एक्सप्लोरर

कर्नाटक: एग्जिट पोल में पिछड़ी कांग्रेस में सीएम पर चर्चा शुरू, खड़गे ने कहा- फैसला हाईकमान करेगा

एबीपी न्यूज़ और सी-वोटर के फाइनल एग्जिट पोल के औसत में बीजेपी को 110, कांग्रेस को 88, जेडीएस को 24 और अन्य को दो सीटें मिलने का अनुमान है.

नई दिल्ली: कर्नाटक के रण का फैसला आने में सिर्फ चंद घंटों का वक्त बचा है. जनादेश से पहले ही कर्नाटक में सियासी उठापटक शुरू हो गई है. ज्यातर एग्जिट पोल में पिछड़ने के बाद कांग्रेस में सीएम पद को लेकर चर्चा शुरू हो गई है.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि सीएम का फैसला हाईकमान करेगा. खड़गे का बयान इसलिए अहम है क्योंकि कर्नाटकर में अभी सिद्धारमैया सीएम हैं और वो जीत के दावे भी कर रहे हैं. बड़ा सवाल ये है कि अगर सिद्धारमैया के नेतृत्व में कांग्रेस जीतती है तब भी कांग्रेस नए सीएम पर विचार करेगी?

क्या बोले मल्लिकार्जुन खड़गे? मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, ''मीडिया में इस तरह की बातें क्रिएट करके हमारे बीच मतभेद पैदा करने की कोशिश है. हमारी ओर से स्पष्ट है कि हाई कमान जो तय करेगा वही होगा. सिर्फ कुछ घंटों की बात है, हाईकमान जो भी फैसला लेगा हमें मंजूर है.''

कल सिद्धारमैया ने क्या कहा था? कल कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने कहा था कि वो किसी दलित के लिए सीएम पद छोड़ सकते हैं. सिद्धारमैया ने कहा, ''मैं दलित के लिए पद छोड़ने को तैयार हूं. अगर आलाकमान चाहे तो मुझे दलित को सीएम पद सौंपने में कोई आपत्ति नहीं है.'' इसके साथ ही सिद्धारमैया ने एक और बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि यह उनका आखिरी चुनाव था. अब वो राजनीति में तो सक्रीय रहेंगे लेकिन चुनाव नहीं लड़ेंगे.

क्या कहता है एबीपी न्यूज़-सीवोटर का एग्जिट पोल एबीपी न्यूज-सी वोटर के एग्जिट पोल की मानें तो सबसे ज्यादा सीटें बीजेपी को मिल रही हैं. बीजेपी को 104-116, कांग्रेस को 83-94, जेडीएस को 20-29 और अन्य को 0-7 सीटें मिलने का अनुमान है. एबीपी न्यूज़ और सी-वोटर के फाइनल एग्जिट पोल के औसत में बीजेपी को 110, कांग्रेस को 88, जेडीएस को 24 और अन्य को दो सीटें मिलने का अनुमान है.

क्या कहते हैं अन्य चैनल के एग्जिट पोल? सात चैनलों के एग्जिट पोल के औसत के मुताबिक बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनती नज़र आ रही है, लेकिन उसको बहुमत नहीं मिल रहा है. बीजेपी को 102, कांग्रेस को 85, जेडीएस को 32 और अन्य को 3 सीटें मिलने का अनुमान है. टाइम्स नाउ और चाणक्य के एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी को 120 सीटों के साथ बहुमत मिलेगा. एबीपी न्यूज़ और सी-वोटर के एग्जिट पोल में बीजेपी सिर्फ दो सीटों से बहुमत से दूर है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
CJP का प्रदर्शन का ऐलान, HC का रोक से इनकार और एक्शन में दिल्ली पुलिस... आज क्या होगा?
CJP का प्रदर्शन का ऐलान, HC का रोक से इनकार और एक्शन में दिल्ली पुलिस... आज क्या होगा?
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget