एक्सप्लोरर

Cyclone Remal: 'रेमल' तूफान की तबाही! खिलौनों की तरह उड़ीं घरों की छतें, भारी बारिश! IMD का रेड अलर्ट

Cyclone Remal Updates: चक्रवाती तूफान रेमल मानसून से पहले के मौसम में बंगाल की खाड़ी में आने वाला पहला चक्रवात रहा है. इसकी वजह से भारत और बांग्लादेश दोनों ही देशों में असर देखने को मिला है.

Cyclone Remal: चक्रवाती तूफान रेमल रविवार (27 मई) को पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटीय इलाकों से टकरा गया. भारतीय मौसम विभाग ने बताया है कि जिस वक्त तूफान की टक्कर तटों से हुई, उस वक्त हवा की रफ्तार 110-120 किमी प्रतिघंटा तक पहुंच गई. ये हवा बढ़कर 135 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार तक भी पहुंची. तूफान की तट से टक्कर की शुरुआत रात 8.30 बजे हुई, जो करीब अगले चार घंटे तक चलती रही. इस वजह से तटीय इलाकों में बड़े पैमाने पर नुकसान भी हुआ है. 

रेमल तूफान की वजह से काफी नुकसान होने का अंदेशा पहले ही जताया गया था. इस वजह से भारत में लाखों लोगों को तटीय इलाकों से दूर कर दिया गया था और उन्हें सुरक्षित ठिकानों में भेजा गया था. ऐसे में आइए जानते हैं कि रेमल तूफान से जुड़े अब तक के लेटेस्ट अपडेट्स क्या हैं. 

  • चक्रवाती तूफान रेमल के टकराने की शुरुआत रविवार रात 8.30 बजे हुई. उस वक्त ये तूफान तटों से 30 किमी दूर था. हालांकि, धीरे-धीरे ये करीब पहुंचा और पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटों से जा टकराया. रेमल तूफान के टकराने की लोकेशन भारत के सागर द्वीप और बांग्लादेश के खेपापुरा के बीच रही. 
  • रेमल तूफान की वजह से लकड़ी या बांस के बनाए गए घर बर्बाद हो गए. हवा की रफ्तार इतना ज्यादा तेज थी कि पेड़ भी उखड़ गए. कई तटीय इलाकों में बिजली के खंभों को भी उखड़ते और गिरते हुए देखा गया. सुंदरवन के गोसाबा इलाके में मलबे की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल हो गया. 
  • तूफान के दौरान की न्यूज फुटेज भी सामने आई है, जिसमें ऊंची-ऊंची लहरों को दीघा में तटीय रिजॉर्ट से टकराते हुए देखा गया है. रेमल की वजह से पश्चिम बंगाल के पूरे तटीय इलाकों में भारी बारिश देखने को मिली है. ऐसा ही कुछ बांग्लादेश में भी हुआ है, जहां भारी बारिश हो रही है. 
  • बारिश इतनी ज्यादा तेज हुई है कि तटों के किनारे खड़ी नावों में पानी भर गया है. मिट्टी और बांस के घरों को उजड़ते हुए देखा गया है. तटों के किनारे मौजूद खेतों और निचले इलाकों में पानी भर चुका है. कोलकाता के बीबीर बागान इलाके में दीवार गिरने की वजह से एक व्यक्ति घायल हुआ है. 
  • उत्तर और दक्षिण 24 परगना और पूर्वी मिदनापुर जिलों से आई रिपोर्टों में बताया गया है कि फूस के घरों की छतें उड़ गईं, बिजली के खंभे टूट गए और कई इलाकों में पेड़ उखड़ गए. कोलकाता से सटे निचले इलाकों में सड़कें और घर जलमग्न हो चुके हैं. 
  • भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वी क्षेत्रीय प्रमुख सोमनाथ दत्ता ने संकेत दिया कि दक्षिणी बंगाल के जिलों में तेज हवाओं और बारिश का असर देखने को मिलेगा. तूफान के टकराने के बाद से ही बंगाल के तटीय इलाकों से लेकर कोलकाता तक भारी बारिश हो रही है. 
  • आईएमडी ने पूर्वोत्तर भारत के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है. चिरांग, गोलपारा, बक्सा, दिमा हसाओ, कछार, हैलाकांडी और करीमगंज जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, धुबरी, दक्षिण सलमारा, बोंगाईगांव, बजाली, तामुलपुर, बारपेटा, नलबाड़ी, मोरीगांव, नागांव, होजई और पश्चिम कार्बी आंगलोंग जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी है. 
  • राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की 14 टीमों को कोलकाता सहित दक्षिण बंगाल के जिलों में तैनात किया गया है. राज्य सरकार ने एसडीआरएफ टीमों को भी तैयार किया है और केएमसी के साथ काम किया है. राहत सामग्री और क्विक रिस्पांस टीम भी मौजूद है. 
  • चक्रवाती तूफान की वजह से सड़क और हवाई सफर पर भी असर देखने को मिला है. कोलकाता से लेकर दक्षिणी बंगाल के जिलों में यातायात सेवाएं प्रभावित हुई हैं. पूर्वी और दक्षिण पूर्वी रेलवे ने कुछ ट्रेनें रद्द कर दी हैं. इसकी शुरुआत रविवार से ही हो गई थी. 
  • कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट रविवार दोपहर 12 बजे से लेकर सोमवार सुबह 9 बजे तक के लिए बंद किया गया है. इस वजह से 394 फ्लाइट्स कैंसिल हुई हैं या उन्हें रिशेड्यूल किया गया है. स्पाइसजेट जैसी एयरलाइंस ने रविवार को ही रिफंड का ऐलान कर दिया था. 
  • कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंदरगाह ने भी ऑपरेशन सस्पेंड कर दिया है. भारतीय तट रक्षक (आईसीजी) ने यह सुनिश्चित किया कि समुद्र में जान-माल का कोई नुकसान न हो, दूरदराज के ऑपरेटिंग स्टेशनों ने जहाजों को सतर्क कर दिया है. नौ आपदा राहत टीमें तैयार हैं.
  • पश्चिम बंगाल सरकार ने तटीय और आसपास के क्षेत्रों से लगभग 1.10 लाख लोगों को निकाल लिया था. इन सभी लोगों को शेल्टर्स होम, स्कूलों और कॉलेजों में ठहराया गया. इन लोगों में से एक बड़ी संख्या दक्षिण 24 परगना जिले, विशेष रूप से सागर द्वीप, सुंदरबन और काकद्वीप से रही. 
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चक्रवाती तूफान रेमल से निपटने को लेकर की गई तैयारियों की समीक्षा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता की. उन्होंने गृह मंत्रालय से स्थिति की निगरानी करने और चक्रवात के आने के बाद समीक्षा करने तथा सेवाओं की बहाली के लिए आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए कहा है. 
  • पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सी.वी. आनंद बोस ने कहा कि वह स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं और चक्रवात से निपटने को लेकर समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए राज्य और केंद्रीय विशेषज्ञों के साथ लगातार संपर्क में हैं. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी कहा कि जल्द ही हालात सामान्य हो जाएंगे.

यह भी पढ़ें: Cyclone Remal Live: कोलकाता में तूफानी हवाओं के साथ भारी बारिश, कई पेड़ उखड़े; बंगाल में रेमल के चलते 1 लाख लोग किए गए रेस्क्यू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
भारतीय सेना की LoC पर कार्रवाई, पाक के जासूसी ड्रोन को मार गिराया
भारतीय सेना की LoC पर कार्रवाई, पाक के जासूसी ड्रोन को मार गिराया

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget