एक्सप्लोरर

CWC Meeting: कांग्रेस को अगले साल अक्टूबर तक मिल सकता है नया अध्यक्ष, 2022 में होंगे संगठन चुनाव- सूत्र

CWC Meeting: दिल्ली में AICC दफ़्तर में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक शुरू हो गई है. बैठक में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी मौज़ूद हैं.

CWC Meeting: दिल्ली में AICC दफ़्तर में आज कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक हुई. बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी के ‘ जी 23’ समूह के नेताओं को निशाने पर लेते हुए कहा कि वह ही पार्टी की स्थायी अध्यक्ष हैं और उनके बात करने के लिए मीडिया का सहारा लेने की जरूरत नहीं हैं. वहीं आधिकारिक सूत्रों से जानकारी मिली है कि कांग्रेस संगठन चुनाव की प्रक्रिया 1 नवम्बर से शुरू हो सकती है. पार्टी को अगले साल अक्टूबर तक नया अध्यक्ष मिल सकता है. सूत्रों ने बताया है क साल 2022 में संगठन चुनाव कराए जाएंगे.

 सोनिया गांधी ने आगामी विधानसभा चुनावों पर दिया जोर

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आगामी विधानसभा चुनावों का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘हमारे सामने कई चुनौतियां आएंगी, लेकिन अगर हम एकजुट रहते और अनुशासित रहते हैं और सिर्फ पार्टी के हित पर ध्यान केंद्रित करते हैं तो मुझे पूरा विश्वास है कि हम अच्छा करेंगे.’’ सोनिया ने यह भी बताया कि उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए तैयारियां आरंभ हो चुकी हैं.  उन्होंने संगठानात्मक चुनाव का हवाला देते हुए कहा, ‘‘पूरा संगठन चाहता है कि कांग्रेस फिर से मजबूत हो, लेकिन इसके लिए जरूरी है कि एकजुटता हो और पार्टी के हित को सर्वोच्च रखा जाए. इन सबसे ऊपर आत्मनियंत्रण और अनुशासन की जरूरत है.

बता दें कि पार्टी ने 22 जनवरी को सीडब्ल्यूसी की अपनी बैठक में यह फैसला किया था कि कांग्रेस में जून 2021 तक निर्वाचित अध्यक्ष होगा, लेकिन कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के चलते 10 मई की सीडब्ल्यूसी बैठक में इसे टाल दिया गया था. सीडब्ल्यूसी की बैठक ऐसे समय हो रही है जब सुष्मिता देव, जितिन प्रसाद, लुईजिन्हो फालेरियो और कई अन्य नेता पिछले कुछ महीनों में कांग्रेस छोड़कर दूसरे दलों में शामिल हुए हैं.

किन मुद्दों पर कांग्रेस की बैठक?

  • लखीमपुर हिंसा पर घेराबंदी
  • 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव
  • पार्टी के नए अध्यक्ष का चुनाव

आज कहां खड़ी है कांग्रेस?

  • 6 राज्यों में सरकार
  • 3 राज्यों में कांग्रेस के सीएम
  • 3 राज्यों में गठबंधन सरकार
  • 6 राज्यों में कोई विधायक नहीं
  • 2 बार से केंद्र की सत्ता से बाहर
  • 52 लोकसभा सांसद
  • 34 राज्यसभा सांसद
  • 763 विधायक
  • 2019 से स्थायी अध्यक्ष नहीं

कांग्रेस में कलह

  • पंजाब- नवजोत सिद्धू Vs कैप्टन अमरिंदर
  • राजस्थान- अशोक गहलोत Vs सचिन पायलट
  • छत्तीसगढ़- भूपेश बघेल Vs टीएस सिंहदेव

यह भी पढ़ें-

Congress Crisis: पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष बने रहेंगे सिद्धू, दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात के बाद इस्तीफा वापस लिया

Petrol-Diesel Price: लगातार तीसरे दिन बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम, जानिए आपके शहर में क्या हैं ताजा कीमतें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी...', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी...', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: राज्यसभा से विपक्ष का वॉकआउट, जेपी नड्डा बोले- ये गैर-जिम्मेदाराना रवैया
Live: राज्यसभा से विपक्ष का वॉकआउट, जेपी नड्डा बोले- ये गैर-जिम्मेदाराना रवैया
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 महीना, क्या-क्या होंगी शर्तें?
दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 महीना, क्या-क्या होंगी शर्तें?
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'मेटल के टुकड़े...', सुप्रीम कोर्ट में जिसने किया पेलेट गन से घायल होने का दावा, आ गई उसकी मेडिकल रिपोर्ट
'मेटल के टुकड़े...', सुप्रीम कोर्ट में जिसने किया पेलेट गन से घायल होने का दावा, आ गई उसकी मेडिकल रिपोर्ट
Embed widget