एक्सप्लोरर

Vaccination Fraud: सोशल मीडिया पर शेयर किया है वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट तो हो जाएं सावधान, सिर्फ एक मैसेज से हो सकता है अकाउंट खाली

Cyber crime: वैक्सीन सर्टिफिकेट से जानकारी इकट्ठा कर साइबर क्रिमिनल्स बूस्टर डोज देने के नाम पर आपको महज एक ओटीपी से आपको ठग लेंगे.

कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज आपके बैंक अकाउंट को साफ कर सकती है. महज एक कोड और आपके अकाउंट में मौजूद आपकी गाढ़ी कमाई खत्म... जी हां, महाराष्ट्र साइबर सेल ने एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें बताया गया है कि लापरवाही करते हुए अगर आपने अपने वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं, तो उन सर्टिफिकेट से जानकारी इकट्ठा कर साइबर क्रिमिनल्स बूस्टर डोज देने के नाम पर आपको महज एक ओटीपी से आपको ठग लेंगे.

कुछ इस तरह झांसे में आ रहे हैं लोग 
महाराष्ट्र साइबर सेल ने बताया कि, इन दिनों साइबर क्रिमिनल्स ने ठगी का एक यूनिक तरीका अपनाया है. जिसमें वो सोशल मीडिया से आपके अपलोड किए गए वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट को उठाते हैं और फिर उससे आपका मोबाइल नंबर निकालकर आपको काल करते हैं. आपको भरोसे में लेने के लिए वो आपको आपकी पहली वैक्सीनेशन डोज कब लगी, दूसरी डोज कब लगी ये सारी जानकारी साझा करते हैं और फिर आपसे कहते हैं कि बीएमसी के रिकॉर्ड के अनुसार अब आप बूस्टर डोज लेने के लिए पूरी तरह योग्य हैं, जिसके रजिस्ट्रेशन के लिए आपको एक ओटीपी जनरेटर किया जा रहा है.

साइबर क्रिमिनल्स ठगी का बूस्टर डोज वाला आपको एक मैसेज भेजेंगे और जैसी ही आपने बूस्टर डोज रजिस्ट्रेशन के लिए वो मैसेज या लिंक खोला और उस ओटीपी को साइबर क्रिमिनल्स को बताया उसी वक्त वैरिफिकेशन पूरा करते हुए साइबर क्रिमनल आपके अकाउंट में ऐक्सेस कर जाएगा और फिर अगले कुछ मिनटों में अकाउंट खाली. 

ये भी पढ़ें - ABP C-Voter Survey: BJP छोड़कर आ रहे नेताओं से क्या Akhilesh Yadav को होगा फायदा? लोगों ने दिया चौंकाने वाला जवाब

वैक्सीन सर्टिफिकेट में जानकारी और मोबाइल नंबर
साइबर सेल के मुताबिक साइबर अपराधियों का ये तरीका इसलिए कारगर साबित हो रहा है, क्योंकि लोग अपनी निजी जानकारियों को लेकर लापरवाही बरतते हैं. कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद कई लोगों ने खुश होकर अपने वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं. जिसमें मोबाइल नंबर भी शामिल होता है. साथ ही वैक्सीनेशन की पूरी जानकारी होती है. जिसका फायदा साइबर क्रिमिनल उठा रहे हैं. पुलिस ने सभी लोगों से अपील की है कि बूस्टर डोज को लेकर ऐसी किसी भी कॉल से सावधान रहें. 

ये भी पढ़ें - Elections 2022: 15 जनवरी के बाद भी चुनावी रैलियों पर जारी रह सकती है रोक, चुनाव आयोग जल्द कर सकता है ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'विपक्षी नहीं...', कौन है दिमागी नक्सल? किरेन रिजिजू ने बताया
'विपक्षी नहीं...', कौन है दिमागी नक्सल? किरेन रिजिजू ने बताया
2014 से 2026: बुनियादी चुनौतियों से अहम मुद्दों तक, PM मोदी के भाषण में 'देश पहले'
2014 से 2026: बुनियादी चुनौतियों से अहम मुद्दों तक, PM मोदी के भाषण में 'देश पहले'
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र
वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget