एक्सप्लोरर

मुंबई: महालक्ष्मी रेस कोर्स में कोरोना से लड़ने के लिए बनकर तैयार है 300 बेड का अस्थाई अस्पताल

देशभर में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से सामने आ रहे हैं. कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए मुंबई के मशहूर महालक्ष्मी रेस कोर्स को कोविड केयर सेंटर में बदला जा रहा है.

मुंबईः महाराष्ट्र के मुंबई में मशहूर महालक्ष्मी रेस कोर्स जो मुंबई की समृद्धि की निशानी रहा है, कोरोना वायरस की मुसीबत के इस काल में यहां पर अस्थाई अस्पताल बनाकर मुंबई को मजबूत करने की प्रक्रिया जारी है. यहां एक पंडाल बनकर तैयार है जिसमें 300 बेड लगाए गए हैं.

इसके साथ ही एक दूसरा पंडाल बनाने की प्रक्रिया जारी है इस पंडाल के दो हिस्से हैं. जिसमें 200- 200 बेड लगाए गए हैं. गंभीर मामलों के लिए 126 बेड का एक दूसरा आईसीयू भी महालक्ष्मी रेस कोर्स में बनाया जा रहा है. इस तरह से कुल मिलाकर चार सेटअप महालक्ष्मी रेस कोर्स में लगाए गए है.

300 बेड का जो सेंटर बनकर तैयार है वहां पर जो मरीज पहुंचेंगे उनके लिए आधुनिकतम इंतजाम किए गए हैं. उनको एक बेड दिया जा रहा है जिस पर गद्दा तकिया चादर रहेगा. दूसरे क्वनारेंटीन सेंटर के अलग इस सेंटर में उन्हें कुर्सी भी दी जा रही है साथ ही मोबाइल चार्ज करने के लिए इलेक्ट्रिक बोर्ड भी दिया जा रहा है. हर बेड तक वायरिंग करके एक इलेक्ट्रिक बोर्ड पहुंचाया गया है जो आम लोगों की जरूरत को पूरा करेगा.

इसके अलावा इस सेंटर को पूरी तरीके से कांटेक्ट लैस रखने के लिए इस बड़े पंडाल के बाहर एक छोटा पंडाल है. जहां जो मरीज होंगे वो डॉक्टर और दूसरे मेडिकल स्टाफ के संग संवाद करेंगे यहां पर एक बड़ा सा ग्लास लगाया है जिसमें कई चेंबर बनाए गए हैं. पहले हिस्से में एक प्लास्टिक का हाथ बाहर झूल रहा है जिस में हाथ डालकर डॉक्टर पेशेंट के सैंपल लेगा यहां पर दोनों तरफ फोन रखे हैं मरीज और डॉक्टर फोन पर एक दूसरे से बात कर पाएंगे.

मुंबई में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच में प्रशासन की पूरी कोशिश यही है कि पूरी तैयारी कर ली जाए. जिससे मामले और ज्यादा बढ़े तो उसे कंट्रोल किया जा सके मैनेज किया जा सके.

यह भी पढ़ेंः 'रामायण' के बाद अब 'हनुमान चालीसा' ने बनाया रिकॉर्ड, 1 बिलियन व्यूज पाने वाला पहला भक्ति वीडियो बना लॉकडाउन के चलते देश में 12 करोड़ से ज्यादा लोगों ने खोई नौकरी, पड़ी बेरोजगारी की मार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget