एक्सप्लोरर

DBS ने जारी की सूचना - Lakshmi Vilas Bank के ग्राहकों को मिलेंगी सभी सभी सेवाएं, ब्याज दरों में फिलहाल बदलाव नहीं

डीबीएस बैंक इंडिया ने बयान में कहा कि लक्ष्मी विलास बैंक का डीबीएस ग्रुप होल्डिंग्स लि. की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी डीबीएस बैंक इंडिया में विलय हो गया है.

नई दिल्ली: डीबीएस बैंक इंडिया ने सोमवार को कहा कि लक्ष्मी विलास बैंक (एलवीबी) के ग्राहकों को सभी बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध होंगी. संकट में फंसे लक्ष्मी विलास बैंक का डीबीएस बैंक इंडिया में विलय कर दिया गया है. इसके साथ ही डीबीएस बैंक इंडिया ने कहा कि लक्ष्मी विलास बैंक के ग्राहकों के लिए फिलहाल बचत खाते और सावधि जमा (एफडी) पर ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

डीबीएस बैंक इंडिया ने बयान में कहा कि लक्ष्मी विलास बैंक का डीबीएस ग्रुप होल्डिंग्स लि. की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी डीबीएस बैंक इंडिया में विलय हो गया है.

सरकार और रिजर्व बैंक ने बैंकिंग नियमन कानून, 1949 की धारा 45 में विशेष अधिकारों के तहत एलवीबी का डीबीएस बैंक इंडिया में विलय किया है. यह विलय 27 नवंबर से प्रभावी हुआ है.

इस विलय से लक्ष्मी विलास बैंक के जमाकर्ताओं, ग्राहकों और कर्मचारियों को अनिश्चितता के दौर के बाद राहत मिली है. लक्ष्मी विलास बैंक पर लगाई रोक भी 27 नवंबर से हट गई है. इसके साथ ही सभी शाखाओं, डिजिटल माध्यमों तथा एटीएम का परिचालन सामान्य हो गया है.

डीबीएस बैंक इंडिया ने कहा, ‘‘लक्ष्मी विलास बैंक के ग्राहकों को सभी बैंकिंग सेवाएं जारी रहेंगी. उन्हें अगले नोटिस तक बचत खातों और एफडी पर वहीं ब्याज मिलेगा, जो पूर्ववर्ती लक्ष्मी विलास बैंक द्वारा दिया जा रहा था.’’

बयान में कहा गया है कि लक्ष्मी विलास बैंक के सभी कर्मचारी अब डीबीएस बैंक इंडिया के कर्मचारी होंगे. उनके लिए सेवा शर्तें वहीं रहेंगी, जो लक्ष्मी विलास बैंक में लागू थीं. सिंगापुर के डीबीएस समूह की भारतीय इकाई ने कहा है कि वह लक्ष्मी विलास बैंक की प्रणाली और नेटवर्क के डीबीएस के साथ एकीकरण के लिए एलवीबी के सहयोगियों के साथ काम कर रही है. यह एकीकरण अगले कुछ माह में पूरा हो जाएगा.

डीबीएस बैंक इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुरजीत शोम ने कहा, ‘‘एलवीबी के विलय से उसके ग्राहकों और कर्मचारियों को स्थिरता मिलेगी. इससे हमारे ग्राहकों की संख्या भी बढ़ेगी. साथ ही उन शहरों में भी हमें पहुंच उपलब्ध होगी, जहां अभी हमारी मौजूदगी नहीं है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gen Z को साधने का मेगा प्लान, कोचिंग-कॉलेज जाएंगे BJP सांसद-विधायक
Gen Z को साधने का मेगा प्लान, कोचिंग-कॉलेज जाएंगे BJP सांसद-विधायक
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
Xप्लेन: 'कश्मीर भारत का हिस्सा', US एम्बेसडर सर्जियो का बयान इंडिया के लिए क्या मायने?
'कश्मीर भारत का हिस्सा', US एम्बेसडर सर्जियो का बयान इंडिया के लिए क्या मायने?
वायु सेना का हुआ था इस्तेमाल…, किरेन रिजिजू का राहुल के आरोपों पर करारा पलटवार
वायु सेना का हुआ था इस्तेमाल…, किरेन रिजिजू का राहुल के आरोपों पर करारा पलटवार

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget