एक्सप्लोरर

पुलवामा हमले की बरसी पर सीआरपीएफ ने किया ट्वीट, लिखा- गर्व इतना था कि हम देर तक रोये नहीं

आज पुलवामा हमले की पहली बरसी है. 40 जवान आज ही के दिन शहीद हो गए थे. कश्मीर में आतंकियों ने घात लगाकर सीआरपीएफ के काफिले पर हमला कर दिया था. अब पूरा देश शहीदों को श्रद्धांजलि दे रहा है.

नई दिल्ली: आज पुलवामा हमले की पहली बरसी है. 40 जवान आज ही के दिन शहीद हो गए थे. कश्मीर में आतंकियों ने घात लगाकर सीआरपीएफ के काफिले पर हमला कर दिया था. अब पूरा देश शहीदों को श्रद्धांजलि दे रहा है. सीआरपीएफ के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से भी एक ट्वीट किया गया है और शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए हैं.

ट्वीट में लिखा है- तुम्हारे शौर्य के गीत, कर्कश शोर में खोये नहीं... गर्व इतना था कि हम देर तक रोये नहीं.

देश ने महसूस किया दर्द

पुलवामा पर हमला हुआ तो देश का सीना मानो छलनी हो गया. हर किसी के दिल में दर्द था और आंख में आंसू. पुलवामा के शहीदों को आतंकियों ने जिस कायराना तरह से मौत के घाट उतार दिया गया उसकी पूरे देश ने निंदा की. देश में आक्रोश देखा गया और गुस्से की एक लहर पूरे देश ने महसूस की.

इस शख्स ने किया ऐसा काम कि सभी कर रहे सलाम, आप भी जानिए इसकी कहानी

ये था पूरा वाकया

14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में बड़ा आतंकी हमला हुआ था, जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे. यह हमला जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर सीआरपीएफ के काफिले को निशाना बनाकर किया गया था. बाद में भारतीय वायुसेना ने पीओके में घुसकर एयरस्ट्राइक की और आतंकी कैंप को निशाना बनाया.

साउथ अफ्रीका: सगाई की अंगूठी निगल गया कुत्ता, अब एक्सरे की तस्वीरें हो रही हैं वायरल

पुलवामा बरसी पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

पिछले एक दशक के दौरान सुरक्षाबलों पर यह एक सबसे बड़ा हमला था. इस हमले के बाद से भारत सरकार ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि घाटी में जाने वाले अर्धसैनिक बलों के जवानों और अधिकारियों को हवाई सेवा के जरिए वहां भेजा जाए और एक साथ इतने सारे जवानों अधिकारियों का कारवां सड़क पर ना चलाया जाए. पुलवामा हमले की बरसी के मद्देनजर जम्मू कश्मीर में भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.

जांच अभी भी जारी

अधिकारियों के मुताबिक इस मामले की जांच अभी भी जारी है. क्योंकि मामले का मुख्य गुनाहगार जैश मोहम्मद का सरगना मसूद अजहर पाकिस्तान में मौजूद है और अपने आतंकी साजिश के ताने-बाने बुनता रहता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest Live Updates: ट्रैफिक रूट डायवर्ट, बाजार बंद... दिल्ली में आज फिर प्रदर्शन करेगी सीजेपी
LIVE: ट्रैफिक रूट डायवर्ट, बाजार बंद... दिल्ली में आज फिर प्रदर्शन करेगी सीजेपी
प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
क्यों बंद मेट्रो स्टेशन-ट्रेनें? दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के खिलाफ आज ‘सुप्रीम’ सुनवाई
क्यों बंद मेट्रो स्टेशन-ट्रेनें? दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के खिलाफ आज ‘सुप्रीम’ सुनवाई
CJP Protest Highlights: आज फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, ट्रैफिक डायवर्ट, राहुल की कांग्रेस महासचिवों के साथ बैठक
Highlights: आज फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, ट्रैफिक डायवर्ट, राहुल की कांग्रेस महासचिवों के साथ बैठक

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Soft Roti Making Tips: तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
Embed widget