एक्सप्लोरर

केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र-गुजरात में बाढ़ से 200 की मौत, उत्तराखंड और जम्मू में भारी बारिश से मारे गए 14 लोग

महाराष्ट्र में सोमवार को मृतक संख्या बढ़कर 43 पहुंच गयी. रविवार को करीब 4.48 लाख लोगों को बाढ़ प्रभावित इलाकों से बचाया गया था. गुजरात में पिछले पांच दिन में बारिश की घटनाओं में करीब 31 लोग मारे गये.

नई दिल्ली: बाढ़ प्रभावित गुजरात, केरल, कर्नाटक और महाराष्ट्र में सोमवार को बचाव अभियान तेज कर दिये गये, वहीं कच्छ में एक जलमग्न सड़क से 120 से अधिक लोगों को हवाई मार्ग से निकाला गया. इन चार राज्यों में बाढ़ से अब तक करीब 200 लोग मारे जा चुके हैं, वहीं उत्तराखंड और जम्मू में भारी बारिश के कारण भूस्खलन की घटनाओं में नौ लोगों की मौत हो गयी.

पश्चिम बंगाल और ओडिशा में पांच लोगों की मौत

पश्चिम बंगाल और ओडिशा में सोमवार को बारिश से जुड़ी घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गयी. अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ प्रभावित राज्यों के कई इलाकों में बारिश कम हो गयी है, जहां 12 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और जलमग्न इलाकों से जलस्तर घटना शुरू हो गया है. आधिकारिक आंकड़े के अनुसार मानसूनी बारिश के प्रकोप के चलते केरल में सोमवार को मृतक संख्या बढ़कर 83 हो गयी जबकि कर्नाटक, गुजरात और महाराष्ट्र में अब तक 116 लोगों की मौत हुई है.

गुजरात के कच्छ जिले में बाढ़ में सड़क बह जाने के कारण वहां फंसे करीब 125 लोगों को वायुसेना ने निकाला जबकि कर्नाटक और महाराष्ट्र में भारी बारिश और भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हुईं सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है. भारी बारिश और भूस्खलन से जूझ रहे पर्वतीय राज्य उत्तराखंड के चमोली जिले में तीन अलग-अलग गांवों में एक महिला और नौ महीने की उसकी बेटी समेत छह लोग भूस्खलन की चपेट में आकर जिंदा दफन हो गये. चुफलागड नदी में आयी बाढ़ के तेज बहाव में इसके तट पर बनी दो इमारतें बह गयीं.

देहरादून में छह लोगों की दम घुटने से मौत

देहरादून में राज्य आपदा अभियान केंद्र ने बताया कि जिले के घाट इलाके में बंजबगड, अलीगांव और लांखी गांव में तीन घरों पर भूस्खलन का मलबा गिर जाने से वहां रहने वाले लोग फंस गये. केंद्र ने बताया कि छह लोगों की दम घुटने से मौत हो गयी. जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में भूस्खलन के दौरान एक बड़े पत्थर के नीचे गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गयी. घटना जिले के महोर क्षेत्र के लार गांव में रविवार शाम को घटी, जिसमें दो लोग घायल हुए हैं. इस बीच बाढ़ प्रभावित कई राज्यों में सोमवार को कई सड़कें यातायात की आंशिक आवाजाही के लिये खोल दी गयीं, जिसमें सिर्फ जरूरी सामान से लदे ट्रकों को पहले आवागमन की मंजूरी दी गयी.

बाढ़ का पानी घटने के बाद महाराष्ट्र में कोल्हापुर के पास पिछले छह दिन से बंद मुंबई-बेंगलुरू राष्ट्रीय राजमार्ग-4 को सोमवार को यातायात के लिये आंशिक रूप से खोल दिया गया और जरूरी सामान से लदे वहां फंसे हजारों ट्रकों को आगे जाने की इजाजत दी गयी. कोल्हापुर और कर्नाटक के बेलगाम के बीच भी यातायात की मंजूरी दी गयी. बाढ़ प्रभावित राज्यों में एहतियात बरती जा रही है क्योंकि अधिकतर नदियां उफान पर हैं और जलाशयों से पानी छोड़ा जा रहा है.

कर्नाटक में 42 लोगों की मौत

कर्नाटक में 17 जिलों के 80 तालुके बाढ़ और बारिश से प्रभावित हुए हैं और राज्य सरकार ने मृतक संख्या 42 बताई है. 12 लोग लापता हैं. कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने राज्य में आयी बाढ़ और भूस्खलन में अपना घर गंवाने वाले लोगों को पुनर्निर्माण कार्य के लिये सोमवार को 5-5 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की. राज्य सरकार ने क्षतिग्रस्त हुए घरों की मरम्मत के लिये एक-एक लाख रुपये की सहायता राशि देने और घर तैयार होने तक लोगों को किराये के मकान में रहने के लिये 5,000 रुपये प्रति महीने की सहायता राशि देने की घोषणा की.

महाराष्ट्र में सोमवार को मृतक संख्या बढ़कर 43 पहुंच गयी. रविवार को करीब 4.48 लाख लोगों को बाढ़ प्रभावित इलाकों से बचाया गया था. इन्हें 372 अस्थाई शिविरों में भेजा गया.

गुजरात में बारिश की घटनाओं में करीब 31 लोगों की मौत

गुजरात में मछली पकड़ने वाली दो नौकाओं पर सवार मछुआरों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं. राज्य में पिछले पांच दिन में बारिश की घटनाओं में करीब 31 लोग मारे गये. राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), वायुसेना, राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और स्थानीय प्रशासन बाढ़ प्रभावित राज्यों में राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं.

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार का दिन उमस भरा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस बना रहा. सुबह साढ़े आठ बजे तक हवा में नमी का स्तर 84 प्रतिशत दर्ज किया गया. सुबह साढ़े आठ बजे तक सफदरजंग वेधशाला ने 0.2 मिमी बारिश जबकि लोधी रोड में यह 0.8 मिमी दर्ज की गयी.

यह भी पढ़ें-

370: चीन के सवाल पर विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला, किसी देश से कोई लेना-देना नहीं

370: आखिरकार पाकिस्तान ने मानी हार, विदेश मंत्री कुरेशी ने माना UN सुरक्षा परिषद में समर्थन मिलना मुश्किल

Man vs Wild: पीएम मोदी ने बियर ग्रिल्स को सुनाए अपने बचपन के किस्से, कहा- कभी नहीं होता नर्वस

जम्मू-कश्मीर को लेकर भारत विरोधी प्रोपेगेंडा फैलाने वाले चार ट्विटर अकाउंट्स सस्पेंड, चार और पर कार्रवाई संभव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
Parliament Monsoon Session LIVE: 'सदन में चर्चा के लिए तैयार, लेकिन पहले...', अमित शाह का विपक्ष पर आरोप
LIVE: 'सदन में चर्चा के लिए तैयार, लेकिन पहले...', अमित शाह का विपक्ष पर आरोप
'सभी सवालों का दूंगा जवाब', विपक्ष के हंगामे पर अमित शाह की पहली प्रतिक्रिया
'सभी सवालों का दूंगा जवाब', विपक्ष के हंगामे पर अमित शाह की पहली प्रतिक्रिया
अमित शाह के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार, कहा- 'हम जानना चाहते हैं कि...'
अमित शाह के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार, कहा- 'हम जानना चाहते हैं कि...'

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...बेपटरी हुआ भारतीय एविएशन!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...बेपटरी हुआ भारतीय एविएशन!
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
Embed widget