एक्सप्लोरर

2019 की जंग: सोनिया का मंत्र, समान विचार वाले साथ आएं, चिदम्बरम बोले- बड़ा गठबंधन हो

वरिष्ठ नेता पी चिदम्बरम तक ने गठबंधन पर जोर दिया. चिदम्बरम का तर्क है कि 12 राज्यों में पार्टी अपने दम पर सांसदों की संख्या तिगुनी (150) कर सकती है.

नई दिल्ली: 2019 लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी के नेतृत्व में पहली बार हो रही CWC की बैठक में दूसरी पार्टियों से गठबंधन करने और राहुल गांधी को गठबंधन का चेहरा बनाने पर ज़ोर दिया गया. सचिन पायलट, शक्ति सिंह गोहिल, रमेश चेन्निथला जैसे कुछ नेताओं ने कहा कि पार्टी को रणनीतिक गठबंधन बनाना चाहिए. साथ ही कोशिश करनी चाहिए कि गठबंधन के केंद्र में कांग्रेस हो. इन नेताओं का कहना था कि कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरें और राहुल गांधी गठबंधन का चेहरा हों.

खास बात ये है कि सोनिया गांधी से लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेता पी चिदम्बरम तक ने गठबंधन पर जोर दिया. चिदम्बरम का तर्क है कि 12 राज्यों में पार्टी अपने दम पर सांसदों की संख्या तिगुनी (150) कर सकती है. इसके साथ ही चिदम्बरम का कहना है कि दूसरे राज्यों में साथियों के साथ बीजेपी को रोक जा सकता है. पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने चिदम्बरम के इस तर्क का समर्थन किया.

इसके साथ ही कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने कहा कि लोकतंत्र बचाने के लिए समान विचारधारा वाले दलों को व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाएं छोड़कर साथ आना चाहिए. सोनिया ने पीएम मोदी का नाम लिए बगैर कमलनाथ, चिदंबरम सरीखे नेताओं से कहा कि आरएसएस और उसकी विचारधारा से लड़ना है.

गठबंधन पर जोर देने के साथ ही CWC की बैठक में 2019 के चुनाव को देखते हुए संगठन को मज़बूत करने का संकल्प लिया गया.

बैठक की बड़ी बातें:-

  1.  मोदी सरकार ने एक भी वादा पूरा नहीं किया, नाकामयाबियों को जनता के बीच लेकर जाना है.
  2. चिदम्बरम ने गठजोड़ को लेकर प्रेजेंटेशन भी दिया. तर्क दिया 12 राज्यों में पार्टी मजबूत है-150 सीटें जीत सकती है
  3. सोनिया ने कहा कि लोकतंत्र बचाने के लिए लाइक माइंडेड दलों को व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाएं छोड़कर साथ आना चाहिए
  4.  मोदी का नाम ना लेकर सोनिया गांधी ने कमलनाथ, चिदंबरम सरीखे नेताओं ने कहा कि आरएसएस और उसकी विचारधारा से लड़ना है
  5. सीडब्ल्यूसी की बैठक में सभी नेताओं ने मोदी का नाम लेने से परहेज किया
  6.  विशेष न्यौते के बावजूद CWC में नहीं पहुंचे दिग्विजय सिंह, जनार्दन द्विवेदी
  7. जनार्दन द्विवेदी और दिग्विजय सिंह का पहले से व्यक्तिगत कार्यक्रम तय था, दोनों ने आलाकमान को पहले ही बता दिया था कि उनका पहले से व्यक्तिगत कार्यक्रम है, इसलिए नहीं आ सकते.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चंदा चोरी केस में CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
राम मंदिर चंदा चोरी केस में CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
सीएम विजय का किसानों को तोहफा, लोन माफी का किया ऐलान
सीएम विजय का किसानों को तोहफा, लोन माफी का किया ऐलान
एयर इंडिया के दो पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, टर्बुलेंस हादसे के बाद 400 की जांच
एयर इंडिया के दो पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, टर्बुलेंस हादसे के बाद 400 की जांच

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget