एक्सप्लोरर

Former VP Jagdeep Dhankhar: 53 दिन बाद अचानक पहली बार सबके सामने आए पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, देखकर चौंके सब

सीपी राधाकृष्णन देश के 15वें उपराष्ट्रपति बने हैं. उन्हें 9 सितंबर को हुए चुनाव में कुल 452 वोट मिले, जबकि बी. सुदर्शन रेड्डी को महज 300 वोट ही मिले.

देश के नए उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने शुक्रवार (12 सितंबर, 2025) को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली. इस मौके पर पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी पहुंचे, जिनके 22 जुलाई को अचानक ही इस्तीफा देने के बाद ये पद खाली हुआ था, जिसे लेकर 9 सितंबर को चुनाव हुए. यह पहला मौका था जब इस्तीफे के बाद जगदीप धनखड़ सार्वजनिक तौर पर नजर आए.

सीपी राधाकृष्णन के शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व राष्ट्रपति वेंकैया नायडू और पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी भी पहुंचे. चूंकि इस्तीफा देने के बाद से ही जगदीप धनखड़ कहीं नजर नहीं आ रहे थे ऐसे में विपक्ष की ओर से लगातार सवाल दागे जा रहे थे कि आखिर वह कहां हैं और किस हाल में हैं.

वेंकैया नायडू संग बैठे नजर आए धनखड़
जगदीप धनखड़ की इस सार्वजनिक उपस्थिति से अब विपक्ष के सवालों का अंत होता दिख रहा है. नए उपराष्ट्रपति के समारोह में वो भी बाकी मेहमानों की तरह पहुंचे और खुद से पहले राष्ट्रपति रहे वेंकैया नायडू संग बैठे नजर आए. बता दें कि शपथ ग्रहण के इस मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी और उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत कई वरिष्ठ नेता पहुंचे. 

पीएम मोदी और अमित शाह के अलावा कई मंत्री रहे मौजूद
पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और कई अन्य केंद्रीय मंत्रियों ने भी इस समारोह में शिरकत की. एनडीए सूत्रों का कहना है कि मुहूर्त देखकर राधाकृष्णन का शपथ समारोह आयोजित कराया गया. ओडिशा के सीएम मोहन माझी, झारखंड के संतोष गंगवार, चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया भी इस मौके पर नजर आए.

बता दें कि राधाकृष्णन देश के 15वें उपराष्ट्रपति बने हैं. उन्हें 9 सितंबर को हुए चुनाव में कुल 452 वोट मिले, जबकि विपक्ष के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को महज 300 वोट ही मिले. उपराष्ट्रपति बनने से पहले सीपी राधाकृष्णन महाराष्ट्र में राज्यपाल थे. इसके अलावा वह तमिलनाडु के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं.

ये भी पढ़ें

1,50,00,00,000.... इस मामले में 75 साल बाद भी अमेरिका और चीन नहीं कर पाएंगे भारत का मुकाबला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर पर अमेरिका के रुख में बड़ा बदलाव, जानें पहले US क्या रखता था सोच?
जम्मू-कश्मीर पर अमेरिका के रुख में बड़ा बदलाव, जानें पहले US क्या रखता था सोच?
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
‘क्या अमित शाह अब पटेल से भी बड़े हो गए...’, वंदे मातरम विवाद पर भड़के खेड़ा
‘क्या अमित शाह अब पटेल से भी बड़े हो गए...’, वंदे मातरम विवाद पर भड़के खेड़ा
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget