एक्सप्लोरर

Cyclone Hamoon: आने वाला है चक्रवात हामून! इन जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट

Cyclone Hamoon: मौसम विभाग ने अपने बुलेटिन में कहा कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने दबाव के कारण कुछ घंटों में चक्रवात हामून आ सकता है. मौसम विभाग ने केरल में भारी बारिश की चेतावनी दी है.

Cyclone Hamoon: भारत के मौसम विभाग (IMD) ने कहा कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने गहरे दबाव के सोमवार (23 अक्टूबर)  शाम तक चक्रवात में तब्दील होने की संभावना है. चक्रवात बनने के बाद इस तूफान को 'हामून' नाम दिया जाएगा. यह नाम ईरान ने दिया है.

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी पर गहरा दबाव पिछले छह घंटों के दौरान 13 किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर और उत्तरपूर्व की ओर बढ़ गया. फिलहाल केरल में भारी बारिश देखने को मिली है. इसके अलावा देश में कहीं भी वर्षा नहीं हुई.

25 अक्टूबर को बांग्लादेश तट पार करेगा तूफान
मौसम विभाग ने अपने बुलेटिन में कहा कि दबाव के अगले कुछ घंटों के दौरान दबाव के चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है. इसके 25 अक्टूबर की शाम तक खेपूपारा और चटगांव के बीच बांग्लादेश तट को पार करने की बहुत संभावना है.

तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने बताया कि सोमवार को तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश की चेतावनी दी है. वहीं, ओडिशा के तटीय इलाकों, मिजोरम और मणिपुर में भी तेज बारिश हो सकती है. इसके अलावा मंगलवार (24 अक्टूबर) को त्रिपुरा और असम में भारी बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा 25 अक्टूबर को नागालैंड, मणिपुर और त्रिपुरा में भी तेज बारिश हो सकती है.

ओडिशा में प्रशासन को तैयार रहने का आदेश
पीटीआई के मुताबिक ओडिशा सरकार ने सभी जिला कलेक्टरों को किसी भी स्थिति के लिए तैयार रहने को कहा है. साथ ही प्रशासन को भारी बारिश की के चलते निचले इलाकों से लोगों को बाहर निकालने का निर्देश दिया है.

मौसम वैज्ञानिक यूएस दश ने कहा कि यह सिस्टम (चक्रवात) ओडिशा तट से लगभग 200 किमी दूर समुद्र में आगे बढ़ेगा. इस दौरान तटीय ओडिशा में अगले दो दिन कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

ओडिशा पर नहीं पड़ेगा सीधा प्रभाव
आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर हवा की गति धीरे-धीरे बढ़कर मंगलवार सुबह तक 80-90 किमी प्रति घंटे से बढ़कर 100 किमी प्रति घंटे तक पहुंच जाएगी. उन्होंने कहा कि संभावित चक्रवात का ओडिशा पर कोई सीधा प्रभाव नहीं पड़ेगा, लेकिन जो दुर्गा पूजा पंडाल मजबूत नहीं हैं, उनको नुकसान हो सकता है.

यह भी पढ़ें- कुत्ते ने घेरा और फिर...वाघ बकरी टी ग्रुप के मालिक पराग देसाई का आखिर कैसे हुआ निधन? अस्पताल ने जारी किया बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
Fact Check: 'जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला, 8 जवान शहीद'! कुपवाड़ा हमले पर सरकार ने जारी किया बयान, बताया सच 
'कश्मीर आतंकी हमले में क्या वाकई 8 जवान हुए शहीद? कुपवाड़ा हमले पर सरकार ने जारी किया बयान, बताया सच
'हमेशा महादेव मिल जाते हैं', इंडोनेशिया के प्रम्बानन मंदिर पहुंचे PM मोदी, 1000 साल पुराना है इतिहास
'हमेशा महादेव मिल जाते हैं', इंडोनेशिया के प्रम्बानन मंदिर पहुंचे PM मोदी, 1000 साल पुराना है इतिहास
Prabhas Mandal Encounter: 'बंगालियों प्लीज उत्तर प्रदेश 2.0 का स्वागत करें...', रेप आरोपी के एनकाउंटर पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
'बंगालियों प्लीज उत्तर प्रदेश 2.0 का स्वागत करें...', रेप आरोपी के एनकाउंटर पर भड़कीं महुआ मोइत्रा

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
सरकारी स्कूलों से 86 लाख छात्रों ने छोड़ा साथ, प्राइवेट स्कूलों में बढ़ा दाखिला, शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
सरकारी स्कूलों से 86 लाख छात्रों ने छोड़ा साथ, प्राइवेट स्कूलों में बढ़ा दाखिला, शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
Embed widget