एक्सप्लोरर

Cyclone Sitrang: बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव का क्षेत्र, चक्रवाती तूफान में तब्दील हुआ ‘सितरंग’, होगी भारी बारिश

Bay Of Bengal Cyclone: बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान सितरंग ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है. अब ये धीरे- धीरे बांग्लादेश की तरफ बढ़ रहा है.

Cyclone In Bay Of Bengal: बंगाल की खाड़ी (Bay Of Begal) के ऊपर बना गहरे दबाव का क्षेत्र रविवार शाम को चक्रवात (Cyclone) में तब्दील हो गया और यह बांग्लादेश (Bangladesh) के तट की तरफ बढ़ रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी. थाईलैंड (Thailand) ने इस चक्रवात को ‘सितरंग’ (Sitrang) नाम दिया है. आईएमडी के मुताबिक, चक्रवात मंगलवार सुबह बांग्लादेश में टिंकोना द्वीप और सैंडविप के बीच दस्तक दे सकता है.

विभाग ने बताया कि रविवार, 23 अक्टूबर 2022 शाम साढ़े पांच बजे चक्रवात पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप से 580 किलोमीटर दक्षिण और बांग्लादेश के बारीसाल से 740 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में था. आईएमडी के अनुसार, चक्रवात के प्रभाव से ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है. पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में भारी बारिश होने और 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है.

भारी बारिश होने का अनुमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने इससे पहले कहा था कि रविवार सुबह सागर द्वीप के दक्षिण में 700 किमी दूर मौजूद मौसम की स्थिति उत्तर-पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ रही है और सोमवार को इसके फिर से उत्तर-पूर्वी दिशा की ओर लौटने तथा टिंकोना द्वीप और सैंडविप के रास्ते बांग्लादेश तट को पार करने का अनुमान है. मौसम विभाग ने एक बुलेटिन में बताया था कि सोमवार को तटीय जिलों-दक्षिण 24 परगना और उत्तर 24 परगना में भारी से बहुत भारी और पूर्वी व पश्चिमी मिदनापुर में भारी बारिश होने का अनुमान है. वहीं, कोलकाता, हावड़ा और हुगली में सोमवार और मंगलवार को मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है.

दीपावली पर चक्रवाती सितरंग का कहर

यह मौसम घटनाक्रम ऐसे समय हो रहा है जब लोग दो साल बाद बड़े पैमाने पर काली पूजा और दीपावली मनाने की तैयारी कर रहे हैं. कोविड-19 के चलते पिछले दो साल सादगी से ये त्योहार मनाए गए थे. बुलेटिन के अनुसार, इस मौसम स्थिति के चलते मंगलवार को तटीय जिलों-उत्तर 24 परगना और दक्षिण 24 परगना में 80-90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है, जो 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार भी पकड़ सकती हैं. इन जिलों और पूर्वी मिदनापुर में सोमवार को 45-55 किमी प्रति घंटे से लेकर 65 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

ये भी पढ़ें: Sitrang Cyclone: चक्रवात में बदल सकता है बंगाल की खाड़ी पर बना गहरे दबाव का क्षेत्र, बंगाल में भारी बारिश का अनुमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली पर गिरिराज सिंह का निशाना, 'अर्बन-नक्सल...'
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली पर गिरिराज सिंह का निशाना, 'अर्बन-नक्सल...'
आतंकवाद-दुनिया में जारी युद्ध पर बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर, ' हम मूक दर्शक बनकर...'
'केवल तमाशा नहीं देख सकते', आतंकवाद-दुनिया में जारी युद्ध पर बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'विजय थलापति नहीं बना पाते सरकार अगर...', दिनाकरन का बड़ा खुलासा
'विजय थलापति नहीं बना पाते सरकार अगर...', दिनाकरन का बड़ा खुलासा

वीडियोज

Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!
Bollywood News: राम-सीता के प्रेम में डूबा ‘मंगल रंग’, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल! (25.10.26)
Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
शाहीन अफरीदी ने सबसे तेज 150 विकेट लेने में तोड़ा अख्तर और वकार का रिकॉर्ड
शाहीन अफरीदी ने सबसे तेज 150 विकेट लेने में तोड़ा अख्तर और वकार का रिकॉर्ड
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली पर गिरिराज सिंह का निशाना, 'अर्बन-नक्सल...'
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली पर गिरिराज सिंह का निशाना, 'अर्बन-नक्सल...'
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
Embed widget