एक्सप्लोरर

CRPF HQ: सीआरपीएफ मुख्यालय की बिल्डिंग का काम नहीं हुआ पूरा, फिर बढ़ाई गई डेडलाइन

CRPF New HQ: सीआरपीएफ मुख्यालय की इमारत को पूरा करने की डेडलाइन अप्रैल 2022 तक थी, जिसे मार्च 2023 तक बढ़ाया गया था. अभी भी लगभग 65 प्रतिशत काम बाकी है.

CRPF Headquarters News: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) मुख्यालय की इमारत को बनाने की डेडलाइन समाप्त होने के बाद एक और विस्तार दिया गया है. ये इमारत दिल्ली में लोधी रोड (Lodhi Road) पर सीबीआई के मुख्य कार्यालय के बगल में 2.23 एकड़ भूमि पर बनाई जा रही है. इंडियन एक्सप्रेस के सूत्रों के अनुसार, ये इमारत अभी पूरी होने के करीब नहीं है. 

परियोजना के लिए पहली समय सीमा अप्रैल 2022 तक थी, जिसे मार्च 2023 तक बढ़ाया गया था, लेकिन अभी भी लगभग 65 प्रतिशत काम बाकी है इसलिए आंतरिक समीक्षा के बाद नवंबर 2023 के लिए नई समय सीमा निर्धारित की गई है. सूत्रों ने कहा कि केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) 280 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से नए भवन का निर्माण कर रहा है. 

गृह मंत्री ने रखी थी आधारशिला 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 2019 में नए मुख्यालय की आधारशिला रखी थी और निर्माण कार्य जनवरी 2020 में शुरू हुआ था. सूत्रों ने कहा कि कुछ महीनों के बाद, कोविड-19 महामारी के प्रकोप के कारण काम बंद कर दिया गया था. स्थिति सामान्य होने के बाद फिर से काम शुरू हुआ. दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के स्तर के कारण सरकार की ओर से निर्माण गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाने के बाद भवन निर्माण कार्य फिर से रोक दिया गया था. 

मार्च 2023 के लिए थी डेडलाइन

सूत्रों के मुताबिक, पिछले साल मार्च 2023 के लिए नई समय सीमा निर्धारित की गई थी, लेकिन हाल ही में जब अधिकारियों ने निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की तो उन्होंने पाया कि केवल 35 प्रतिशत काम ही पूरा हुआ था. अब नई समय सीमा नवंबर 2023 निर्धारित की गई है. मुख्यालय बनाने का टेंडर अप्रैल 2022 में सीपीडब्ल्यूडी को दिया गया था. सीआरपीएफ अब तक सीपीडब्ल्यूडी के 100 करोड़ रुपये के बिलों को मंजूरी दे चुका है. 

ये है बिल्डिंग का प्लान

प्रस्ताव के अनुसार, ग्रीन बिल्डिंग मॉडल पर बन रहे नए मुख्यालय में ग्राउंड प्लस 11 फ्लोर होंगे, जिसमें ऑडिटोरियम, कॉन्फ्रेंस हॉल, अधीनस्थ कर्मचारियों के लिए बैरक, केंद्रीय पुलिस कैंटीन, जिम, गेस्ट रूम, किचन, डाइनिंग रूम और 520 कारों और 15 बसों के लिए मैकेनिकल पार्किंग शामिल हैं. छठी और सातवीं मंजिल पर ऑफिस ब्लॉक को कैफेटेरिया से जोड़ने के लिए स्काईवॉक बनाए जाएंगे. 

अधिकारियों ने कहा कि इमारत में जल और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, रेनवॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम और एक स्वदेशी वेंटिलेशन प्रणाली का प्रस्ताव है. वर्तमान में, सीआरपीएफ का मुख्यालय लोधी रोड पर केंद्र सरकार के कार्यालय परिसर में ब्लॉक नंबर 1 में स्थित है, लेकिन सीआरपीएफ की अन्य इकाइयों- आरएएफ, कोबरा, चिकित्सा, प्रशिक्षण, संचार आदि के कार्यालय वर्तमान भवन में जगह की कमी के कारण विभिन्न क्षेत्रों में स्थित हैं. 

ये भी पढ़ें-

Weather Update: दिल्ली में अगले तीन दिन पड़ेगी कड़ाके की ठंड, जानें कितना रहेगा न्यूनतम तापमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: कैसे होती है मानसून की भविष्यवाणी, बारिश अर्थव्यवस्था के लिए क्यों है जरूरी?
Xप्लेन: कैसे होती है मानसून की भविष्यवाणी, बारिश अर्थव्यवस्था के लिए क्यों है जरूरी?
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
Embed widget