एक्सप्लोरर

India Covid Cases: साल 2020 के मार्च से अब तक कभी कोरोना के इतने कम केस नहीं आए, देश को नहीं खतरा, आंकड़ों से होगा यकीन

Corona In India: कोरोना वायरस (Coronavirus) को लेकर एक बार फिर से बढ़ती चिंता के बीच अब राहत मिलती नजर आ रही है. राजधानी दिल्ली को भी अब कोरोना से कोई खतरा नही दिख रहा है.

Corona Update In India: भारत को कोरोना से बड़ी राहत मिली है. लगभग तीन साल में पहली बार कोरोना के 100 से कम मामले दर्ज किए गए. मार्च 2020 में मामले बढ़ना शुरू हुआ था. इसके बाद से अब मामलों का ग्राफ नीचे की तरफ आता दिख रहा है. इतना ही नहीं देश में लगातार चार दिनों से मौत का एक भी मामला दर्ज नहीं हुआ है. 

भारत ने सोमवार (16 जनवरी) को महज 83 ताजा मामले रिपोर्ट किए. इससे पहले 15 जनवरी को कोरोना के 114 मामले सामने आए थे. भारत ने पहली बार 27 मार्च, 2020 को एक दिन में 100 से ज्यादा मामले दर्ज किए थे और इसके बाद से एक भी दिन 100 से कम मामले दर्ज नहीं हुए थे. 

सबसे कम वीकली कोरोना केस दर्ज

चीन में कोरोना की खतरनाक लहर के बावजूद भारत में मामले लगातार गिर रहे हैं. यह राहत तब मिली है जब भारत में भी इस समय कोरोना के बढ़ने की चेतावनी जारी की गई थी. 9-15 जनवरी तक पूरे एक हफ्ते में केवल 1,062 मामले दर्ज किए गए हैं जो 23-29 मार्च, 2020 के बाद से सबसे कम वीकली केस हैं. 

कोरोना से होने वाली मौतों से भी राहत 

यहां तक कि वायरस से मौतें भी मार्च 2020 के बाद से सबसे कम हो गई हैं. बीते सप्ताह में सिर्फ चार मौतें दर्ज की गईं. वहीं, बीते सोमवार तक लगातार चार दिनों में देश में कोरोना से एक भी मौत दर्ज नहीं हुई. यह 25 मार्च, 2020 के बाद सबसे लंबी अवधि है जब एक भी मौत का मामला न देखा गया हो. 

राजधानी दिल्ली में एक भी मामला नहीं 

राजधानी दिल्ली में सोमवार को कोरोना का एक भी मामला रिपोर्ट नहीं किया गया. पिछले हफ्ते भी महज 32 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. हालांकि, दक्षिण भारत सहित महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मामले दर्ज हुए हैं. देश में पिछले हफ्ते 1,062 नए केस सामने आए थे. इसमें से 831 केवल महाराष्ट्र और दक्षिण से रिपोर्ट किए गए. 

ये भी पढ़ें: 

Weather Update: जमा देने वाली ठंड के बाद अब शुरू होगा बारिश-बर्फबारी का दौर, इन राज्यों में रेन अलर्ट, जानें मौसम का लेटेस्ट अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्रीय मंत्री ने किया तिरंगे का अपमान? वायरल वीडियो पर विवाद
केंद्रीय मंत्री ने किया तिरंगे का अपमान? वायरल वीडियो पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
NALSAR विवाद: बार काउंसिल अध्यक्ष ने छात्रों से मांगी माफी, क्या कहा?
NALSAR विवाद: बार काउंसिल अध्यक्ष ने छात्रों से मांगी माफी, क्या कहा?
अंकिता भंडारी केस: राहुल का BJP पर हमला, बोले - 'बलात्कारियों को...'
अंकिता भंडारी केस: राहुल का BJP पर हमला, बोले - 'बलात्कारियों को...'

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget