एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में 24 घंटे में आए कोरोना के 9677 नए केस, डेल्टा प्लस वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस स्वरूप के अब तक 22 मामलों का पता चला है. डेल्ट प्लस वेरिएंट, डेल्टा वेरिएंट का बदला हुआ स्वरूप है.

मुंबई: महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोविड-19 के 9,677 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 60,17,035 हो गयी जबकि 156 मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 1,20,370 पहुंच गयी. राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी.

वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश भर में अब तक कोरोना के डेल्टा प्लस वेरिएंट के 51 नए मामले आए हैं. इनमें से सबसे अधिक महाराष्ट्र में 22 केस की पुष्टि हुई है.

डेल्टा प्लस से पहली मौत
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस स्वरूप से मौत होने का पहला मामला सामने आया है. वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रत्नागिरी के सिविल अस्पताल में एक बुजुर्ग महिला की इस बीमारी से मौत हो गयी. रत्नागिरी के अतिरिक्त जिलाधिकारी संजय शिंदे ने बताया कि महिला संगमेश्वर की रहने वाली थीं और उन्हें कुछ दिन पहले मुंबई से 330 किलोमीटर दूर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. 

10,138 मरीज संक्रमण से उबरे
महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 156 मौतों में से 117 मरीजों की मौत पिछले 48 घंटे के दौरान हुई जबकि 39 मरीजों की मौत पिछले एक सप्ताह के दौरान हुई. इसके अलावा मृतकों की कुल संख्या में 355 का और इजाफा किया गया.

राज्य में शुक्रवार को कोविड-19 के 10,138 मरीजों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गयी, जिसके साथ प्रदेश में इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की संख्या 57,72,799 पहुंच गयी.

महाराष्ट्र में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,20,715 हो गयी है. राज्य में संक्रमण से ठीक होने की दर 95.94 प्रतिशत हो गयी है जबकि मृत्यु दर दो प्रतिशत बनी हुई है.

इस दौरान राजधानी मुंबई में कोविड-19 के 693 नये मामले सामने आए, जिससे संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 7,18,962 हो गयी जबकि 20 मरीजों की मौत होने से राजधानी में इस महामारी से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 15,368 हो गयी.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना के डेल्टा प्लस वेरिएंट को लेकर आठ राज्यों को लिखी चिट्ठी, दिए अहम निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डीके शिवकुमार सरकार पर भड़के CM विजय, 'अपील करता हूं कि...'
डीके शिवकुमार सरकार पर भड़के CM विजय, 'अपील करता हूं कि...'
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक
कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक समेत 4 नेताओं को पार्टी से निकाला
कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक समेत 4 नेताओं को पार्टी से निकाला
UGC NET 2026: 3 विषयों का होगा री-एग्जाम, जांच के बाद NTA का फैसला
UGC NET 2026: 3 विषयों का होगा री-एग्जाम, जांच के बाद NTA का फैसला

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
BTech Demand 2026 : क्या वापस आने वाला है बीटेक का क्रेज? मार्केट में बढ़ रही डिमांड
क्या वापस आने वाला है बीटेक का क्रेज? मार्केट में बढ़ रही डिमांड
Embed widget