एक्सप्लोरर

तब्लीगी जमात मामला: क्राइम ब्रांच ने मौलाना साद के दो करीबियों से की पूछताछ , मरकज से जुड़े लोगों की जानकारी मांगी

क्राइम ब्रांच ने मौलाना साद के दो करीबियों से पूछताछ की है. जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है वैसे-वैसे मौलाना साद की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं.

नई दिल्ली: मरकज मामले की जांच कर रही क्राइम ब्रांच गुरुवार को मौलाना साद के दो करीबियों के पास पहुंची. ये दोनों दिल्ली के जाकिर नगर में रहते हैं. इन दोनों से क्राइम ब्रांच की टीम ने लंबी पूछताछ की. बताया जाता है कि ये दोनों मौलाना साद के बेहद करीबी हैं. क्राइम ब्रांच के सूत्रों की माने इनसे पूछताछ का मकसद मरकज से जुड़े करीब 20 लोगों के बारे में जानकारी हासिल करने का था.

ये 20 लोग वो हैं जो मरकज में आने जाने वाले लोगों का ब्यौरा रखते हैं. सूत्रों के मुताबिक क्राइम ब्रांच इनसे ये जानकारी हासिल करना चाहती है कि आखिर ऐसे और कौन से जमात से जुड़े लोग हैं जो सामने नहीं आए हैं और छिप कर कहीं बैठे हैं. जांच के दौरान क्राइम ब्रांच को पता चला है कि मरकज में जमातियों के आने जाने के लिए रेलवे के टिकट बुक करवाए जाते हैं. मरकज के पास बाकायदा रेलवे टिकट बुक करवाने के लिए आईडी भी है.

जिन दो लोगों से इन 20 लोगों के बारे में पूछताछ की गई है वो मौलाना साद के बेहद करीबी बताए जाते है. इतने करीबी की वो साद के घर में आकर रुकते भी थे. इसके अलावा क्राइम ब्रांच ने मरकज से जुड़े कुछ दस्तावेजों के बारे में भी जानकारी हासिल की. मरकज मामले की जांच जैसे जैसे आगे बढ़ रही है वैसे वैसे मौलाना साद की मुश्किलें बढ़ती जा रही है.

एबीपी न्यूज़ ने पहले ये खुलासा किया था कि 13 मार्च से 24 मार्च की बीच मरकज में 15 हजार से ज्यादा लोग थे. पुलिस की जांच रिपोर्ट में ये खुलासा हुआ था कि 13 मार्च से 24 मार्च के बीच निजामुद्दीन मरकज में करीब 15 हजार से ज्यादा लोग थे. ये खुलासा मोबाइल फोन डेटा के इस्तेमाल और लोकेशन ट्रेसिंग कर इस तारीख के बीच मरकज में एक्टिव मोबाइल नम्बरों के आधार पर हुआ था.

दिल्ली पुलिस ने ये जांच रिपोर्ट केंद्र और राज्य सरकारों को भी दी है. इतना ही नही सूत्रों का ये भी कहना है कि कांटेक्ट ट्रेसिंग के जरिये ये भी पता लगाया जा रहा है कि मरकज से निकल कर ये लोग किन-किन जगहों पर गए. कितने लोगों के संपर्क में आये, उन हजारों लोगों की भी लिस्ट बनाई गई है.

हालांकि क्राइम ब्रांच को जांच के दौरान मुश्किलों का भी सामना करना पड़ रहा है. वजह ये है कि साद मामले की जांच कर रही क्राइम ब्रांच की टीम के 5 सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए है. जिनका इलाज चल रहा है.

ये भी पढ़ें-

मौलाना साद के दो करीबियों के घर पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम, काफी देर तक हुई पूछताछ

कोटक महिंद्रा बैंक का फैसला, 25 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वालों की सैलरी में 10 फीसदी कटौती करेगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
Gen Z को साधने का मेगा प्लान, कोचिंग-कॉलेज जाएंगे BJP सांसद-विधायक
Gen Z को साधने का मेगा प्लान, कोचिंग-कॉलेज जाएंगे BJP सांसद-विधायक
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
Xप्लेन: 'कश्मीर भारत का हिस्सा', US एम्बेसडर सर्जियो का बयान इंडिया के लिए क्या मायने?
'कश्मीर भारत का हिस्सा', US एम्बेसडर सर्जियो का बयान इंडिया के लिए क्या मायने?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget