एक्सप्लोरर

सरकार्यवाह बने रहेंगे भैयाजी जोशी या पद संभालेंगे दत्तात्रेय होसबोले? आज होगा फैसला

एक पक्ष भैयाजी जोशी को ही सरकार्यवाह के पद पर बनाए रखना चाहता है जबकि दूसरा पक्ष दत्तात्रेय होसबोले को सरकार्यवाह बनाना चाहता है. होसबोले को मोदी-शाह का करीबी माना जाता है.

नागपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तीन दिवसीय अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा का आज दूसरा दिन है. माना जा रहा है कि आज बैठक में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय हो सकते हैं. सबसे महत्वपूर्ण निर्णय सरकार्यवाहक के पद पर होगा. पिछले 9 सालों से (तीन-तीन साल के तीन कार्यकाल) भैयाजी जोशी इस पद पर कार्यरत हैं. सूत्रों के मुताबिक RSS इस मुद्दे पर अभी बंटा दिख रहा है. एक पक्ष भैयाजी जोशी को ही सरकार्यवाह के पद पर बनाए रखना चाहता है जबकि दूसरा पक्ष दत्तात्रेय होसबोले को सरकार्यवाह बनाना चाहता है. होसबोले को मोदी-शाह का करीबी माना जाता है.

भैयाजी जोश पक्ष के लोगों का तर्क है कि 2019 के चुनावों को देखते हुए कमान भागवत-जोशी के पास ही रहे. वहीं दूसरे पक्ष का तर्क है कि बदलाव होना चाहिए. आज दोपहर तक इस पर फैसला हो सकता है और शाम तक इसकी घोषणा की जा सकती है. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, विश्व हिन्दू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया भी सुबह से बैठक में मौजूद हैं.

सरकार्यवाह बने रहेंगे भैयाजी जोशी या पद संभालेंगे दत्तात्रेय होसबोले? आज होगा फैसला

भैयाजी होना चाहते हैं पदमुक्त

ऐसा माना जा रहा है कि दत्तात्रेय होसबोले नए सरकार्यवाह होंगे. दत्तात्रेय अभी तक सहसरकार्यवाह थे. वर्तमान सरकार्यवाह भैयाजी जोशी अपनी तबीयत के कारण पदमुक्त होना चाहते हैं. आरएसएस की सर्वोच्च नीति निर्धारक इकाई- अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की ये बैठक हर तीन साल में होती है. चूंकि 2019 के आम चुनावों से पहले ये बैठक हो रही है इसलिए इसे काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

सरकार्यवाह बने रहेंगे भैयाजी जोशी या पद संभालेंगे दत्तात्रेय होसबोले? आज होगा फैसला

इस बैठक में फैसला किया जाएगा कि संघ का आगामी स्वरूप कैसा होगा. संगठन से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण फैसले भी इसी बैठक में लिए जाएंगे. इस बैठक में 1400 से अधिक स्वयंसेवक शामिल हैं. सरकार्यवाह भैयाजी जोशी का कार्यकाल मार्च 2018 में पूरा हो रहा है. आरएएस प्रतिनिधि सभा की यह बैठक साल 2025 में उसके शताब्दी वर्ष को देखते हुए भी महत्वपूर्ण है.

आरएसएस में सरसंघ चालक के बाद सरकार्यवाह का पद दूसरा सबसे महत्वपूर्ण पद माना जाता है. आरएसएस में सरकार्यवाह ही प्रशासनिक और सांगठनिक तरीके से कामकाज पर नजर रखते है. फिलहाल सरसंघ चालक मोहन भागवत हैं. सरसंघ चालक मनोनीत किये जाते हैं जबकि सरकार्यवाह का चुनाव होता है. सरकार्यवाह का कार्यकाल तीन वर्ष का होता है. संघ की प्रतिनिधि सभा की बैठक हर साल होती है. दो साल अन्य जगहों पर आयोजन के बाद हर तीसरे साल प्रतिनिधि सभा की बैठक संघ मुख्यालय नागपुर में होती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: 'फ़र्स्ट-नाइट इफ़ेक्ट' क्या है? क्यों नहीं नई जगह सो पाते हैं लोग
Xप्लेन: 'फ़र्स्ट-नाइट इफ़ेक्ट' क्या है? क्यों नहीं नई जगह सो पाते हैं लोग
रक्षा मंत्रालय में नौकरी, 3 महीने की गर्भवती... ससुराल की प्रताड़ना से तंग महिला ने की आत्महत्या
रक्षा मंत्रालय में नौकरी, 3 महीने की गर्भवती... महिला ने क्यों की आत्महत्या
जादवपुर यूनिवर्सिटी झड़प पर सियासी बवाल! BJP-TMC में बढ़ी तकरार
जादवपुर यूनिवर्सिटी झड़प पर सियासी बवाल! BJP-TMC में बढ़ी तकरार
'रीयल लाइफ बैटमैन', कांग्रेस हेडक्वार्टर के बाहर लगे राहुल गांधी के पोस्टर
'रीयल लाइफ बैटमैन', कांग्रेस हेडक्वार्टर के बाहर लगे राहुल गांधी के पोस्टर

वीडियोज

MC Square Interview: Hustle 5, Honey Singh, Badshah, शादी और रैप करियर पर खुलकर बोले
Brahmastra 2 में Alia Bhatt की वापसी, Isha बनेंगी; Ranbir Kapoor का हो सकता है Double Role!
यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
Embed widget