एक्सप्लोरर

धोती कुर्ते में क्रिकेट, संस्कृत में कमेंट्री…देखने वाले रह गए दंग

Cricket Match In Dhoti Kurta: भोपाल के इस टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने लोवर और टी-शर्ट में नहीं, बल्कि धोती और कुर्ता पहन कर क्रिकेट खेला. इस टूर्नामेंट में कमेंट्री संस्कृत में की गई.

Cricket Match In Dhoti Kurta: धोती कुर्ता, मंत्र वाचन और संस्कृत में आपसी संवाद. ये किसी यज्ञशाला या प्रवचन का पंडाल नहीं बल्कि भोपाल का एक क्रिकेट मैदान है, जहां दो दिन का क्रिकेट टूर्नामेंट हो रहा है. दरअसल, मध्य प्रदेश की राजधानी में एक अनोखा मैच देखने को मिला. इस मैच में खिलाड़ियों को धोती और कुर्ता पहनकर खेलते हुए देखा गया. इस टूर्नामेंट को टेनिस बॉल से खेला जा रहा है.

इस टूर्नामेंट का पहला मैच बुधवार (4 जनवरी) को खेला गया. टूर्नामेंट के पहले मैच में खूब चौके-छक्के लगे और धोती पहने बैट्समैन, बॉलरों और फील्डरों ने जम कर दौड़ लगाई. इस अनोखे मैच में अंपायर ने भी धोती पहन कर अंपायरिंग की. 


धोती कुर्ते में क्रिकेट, संस्कृत में कमेंट्री…देखने वाले रह गए दंग

क्रिकेट कमेंट्री संस्कृत में

क्या आपने कभी क्रिकेट कमेंट्री को संस्कृत में सुना है. ऐसी कमेंट्री भोपाल के इस मैच में देखने को मिली. इस प्रतियोगिता में क्रिकेट कमेंट्री संस्कृत में कराने को लेकर एक नियम बनाया गया. भोपाल में हो रहे इस टूर्नामेंट में हिंदी या इंग्लिश में नहीं, बल्कि संस्कृत में कमेंट्री की जा रही है.

इन मैचों में हो रही संस्कृत में कमेंट्री अपने आप में ही मजेदार है. आयोजकों ने बताया कि इस टूर्नामेंट में एक मैच 10 ओवर का खेला जा रहा है. प्रतियोगिता के फाइनल मैच में विजेता को 31000 रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा. वहीं दूसरे विजेता को 21000 और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 5000 रुपये का इनाम भी दिया जाएगा.

धोती कुर्ते में क्रिकेट, संस्कृत में कमेंट्री…देखने वाले रह गए दंग


इस प्रतियोगिता में भोपाल के आसपास की 12 टीमें भाग ले रही हैं. ये प्रतियोगिता दो दिन की है. दो दिनों में फाइनल सहित सभी मैच खेले जाएंगे. बताया जा रहा है कि इस तरह की क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन पिछले एक साल से कराया जा रहा है. आयोजक इस टूर्नामेंट को स्टेट और राष्ट्रीय स्तर पर ले जाना चाहते हैं. 

लोग खुशी से झूम उठे

भोपाल के इस टूर्नामेंट में जब खिलाड़ियों को लोवर टी-शर्ट में नहीं बल्कि धोती और कुर्ता में देखा तो दर्शक रोमांच से भर उठे. दरअसल, इस टूर्नामेंट में प्रोफेशनल खिलाड़ियों की जगह ब्राह्मणों और बटुकों ने इस खेल को खेला. अक्सर दर्शकों ने क्रिकेट के मैचों में खिलाड़ियों को टी-शर्ट और लोवर में खेलते देखा है, लेकिन 4 जनवरी को भोपाल में हुए इस मैच को देख दर्शक भी हैरान हो गए. टूर्नामेंट की शुरूआत वैदिक मंत्रोच्चार से की गई थी.  

ये भी पढ़ें:

50 हजार लोगों का फिलहाल बच गया घर, हल्द्वानी अतिक्रमण मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में क्या कुछ हुआ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर सुबह-सुबह पहुंचे अभिजीत दीपके, CJP चीफ किससे बोले- 'आई एम सॉरी...'
LIVE: जंतर-मंतर पर सुबह-सुबह पहुंचे अभिजीत दीपके, CJP चीफ किससे बोले- 'आई एम सॉरी...'
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... प्रदर्शनकारियों के खिलाफ होगा सख्त एक्शन, CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... CJP प्रोटेस्ट में बवाल करने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
Embed widget