एक्सप्लोरर

COVID Cases: इन 6 राज्यों में कल 85 फीसदी कोरोना केस आए, 16 राज्यों में एक भी मौत नहीं

कोरोना के मामलों में बढ़ोत्तरी कुछ राज्यों में ही देखी जा रही है. महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और छत्तीसगढ़ कोरोना ​​के नए मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 25833 नए मामले सामने आए हैं.

नई दिल्ली: भारत में कोरोना के कल 39,726 नए मामले सामने आए हैं जो इस साल एक दिन में संक्रमित मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा है. इनमें से 85 फीसदी मामले सिर्फ महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और छत्तीसगढ़ में आए हैं. महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 65 फीसदी केस दर्ज किए गए, जबकि केरल, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और छत्तीसगढ़ में क्रमश: 5 फीसदी, 6 फीसदी, 4 फीसदी, 3 फीसदी, 3 फीसदी मामले आए हैं.

39,726 नए मामलों में से 33,931 सिर्फ इन राज्यों में आए हैं. महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और छत्तीसगढ़ में कल क्रमश: 25833, 1899, 2369, 1488, 1276, 1066 केस दर्ज किए गए.

16 राज्यों में एक भी मौत नहीं

हालांकि 16 राज्य ऐसे भी हैं जहां बीते दिन कोरोना से एक भी संक्रमित व्यक्ति की मौत नहीं हुई है. ये राज्य हैं- अंडमान निकोबार, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़, दादरा एंड नागर हवेली, झारखंड, लद्दाख, लक्षदीप, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा, सिक्किम, त्रिपुरा, उत्तराखंड.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, कोरोना वायरस के मामलों में लगातार नौवें दिन बढ़े हैं. देश में अब भी 2,71,282 मरीज इलाज करा रहे हैं जो संक्रमण के कुल मामलों का 2.36 फीसदी है जबकि इस बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या गिरकर 96.26 फीसदी रह गई है. इस बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,10,83,679 हो गई है जबकि मृत्यु दर 1.38 फीसदी हो गई है.

कब-कब कितने केस आए भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख का आंकड़ा पार कर गए थे. इसके बाद संक्रमण के मामले 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख से पार चले गए थे। वैश्विक महामारी के मामले 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ का आंकड़ा पार कर गए थे.

देश में इस वैश्विक महामारी से अब तक कुल 1,59,370 लोगों की मौत हुई है. इनमें 53,138 लोगों की मौत महाराष्ट्र, 12,573 की तमिलनाडु, 12,415 की कर्नाटक, 10,949 की दिल्ली, 10,300 की पश्चिम बंगाल, 8,753 की उत्तर प्रदेश और 7,186 लोगों की मौत आंध्र प्रदेश में हुई. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि जिन लोगों की मौत हुई उनमें से 70 फीसदी से अधिक लोगों को अन्य बीमारियां भी थीं.

ये भी पढ़ें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ड्रग्स के पैसों से आतंकियों को हो रही फंडिंग', BIMSTEC देशों की बैठक में बोले अमित शाह
'ड्रग्स के पैसों से आतंकियों को हो रही फंडिंग', BIMSTEC देशों की बैठक में बोले अमित शाह
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
India Bloc Protest Live: हिरासत में आशुतोष रांका और सौरव दास, दिल्ली आ रहे तैयार अभिजीत दीपके
LIVE: हिरासत में आशुतोष रांका और सौरव दास, दिल्ली आ रहे तैयार अभिजीत दीपके
Explained: 3 साल बाद लोकसभा चुनाव, आंदोलन और सरकार का पतन! CJP दोहरा रही इतिहास?
3 साल बाद लोकसभा चुनाव, आंदोलन और सरकार का पतन! CJP दोहरा रही इतिहास?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
कौन है तनय त्यागराजन? सिराज की कप्तानी में लिए 9 विकेट, हैदराबाद ने त्रिपुरा को हराया
कौन है तनय त्यागराजन? सिराज की कप्तानी में लिए 9 विकेट, हैदराबाद ने त्रिपुरा को हराया
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
Embed widget