एक्सप्लोरर

Covid Vaccination: देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 95 करोड़ के पार, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया बोले- इतिहास रचेगा भारत

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडवीय ने कहा- अब देश 100 करोड़ वैक्सीन की डोज़ देने की तरफ आगे बढ़ रहा है. जल्दी से वैक्सीन लगवाएं और अपने दोस्तों और परिवार को भी ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करें.

Covid Vaccination: देश में जानलेवा कोरोना वायरस को खत्म और फैलने से रोकने के लिए बड़े स्तर पर वैक्सीनेशन कार्यक्रम चलाया जा रहा है. बड़ी बात यह है कि देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 95 करोड़ के पार पहुंच गया है. को-विन पोर्टल के आंकड़ों के मुताबिक कल शाम 7 बजे तक वैक्सीन की 44 लाख से ज्यादा खुराक दी जा चुकी थी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा है कि आने वाले दिनों में भारत इतिहास रचेगा.

स्वास्थ्य मंत्री ने की वैक्सीन लगवाने की अपील

वैक्सीनेशन के आंकड़े ट्वीट करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडवीय ने कहा, ‘’दुनिया का सबसे बड़ा सफल टीकाकरण अभियान जोरों पर. भारत ने 95 करोड़ कोरोना वैक्सीन डोज़ का आंकड़ा पूरा कर लिया है. अब देश 100 करोड़ वैक्सीन की डोज़ देने की तरफ आगे बढ़ रहा है. जल्दी से वैक्सीन लगवाएं और अपने दोस्तों और परिवार को भी ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करें.’’

दिल्ली में 46 हजार से ज्यादा डोज़ दी गईं

वहीं, राष्ट्रीय राजधानी में कल वैक्सीन की 46 हजार से ज्यादा खुराकें दी गईं. दिल्ली सरकार द्वारा आयोजित महा शिविरों में कुल 25,173 लोगों को वैक्सीन की खुराकें दी गई, इनमें से 13,662 लोगों ने पहली खुराक ली. वैक्सीन की सबसे ज्यादा खुराक उत्तरपूर्वी दिल्ली में दी गई. इसके बाद दक्षिणपूर्वी दिल्ली में 3,207, पश्चिमी दिल्ली में 2,831 और शाहदरा में 2,427 खुराकें दी गई. सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में 16 जनवरी को टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से अब तक 1.90 करोड़ से ज्यादा खुराकें दी जा चुकी हैं. 65 लाख से ज्यादा लोग वैक्सीन की दोनों खुराक ले चुके हैं.

देश में 16 जनवरी से शुरू हुआ था टीकाकरण अभियान

गौरतलब है कि स्वास्थ्य कर्मियों (एचसीडब्ल्यू) को पहले चरण में टीका लगाने के साथ देशव्यापी टीकाकरण अभियान 16 जनवरी को शुरू किया गया था. कोरोना के खिलाफ अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मियों का टीकाकरण 2 फरवरी से शुरू हुआ था. कोरोना वैक्सीनेशन का अगला चरण 1 मार्च से 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों और अन्य बीमारियों से पीड़ित 45 साल और उससे अधिक आयु के लोगों के लिए शुरू हुआ. देश ने 1 अप्रैल से 45 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों के लिए टीकाकरण शुरू किया था.

यह भी पढ़ें-

Lakhimpur Violence: मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा से पूछताछ के लिए पुलिस ने मांगी कस्टडी, याचिका पर सुनवाई आज

Jammu Kashmir Encouner: अनंतनाग में सुरक्षबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, एक पुलिसकर्मी भी घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद फिर पहुंचे HC, जमानत पर आज होगी सुनवाई
दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद फिर पहुंचे HC, जमानत पर आज होगी सुनवाई
'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक
NEET UG काउंसलिंग 2026 में बड़े बदलाव, छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं
NEET UG काउंसलिंग 2026 में बड़े बदलाव, छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget