यूज़ एप 'सर्कल' में बतौर एडिटोरियल कम्यूनिटी मैनेजर अपनी जिम्मेदारियां निभाईं. केतन ने अपनी पढ़ाई अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से पूरी की. फिल्म मेकिंग के क्षेत्र में भी इनकी दिलचस्पी है और अवॉर्ड विनिंग फिल्म का निर्देशन भी किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख-जम्मू कश्मीर HC में 9 वकीलों को बतौर जज मंजूरी, SC कॉलेजियम की बैठक में फैसला
लद्दाख-जम्मू कश्मीर HC में 9 वकीलों को बतौर जज मंजूरी, SC कॉलेजियम की बैठक में फैसला
गिरिराज सिंह का कर्नाटक कांग्रेस पर बड़ा हमला, दूध के दाम के बहाने कसा तंज
गिरिराज सिंह का कर्नाटक कांग्रेस पर बड़ा हमला, दूध के दाम के बहाने कसा तंज
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget