एक्सप्लोरर

CWC Meeting: सीडब्ल्यूसी बैठक में कांग्रेस की शपथ! मोदी सरकार के खिलाफ बनाई ये खास रणनीति

CWC Meeting Concluded: कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को अपना ईगो छोड़कर अनुशासन में रहना होगा.

Mallikarjuna Kharge Speaks In CWC: कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की हैदराबाद में रविवार (17 सितंबर) को हुई बैठक में कई फैसले लिए गए. पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इस साल के अंत में होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव और उसके बाद लोकसभा चुनाव में जीत के लिए पार्टी नेताओं को एकजुट होकर काम करने की नसीहत दी. सोनिया गांधी और राहुल गांधी के अलावा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के अध्यक्ष, विधान मंडल दल के नेता और ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के पदाधिकारी बैठक में शामिल थे.

इस साल के आखिरी तक मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में होने वाले चुनाव और उसके बाद लोकसभा चुनाव से पहले हुई इस बैठक में खरगे ने मूल रूप से तीन बिंदुओं पर जोर डाला. पहली पार्टी की ढांचागत मजबूती, दूसरी गुटबाजी छोड़कर एक दूसरे के साथ मिलकर काम करने और तीसरी होने वाले चुनावों के लिए अचूक रणनीति बनाकर वोटरों से लगातार संपर्क बनाए रखना. 

कांग्रेस ने हर चुनौती पर विजय पाई

इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, "आज ऐतिहासिक दिन है. 1948 में आज ही के दिन हैदराबाद आजाद हुआ. कांग्रेस ने लंबी लड़ाई लड़ी. नेहरू जी और सरदार पटेल ने हैदराबाद को मुक्त कराया. आज इस बैठक से ठोस संदेश का इंतजार देश कर रहा है. उन्होंने कहा कि भविष्य की चुनौतियां संविधान को बचाने की है. एससी, एसटी, ओबीसी, महिलाओं, गरीबों, अल्पसंख्यकों के अधिकारों को बचाने की चुनौती है. कांग्रेस ने अपने 138 सालों के गौरवशाली इतिहास में एक से बड़ी एक चुनौतियों पर विजय हासिल की है.
 
खरगे ने कहा, 'अगले दो-तीन महीने में पांच राज्यों में चुनाव होना है. जम्मू कश्मीर में भी विधानसभा चुनाव हो सकते हैं. लोकसभा चुनाव महज छह महीने दूर हैं. इसलिए हमें वोटरों के साथ लगातार संपर्क में रहना है. उनके सवालों का जवाब देना है. विरोधियों द्वारा फैलाई जा रही झूठी बातों की काट करनी है और मुद्दा तथा तथ्यों पर आधारित अपनी बात रखनी है.

नेताओं को बयानबाजी से बचने की नसीहत

हाल में सनातन धर्म को लेकर हुई कई आपत्तिजनक टिप्पणियों के बीच नेताओं को अनर्गल बयानबाजी से बचने की नसीहत देते हुए उन्होंने कहा, "ईगो या अपनी वाहवाही के लिए ऐसा कुछ ना करें कि पार्टी का नुकसान हो. डिसिप्लिन में रहिए. नेहरू जी ने कहा था कि हमें हर काम देश की बात सोच कर बड़े मकसद के लिए करना है."

मुद्दे डायवर्ट करती है केंद्र सरकार

खरगे ने कहा, पिछले दिनों इंडिया गठबंधन की बैठक जब मुंबई में हुई तो मोदी सरकार ने डाइवर्ट करने के लिए 'वन नेशन, वन इलेक्शन' पर कमेटी बना दी. सारी परंपराओं को तोड़कर अपने एजेंडा के लिए पूर्व राष्ट्रपति को भी शामिल कर लिया.

उन्होंने खास तौर पर नेताओं को नसीहत देते हुए कहा, 'संविधान और लोकतंत्र की बुनियाद कांग्रेस ने रखी है. इसलिए हमें इसे बचाना होगा." कांग्रेस प्रेसिडेंट ने कहा, "2024 में महात्मा गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने की शताब्दी है. बीजेपी को सत्ता से बेदखल करना ही गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी."

ये भी पढ़ें: जवानों की शहादत, ध्रुवीकरण की राजनीति और मणिपुर हिंसा समेत कई मुद्दों पर केंद्र सरकार पर वार, जानें CWC के प्रस्ताव की बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget