एक्सप्लोरर

राहुल गांधी की 'ताजपोशी' को लेकर कांग्रेस की बड़ी बैठक आज

गुजरात की सरज़मी पर राहुल गांधी पूरे जोर-शोर से कांग्रेस में जान-फूंकने की कोशिश कर रहे हैं ताकि बीजेपी को उसके सबसे महफूज गढ़ में मात दी जा सके. इसी चुनावी दंगल के बीच कांग्रेस राहुल का कद और बढ़ाना चाहती है ताकि जनता की अदालत और बीजेपी के खिलाफ सियासी रण में राहुल गांधी और मजबूती से खड़े हो सकें.

नई दिल्ली: गुजरात के सियासी रण में राहुल जिस रंग में दिख रहे हैं...वो रंग अब और चोखा होने वाला है. कांग्रेस अपने युवराज को सरताज बनाने की तैयारी में जुट गई है. सूत्रों की मानें तो विधानसभा चुनावों से ऐन पहले राहुल गांधी को पार्टी आलाकमान की कुर्सी सौंपी जा सकती है. जिसकी औपचारिक शुरुआत आज दिल्ली में कांग्रेस की सबसे ताकतवर कमेटी यानि CWC की बैठक में हो सकती है.

आज सोनिया गांधी की अध्यक्षता में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक बुलाई गई है. इस बैठक में CWC आज अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की अधिसूचना जारी कर सकती है. सूत्रों की मानें तो नए अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया को गुजरात चुनाव से पहले की पूरा कर लिया जाएगा.

अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य अध्यक्ष पद के लिए प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सदस्य वोट करते हैं. हालांकि कांग्रेस में नए अध्यक्ष का जो चुनाव होने जा रहा है वो महज औपचारिकता है क्योंकि राहुल के सामने किसी और के उम्मीदवार बनने की कोई संभावना नहीं है.

इसके अलावा ताजा सांगठनिक चुनावों के बाद नई चुनी गई प्रदेश कमिटियां राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पास कर चुकी हैं. कांग्रेस को इस साल के अंत तक सांगठनिक चुनाव पूरा करना है. नए अध्यक्ष के चुने जाने के बाद अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के अधिवेशन में इस पर मुहर लगेगी और नई कांग्रेस वर्किंग कमिटी चुनी जाएगी. कांग्रेस वर्किंग कमिटी पार्टी में फैसले लेने वाली सर्वोच्च इकाई है.

फिलहाल 1998 से सोनिया गांधी कांग्रेस की अध्यक्ष हैं. 47 साल के राहुल गांधी 2004 से संसद में उत्तरप्रदेश के अमेठी का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. जिस तरह गुजरात चुनाव के पहले राहुल की ताजपोशी होने वाली है ऐसे में गुजरात चुनाव कांग्रेस के लिए काफी अहम हो जाता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India Bloc Protest Live: इंडिया गठबंधन मार्च को लेकर 2 FIR दर्ज, शाम 4 बजे कांग्रेस करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
LIVE: इंडिया गठबंधन मार्च को लेकर 2 FIR दर्ज, शाम 4 बजे कांग्रेस करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
EXPLAINED: विरोध-प्रदर्शनों के बीच जानिए कब-किन तरीकों से सरकार आपका सोशल मीडिया कंटेंट हटा सकती है
EXPLAINED: विरोध-प्रदर्शनों के बीच जानिए कब-किन तरीकों से सरकार आपका सोशल मीडिया कंटेंट हटा सकती है

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
लखनऊ में बारिश के बाद डेंगू ने पसारे पैर, अस्पतालों में मरीजों की कतार
लखनऊ में बारिश के बाद डेंगू ने पसारे पैर, अस्पतालों में मरीजों की कतार
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget