एक्सप्लोरर

Cyrus Mistry Death Case: साइरस मिस्त्री एक्सीडेंट मामले में खुलासा, कई बार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर चुकी थीं डॉ. अनाहिता पंडोले

Anahita Pandole: उद्योगपति साइरस मिस्त्री की मौत मामले में डॉ. अनाहिता के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का केस दर्ज किया गया था. पुलिस ने बताया कि अनाहिता पहले भी कई बार नियमों का उल्लंघन कर चुकी हैं.

Cyrus Mistry Car Accident: स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अनाहिता पंडोले (Anahita Pandole) के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था, जिसके कारण हादसे में उद्योगपति साइरस मिस्त्री (Cyrus Mistry) की मौत हो गई थी. मामले में पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार (15 दिसंबर) को बताया कि डॉक्टर अनाहिता पंडोले पहले भी कई बार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर चुकी हैं. पंडोले पर 2020 के बाद से कई मौकों पर तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने के लिए चालान काटे जा चुके हैं. मिस्त्री कार दुर्घटना मामले की जांच कर रही महाराष्ट्र के पालघर (Palghar) जिले की पुलिस को तफ्तीश के दौरान ये बातें पता चली हैं. 

टाटा संस के पूर्व चेयरमैन मिस्त्री (54) और उनके दोस्त जहांगीर पंडोले की इस साल चार सितंबर को पालघर जिले में सूर्या नदी के पुल पर मर्सिडीज बेंज कार के रेलिंग से टकराने के बाद मौत हो गई थी. कार को डॉक्टर अनाहिता पंडोले चला रहीं थी. घटना में अनाहिता और उनके पति डेरियस गंभीर रूप से घायल हो गए थे और वे सभी अहमदाबाद से मुंबई लौट रहे थे. पुलिस अधिकारी ने कहा कि जांच के दौरान पता चला कि उस कार से पहले भी कई बार ट्रैफिक रूल्स का उल्लंघन किया जा चुका था. 

अनाहिता पहले भी कर चुकी हैं ट्रैफिक रूल्स का उल्लंघन

पालघर के एसपी बालासाहेब पाटिल ने कहा, "डॉ. अनाहिता कम से कम सात बार हद से ज्यादा तेज गति से कार चलाती हुई पकड़ी जा चुकी थीं, और स्पीड कैमरों में ये घटनाएं दर्ज हुई हैं.'' उन्होंने कहा कि ये घटनाएं 2020 से सितंबर 2022 में दुर्घटना के दिन के बीच हुईं हैं. अधिकारी ने कहा कि उनके खिलाफ जारी हुए ई-चालान को अब आरोप पत्र में शामिल किया जाएगा. उन्होंने बताया कि पालघर में दुर्घटनाग्रस्त हुई कार के खिलाफ ही वे चालान काटे गए थे. 

नवंबर में अनाहिता के खिलाफ मामला किया था दर्ज 

पाटिल ने कहा कि कार जे.एम. फाइनेंशियल्स के नाम पर रजिस्टर्ड थी और अनाहिता पंडोले उसका इस्तेमाल कर रही थीं. अधिकारी ने कहा कि पालघर पुलिस इस साल के अंत तक निचली अदालत के सामने इस मामले में आरोप पत्र दायर करेगी. उन्होंने कहा, "पुलिस ने अभी कार दुर्घटना के संबंध में डॉक्टर अनाहिता का बयान दर्ज नहीं किया है." पालघर पुलिस ने नवंबर में डॉक्टर अनाहिता के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया था. अनाहिता के खिलाफ कासा थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 304 ए, 279, 337 और मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था. 

ये भी पढ़ें- Breaking News Live: बिहार विधानसभा से लेकर संसद तक छपरा शराब कांड की गूंज, बीजेपी विधायकों ने सीएम नीतीश से मांगा इस्तीफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget