एक्सप्लोरर

वैक्सीन सर्टिफिकेट में हैं गलतियां तो परेशान न हों, अब कोविन पोर्टल पर ऑनलाइन करें सुधार

अगर वैक्सीन के सर्टिफिकेट में अनजाने में आपके नाम में, जन्मतिथि में और लिंग में कोई गलती हुई है तो आप उन्हें ठीक कर सकते हैं.जिन लोगों को टीके की एक खुराक लगी है, उन्हें अपने होम स्क्रीन पर टीकाकरण स्थिति के समक्ष नीले रंग का एक टिक दिखाई देगा और दोनों खुराकें ले चुके लोगों को ऐप पर 14 दिन बाद नीले रंग के दो टिक दिखाई देंगे.

नई दिल्ली: कोरोना की वैक्सीन लगवाने के बाद मिले वैक्सीन सर्टिफिकेट में कोई गलती हो गई है तो अब आप उसे खुद ही ठीक कर सकते हैं. केंद्र सरकार ने आज एक नए अपडेट की घोषणा की है, जिसमें अब आप सर्टिफिकेट पर अपना नाम, डेट ऑफ बर्थ और सेक्स को बदल सकते हैं.

कोविन की वेबसाइट के जरिए करें सुधार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव विकास शील ने बताया कि उपयोगकर्ता कोविन वेबसाइट के जरिए यह सुधार कर सकते हैं. आरोग्य सेतु ऐप के आधिकारिक हैंडल पर एक ट्वीट किया गया, “अगर कोविन टीकाकरण प्रमाण-पत्रों में अनजाने में आपके नाम में, जन्मतिथि में और लिंग में कोई त्रुटि हुई है तो आप उन्हें ठीक कर सकते हैं. कोविन की वेबसाइटट पर जाएं और इस संबंध में अपनी समस्या बताएं.”

कोविड टीकाकरण प्रमाण-पत्र यात्रा के वक्त और कई अन्य परिसरों तक जाने-आने में मदद करते हैं. इससे पहले, सरकार ने टीका लगवा चुके लोगों को स्व-मूल्यांकन प्रक्रिया के माध्यम से आरोग्य सेतु ऐप पर अपनी स्थिति स्वेच्छा से अपडेट करने की भी अनुमति दी थी.

दोनों खुराक ले चुके लोगों को एप पर दिखेंगे नीले रंग के दो टिक

जिन लोगों को टीके की एक खुराक लगी है, उन्हें अपने होम स्क्रीन पर टीकाकरण स्थिति के समक्ष नीले रंग का एक टिक दिखाई देगा और दोनों खुराकें ले चुके लोगों को ऐप पर 14 दिन बाद नीले रंग के दो टिक दिखाई देंगे. यह दोनों टिक कोविन पोर्टल से टीकाकरण की स्थिति के सत्यापन के बाद नजर आएंगे.

टीकाकरण की स्थिति को कोविन पर पंजीकरण के लिए इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर के जरिए अद्यतन किया जा सकता है. राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कोविड-19 की कुल 23,90,58,360 खुराकें दी जा चुकी हैं.

यह भी पढ़ें-

Explained: 21 जून से नए टीकाकरण अभियान की गाइडलाइन्स जारी, जानिए- किस आधार पर राज्यों को मिलेंगे टीके

Corona Update: लगातार दूसरे दिन 1 लाख से कम नए केस आए, 24 घंटे में 2219 कोरोना संक्रमितों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'विकसित भारत का लें संकल्प, स्वतंत्रता सेनानियों को दें श्रद्धांजलि', PM मोदी का इंस्टा वीडियो
'विकसित भारत का लें संकल्प, स्वतंत्रता सेनानियों को दें श्रद्धांजलि', PM मोदी का इंस्टा वीडियो
TMC के बैंक खाते फ्रीज करने के मामले में SC से बड़ा अपडेट, ममता बनर्जी को झटका
TMC के बैंक खाते फ्रीज करने के मामले में SC से बड़ा अपडेट, ममता बनर्जी को झटका
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक

वीडियोज

Bollywood News: सोशल मीडिया पर कार्तिक-करीना की तस्वीरें वायरल, यूजर्स के दावों ने उड़ाए होश ( 11.08.26 )
Salman Khan की Ramayan क्यों हुई बंद? 40% शूट के बाद अधूरी रह गई फिल्म की कहानी
DR. Aarambhi: 😯Aarambhi के मिशन में Dhruv की नई चाल, चाय वाले के खुलासे से बदला पूरा खेल #sbs
Nikita Rawal को Female Fan ने अचानक किया Kiss, Red Carpet का Video हुआ Viral
Toxic Trailer Launch: Yash ने trolling के बीच Kiara Advani का किया खुलकर support

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget