एक्सप्लोरर

दिल्ली में कोरोना की डरावनी रफ्तार, 8 महीने बाद एक दिन में सबसे ज्यादा Covid केस, 9 मरीजों ने तोड़ा दम

Omicron Cases In Delhi: दिल्ली में अब तक 465 लोग कोरोना वायरस के ओमिक्रोन (Omicron) वेरिएंट से संक्रमित हुए हैं.

Covid 19 Cases In Delhi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामलों में बेतहाशा बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है. आज ही 17 हजार से अधिक केस की पुष्टि हुई है, जो 8 मई 2021 के बाद से सबसे ज्यादा नए कोरोना मामले हैं. 8 मई को 17,364 केस आए थे. दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की तरफ से शाम के करीब सवा 8 बजे जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक,17335 मामले आए हैं. इसी के साथ संक्रमण दर बढ़कर 17.73 फीसदी हो गई है. पिछले 24 घंटे में 97762 टेस्ट किए गए. इतने ही समय में 9 मरीजों की मौत हुई है और 8951 लोग संक्रमण से उबरे हैं.

शहर में अब तक 1506798 मरीज कोरोना से संक्रमित हुए हैं और इनमें से 1441789 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं. इस समय 39873 एक्टिव मरीज हैं.

कोरोना से मौत
दिल्ली में जनवरी के पहले सात दिनों में कोरोना वायरस संक्रमण के चलते 29 लोगों की मौत हुई है.  ये मौतें मोटे तौर पर ओमिक्रोन स्वरूप के कारण कोविड मामलों में वृद्धि के बीच हुई हैं.

दिल्ली में कोरोना की डरावनी रफ्तार, 8 महीने बाद एक दिन में सबसे ज्यादा Covid केस, 9 मरीजों ने तोड़ा दम

इससे पहले दिन में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली में सबसे पहले संक्रमण के मामलों में वृद्धि देखी गई क्योंकि ज्यादातर अंतरराष्ट्रीय उड़ानें राजधानी में आती है. जैन ने पत्रकारों से कहा, ‘‘इसलिए हमने, कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए अन्य राज्यों की तुलना में सख्त कदम लागू किए. कुछ लोग कह सकते हैं कि इसकी आवश्यकता नहीं है लेकिन बाद में पछताने से यह बेहतर है.’’

जैन ने कहा, ‘‘मैं आपको आंकड़े दे सकता हूं, जो मेरे पास है. दिल्ली में करीब 31,498 मरीज उपचाराधीन हैं और अस्पतालों में केवल 1,091 मरीजों का इलाज चल रहा है. पिछली बार इतने ही मामले थे तो अस्पतालों में करीब 7,000 मरीज भर्ती थे.’’ सत्येंद्र जैन ने कहा कि कोई भी मरीज़ जो होम आईसोलेशन में है वह पॉज़िटिव आने के 7 दिन बाद डिस्चार्ज हो सकता है अगर उसको 3 दिन लगातार कोई लक्षण नहीं आता है. इसमें मरीज़ को फिर से टेस्ट कराने की आवश्यकता नहीं है.

COVID 19 Cases In Mumbai: मुंबई में आज आए कोरोना के करीब 21 हजार नए केस, क्या लगेगा Lockdown?

बढ़ी पाबंदियां
बाजारों / परिसरों और गैर-जरूरी सामानों से जुड़े मॉल की दुकानों को सुबह 10 बजे से रात 8 बजे के बीच ऑड-ईवन के आधार पर खोलने की अनुमति दी गई है. नए आदेश के मुताबिक, रोज़ाना हर क्षेत्र में केवल एक अधिकृत साप्ताहिक बाजार ( 50% क्षमता के साथ ) खेलने की अनुमति होगी. 

Covid Cases in Delhi: कोरोना से मुश्किल हालात, मुकाबले के लिए दिल्ली कितनी तैयार? जानिए क्या है सरकार का प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: जो दान चोरी न बचा पाए वो पेपर लीक कैसे रोकेंगे - अखिलेश यादव
LIVE: जो दान चोरी न बचा पाए वो पेपर लीक कैसे रोकेंगे - अखिलेश यादव
'धर्मेंद्र प्रधान केवल...', गौरव गोगोई ने शिक्षा व्यवस्था पर सरकार को घेरा
'धर्मेंद्र प्रधान केवल...', गौरव गोगोई ने शिक्षा व्यवस्था पर सरकार को घेरा
फेसबुक की सफाई से खुश नहीं सरकार, अब Meta पर होगा एक्शन?
फेसबुक की सफाई से खुश नहीं सरकार, अब Meta पर होगा एक्शन?
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Embed widget