एक्सप्लोरर

Dawood Ibrahim Property: अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का भारत से बंधेगा बोरिया-बिस्तर, महाराष्ट्र में चार संपत्तियां होंगी नीलाम, जानें कितने की प्रॉपर्टी

Dawood Ibrahim Property: दाऊद इब्राहिम भले ही भारत छोड़कर पाकिस्तान भाग गया है. मगर उसकी संपत्तियां अभी भी भारत में ही मौजूद हैं.

Dawood Ibrahim: अंडरवर्ल्ड के भगोड़े डॉन दाऊद इब्राहिम की महाराष्ट्र में मौजूद चार संपत्तियों को शुक्रवार (5 जनवरी) को नीलाम किया जाएगा. इन संपत्तियों का कंट्रोल दाऊद के परिवार के पास है, जिसकी वजह से सरकार ने इन्हें नीलाम करने का फैसला किया है. संपत्तियों के लिए रिजर्व प्राइस 19 लाख रुपये है. दाऊद इब्राहिम को लेकर कहा जाता है, वह पाकिस्तान के कराची शहर में छिपकर बैठा हुआ है. हाल ही में उसकी मौत की खबरें भी सामने आई थी. 

दरअसल, अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद की मां अमीना बी के नाम पर महाराष्ट्र के रत्नागिरी में स्थित खेड़ तालुका की चार प्रॉपर्टी को 5 जनवरी (आज) नीलाम किया जाएगा. चारों संपतियां खेती की जमीने हैं, जिन्हें 'तस्कर और विदेशी मुद्रा हेरफेर अधिनियम' (SAFEMA) के जरिए नीलम किया जाना है. पिछले 9 सालों में SAFEMA ने दाऊद से जुड़ी कुल 11 संपत्तियों को नीलाम किया है. इस तरह अब SAFEMA के जरिए नीलाम होने वाली संपत्तियों में चार और जुड़ जाएंगी.

नीलाम होने वाली संपत्तिया क्या हैं और कितनी है उनकी कीमत?

  • पहली संपत्ति 10420.5 स्क्वायर मीटर की जमीन है, जिसकी कीमत 9 लाख रुपये तय की गई है. 
  • दूसरी संपत्ति 8953 स्क्वायर मीटर की जमीन है, जो 8 लाख 8 हजार 770 रुपये में नीलाम की जाएगी.
  • तीसरी संपत्ति 171 स्क्वायर मीटर खेती की जमीन है, जिसे 15 हजार 440 रुपये में नीलम किया जाएगा.
  • चौथी संपत्ति 1730 स्क्वायर मीटर की जमीन है,  जिसके लिए नीलामा की रकम 1.5 लाख रुपये तय की गई है.

चारों संपत्ति की कुल कीमत 19 लाख रुपए के करीब है. 21 नवंबर के दिन दाऊद इब्राहिम की संपत्ति की नीलामी का नोटिस जारी किया गया था. SAFEMA के जरिए दी गई जानकारी के अनुसार, जो व्यक्ति नीलामी जीतता है उससे खुद ही प्रॉपर्टी को अपने नाम पर रजिस्टर करवाना होगा. 

दाऊद की इन संपत्तियों की भी हो चुकी है नीलामी

2017 में SAFEMA ने दाऊद का होटल रौनक अफरोज, शबनम गेस्ट हाउस, भिंडी बाजार स्थित दामरवाला इमारत, के छह रूम 11 करोड़ रुपये में नीलम किए थे. दाऊद का छोटा भाई इकबाल कासकर 2017 तक दामरवाल इमारत में रहा करता था. उसके बाद इकबाल कासकर मुंबई के नागपाडा इलाके में स्थित गार्डन हॉल अपार्टमेंट नाम की सोसाइटी में रहने लगा. हसीना पारकर इस फ्लैट की मालकिन थी. 

2017 में ही पुलिस के जरिए इकबाल कासकर की गिरफ्तारी की गई थी, तब से अब तक वह जेल की हवा खा रहा है. महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के खेड़ तालुका के अंतर्गत आने वाले लोटेले में दाऊद की संपत्ति को भी तीन साल पहले नीलम किया गया था. जिसकी नीलामी की कीमत 61,48,100 रुपये रखी गई थी. स्थानीय ग्रामीण रविन्द्र कते ने सबसे ज्यादा 1.10 करोड़ रुपये की बोली लगाकर यह नीलामी जीती थी. 

यह भी पढ़ें: दाऊद इब्राहिम की जहर से हुई मौत? छोटा शकील ने बताई सच्चाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कहीं तिरंगा यात्रा, कहीं देशभक्ति का रंग…, कश्मीर से गुजरात तक छाया जश्न
कहीं तिरंगा यात्रा, कहीं देशभक्ति का रंग…, कश्मीर से गुजरात तक छाया जश्न
राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, 'नरसिम्हा राव से लेकर प्रणव मुखर्जी तक जैसे...
राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, 'नरसिम्हा राव से लेकर प्रणव मुखर्जी तक जैसे...
टीवी चैनलों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई 12 मिनट विज्ञापन की टाइम लिमिट
टीवी चैनलों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई 12 मिनट विज्ञापन की टाइम लिमिट
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget