एक्सप्लोरर

Covid-19 vaccine: वैक्सीन की एक डोज काफी नहीं है, सरकार ने वीडियो जारी कर बताया कि दोनों डोज लेना क्यों जरूरी है

कोरोना से निपटने के लिए देश में टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है. इस बीच केंद्र सरकार ने एक वीडियो जारी कर बताया है कि वैक्सीन की दोनों डोज लेना क्यों जरूरी है. वीडियो में एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कोविड -19 वैक्सीन की दोनों डोज लेने के महत्व को समझाया है.

नई दिल्लीः देश में बढ़ते कोरोना मामलों के बीच केंद्र ने शुक्रवार को एक वीडियो जारी कर बताया कि लोगों को कोरोना वायरस बीमारी से लड़ने के लिए वैक्सीन की दो डोज लेना क्यों जरूरी है जिससे वे खुद और अपने प्रियजनों को सेफ रख सकें. नई दिल्ली एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कोविड -19 वैक्सीन की दो डोज लेने की महत्ता के बारे में समझाया है. पीआईबी के ट्विटर अकाउंट पर इसकी वीडियो क्लिप जारी की गई है.

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के आधिकारिक कोविड -19 से संबंधित दिशानिर्देशों में भी कहा गया है कि एक व्यक्ति को 28 दिन के अंतराल के बाद वैक्सीन की दोनों डोज लेना जरूरी हैं. आमतौर पर दूसरी डोज लेने के दो सप्ताह बाद एंटीबॉडी प्रोटेक्शन लेवल विकसित होता है.   


 
सीडीसी की गाइडलाइंस में दोनों डोज लेने की सलाह 
सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) की गाइडलाइंस में भी निश्चित अंतराल पर आवश्यक रूप से दूसरी वैक्सीन डोज लेने की बात कही गई है. सीडीसी के दिशानिर्देश के मुताबिक, यदि दूसरी डोज को निर्धारित समय सीमा के भीतर नहीं ली जा गई तो इसे पहली डोज के बाद छह सप्ताह (42 दिन) तक दिया जा सकता है. हालांकि अभी तक इसकी जानकारी नहीं है कि दूसरी देरी में देरी होने से कोरोना वायरस के लिए इम्यून सिस्टम रिस्पॉन्स पर क्या प्रभाव पड़ता है.

भारत में अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा केस 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,17,353 नए मामले सामने आने के बाद अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,42,91,917 हो गई. इसके साथ ही, 1,185 और लोगों की मौत हो जाने से कुल मृतक संख्या भी बढ़कर 1,74,308 हो गई. भारत का संक्रमण के मामलों में अमेरिका के बाद दूसरा नंबर है.

यह भी पढ़ें

UP Lockdown: पूरे यूपी में रविवार को लॉकडाउन का एलान, मास्क न लगाने पर 10 हजार तक का जुर्माना

कोरोना का सबसे बड़ा अटैक, देश में आए 217,353 नए केस, 24 घंटे में 1185 की मौत
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget