एक्सप्लोरर

'राजनीतिक रसूख वाले अपराधियों की खैर नहीं, बिहार में ऐसे कई मामले सामने आए हैं...', जब लोकसभा में बोले अमित शाह

Criminal Justice System: गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने कहा कि नए कानून आने के बाद राजनीतिक रसूख रखने वाला कोई भी शख्स सजा से नहीं बच सकेगा.

Indian Criminal Justice System: गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार (11 अगस्त) को लोकसभा में तीन बिल पेश किए. इसमें भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, भारतीय न्याय संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य विधेयक 2023 शामिल हैं. बिल पेश करते हुए गृहमंत्री ने सदन में कहा कि अब अंग्रेजों के जमाने के आपराधिक कानून बदले जाएंगे.

उन्होंने कहा, सरकार का लक्ष्य न्याय सुनिश्चित करना है, न कि सजा देना. जिन कानूनों को निरस्त किया जाएगा, उन कानूनों का फोकस ब्रिटिश प्रशासन की रक्षा और उन्हें मजबूत करना था. गृहमंत्री ने कहा, नए कानून आने के बाद राजनीतिक रसूख रखने वाला कोई भी शख्स सजा से नहीं बच सकेगा.

किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा
गृहमंत्री ने कहा,  'बिहार से ऐसे कई मामले सामने आए है, जहां ऐसे लोग सजा से बच गए, लेकिन अब किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा. इसका प्रावधान भी कानून में लाया गया है.' बता दें कि उनका इशारा संभवत: आनंद मोहन की तरफ था. हाल ही में उन्हें कोर्ट से राहत मिली थी. 

महिला के खिलाफ अपराध करने पर कड़ी सजा
गृहमंत्री ने कहा कि भारतीय न्याय संहिता बिल, भारतीय साक्ष्य बिल और भारतीय नागरिक सुरक्षा बिल में महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ अपराध करने वालों के लिए दंड को और अधिक कठोर करने के प्रावधान किए गए हैं. अब महिलाओं के साथ गैंगरेप करने पर 20 साल की सजा होगी. वहीं, 18 साल से कम की लड़की से रेप करने पर मृत्यु दंड का प्रावधान किया गया है.

राजद्रोह कानून खत्म
इस दौरान उन्होंने राजद्रोह कानून हटाने का भी ऐलान किया. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में राजद्रोह का स्थान नहीं है. मोदी सरकार ने राजद्रोह के कानून को हटाने का ऐतिहासिक फैसला लिया है. इसके अलावा मंत्री ने सदन को बताया कि सेशन कोर्ट द्वारा आरोपी को भगोड़ा घोषित किए जाने के बाद अब उनकी अनुपस्थिति में ट्रायल होगा और सजा सुनाई जाएगी.

यह भी पढ़ें- मॉब लिंचिंग के लिए दोषी पाए जाने पर मौत की सजा तक का प्रावधान, जानिए इंडियन क्रिमिनल लॉ में अब होंगे क्या कुछ बड़े बदलाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: भारतीय मार्केट के लिए Gen Z आबादी कितनी बड़ी संपत्ति है?
भारतीय मार्केट के लिए Gen Z कितनी बड़ी संपत्ति है?
स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
'कांग्रेस देश से माफी मांगे', BJP ने लगाया वंदे मातरम् के अपमान का आरोप
'कांग्रेस देश से माफी मांगे', BJP ने लगाया वंदे मातरम् के अपमान का आरोप

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget