एक्सप्लोरर

कोरोना संकट: दिल्ली में गणपति मूर्ति बनाने वालों को नहीं मिल रहे ग्राहक, मूर्तियों की ऊंचाई भी रहेगी कम

कोरोना काल के चलते देश भर में त्योहार फीके पड़ गये है. नवरात्रि, ईद, रक्षाबंधन त्योहारों पर कोरोना का असर देखने को मिला है. वहीं आने वाले जन्माष्टमी और गणेश उत्सव पर भी असर दिख रहा है. कारीगरों को इस साल काफी घाटा झेलना पड़ा है.

नई दिल्ली: कोरोना का असर इस बार त्योहारों पर भी पड़ा है. संक्रमण फैलने के खतरे को देखते हुए किसी भी बड़े धार्मिक आयोजन की मनाही है. नवरात्रि, ईद, रक्षाबंधन जैसे बड़े त्योहार निकल गये और लोगों ने घर पर रहकर ही त्योहार मनाया. जन्माष्टमी और गणेश उत्सव पर भी कोरोना का असर देखने को मिल रहा है. सबसे ज़्यादा मार पड़ी हैं उन मूर्ति बनाने वालों पर जिनका साल भर का रोज़गार और कमाई इसी पर टिका होता है. सड़क किनारे गणपति की सुंदर और भव्य मूर्तियों की कतार लगी होती थी, खरीददारों और ऑर्डर देने वालों की भीड़ लगी होती थी. लेकिन इस बार सब अलग है.

किसी बड़े आयोजन के न होने के चलते पहले से मिलने वाले मूर्ति के ऑर्डर अब कारीगरों को नहीं मिल रहे. भगवान की मूर्ति की ऊंचाई भी मूर्तिकारों ने घटा दी है. बड़ी मूर्तियां न बनाकर कम ऊंचाई वाली मूर्तियां ही बनाई जा रही हैं, उनकी संख्या भी काफी कम है. मूर्ति बनाने वालों को डर है कि ग्राहक आयेंगे भी या नहीं.

दिल्ली की आउटर रिंग रोड पर पिछले 25 सालों से मूर्ति बनाने का काम करने वाले मदन और मंजू भी इसी परेशानी से गुज़र रहे हैं. मदन का कहना है "छोटी मूर्ति बना रहे हैं बड़ी मूर्ति नहीं बना रहे. डर लगता है कि बिकेगी नहीं. दो फुट से ज़्यादा ऊंचाई की मूर्ति इस बार नहीं बनाई वैसे 6 फुट तक की मूर्ति बनाते थे. 50-60 मूर्ति बनाई है पहले 500 के करीब बनाते थे. जो पुराना कस्टमर है वो तो लेकर जायेगा ही. इसी हिसाब से उनके लिये बनाया है."

मंजू का कहना है, "रोज़गार बिल्कुल खत्म हो गया है. 500 मूर्ति रखते थे अब 50-100 ही रखी है. डर लग रहा है कि कोरोना की वजह से पता नहीं ग्राहक आयेंगे या नहीं. लोग नहीं आयेंगे तो हमें बहुत घाटा हो जायेगा. पहले महीने भर पहले से ही ऑर्डर मिल जाते थे, इस बार नहीं मिला. ख़र्चा चलाने में तो मुश्किल होगी ही. कुछ और मजदूरी दिहाड़ी वाला काम करेंगे."

दिल्ली के लोनी रोड पर हर साल इस वक्त मूर्तियों की लंबी कतार देखने को मिलती थी लेकिन इस बार इक्का-दुक्का दुकानें नज़र आ रही हैं.

इसी इलाके में 20 साल से मूर्ति बनाने के काम मे लगी स्वरूपी और शांति देवी का कहना है, "20 साल से मूर्ति बना रहे हैं ऐसा समय नहीं आया कभी. लॉकडाउन से बहुत असर पड़ा है. कर्जा भी हो गया है और मूर्ति की बिक्री नहीं हो रही है. ग्राहक नहीं आ रहे हैं. हर साल इस समय बहुत काम होता था.

सड़क किनारे मूर्तियों की लंबी लाइन लगी होती थी, इस बार कुछ भी नहीं है. बड़ी मूर्ति नहीं बना रहे क्योंकि पता नहीं बिकेंगी या नहीं. पहले से ही कर्जा है और कर्ज़ बढ़ जायेगा. दुर्गा मूर्ति अप्रैल के नवरात्रों के लिये बनाई थी, सिर्फ एक मूर्ति बिकी बाकी वैसे ही रखी हैं. रोजी रोटी का साधन यही है. लॉकडाउन में बहुत बुरा हाल हुआ है."

मूर्ति की पेंटिंग का काम करने वाले कारीगर श्रवण का कहना है, "इस समय बहुत भीड़ होती थी. 100-150 बड़े पीस 6-7 फुट के बनते थे और छोटे पीस 1000-1200 बनाते थे. लेकिन इस बार कुछ समझ नहीं आ रहा कि माल बिकेगा या नहीं. पहले नवरात्रों के लिये बनाया था. 23 अप्रैल से नवरात्रि का सामान बिकता 24 से लॉकडाउन हो गया. सारा माल उस समय का रखा हुआ है.

पहले अब तक सारी बुकिंग हो जाती थी काफी काम होता था. 1500 पीस बनते थे अब 200-250 पीस ही बने हैं. गणेश पूजा का मौका ही सबसे ज़्यादा काम वाला होता था, साल भर इसी सीज़न का इंतजार करते थे इस बार पता नहीं क्या करेंगे. करीब 6-7 लाख का नुकसान हो गया यानि साल भर की कमाई खत्म हो गई."

मूर्ति खरीदने आये कुछ लोगों से हमने बात की उनका कहना है, "कोरोना का असर तो आया ही है, लाइन लगाकर दुकानें होती थीं. इस बार कुछ नहीं है. मूर्ति भी बहुत कम हैं. आर्थिक रूप से सबको दिक्कत है. लेकिन पूजा तो करेंगे ही. सामूहिक धार्मिक आयोजन नहीं होंगे. कोरोना का पूरा ख्याल रखकर ही घर पर भी पूजा करेंगे. बप्पा आएंगे और सबका भला करेंगे."

कोरोना की मार और ग्राहकों के अभाव में इन मूर्तिकारों को सबसे बड़ी चिंता यही सता रही है कि जो मूर्तियां इन्होंने बनाई हैं वो भी बिक पायेंगी या नहीं.

यह भी पढ़ें.

मूर्तियों के बहाने अब ब्राह्मण वोटों पर राजनीतिक दलों की नजर, जानें- क्या है वोट बैंक का खेल

आतंकी हमलों के डर से कश्मीर के कई BJP नेताओं ने दिया इस्तीफा, जेपी नड्डा के सामने उठाया गया मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget