एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस: दिल्ली में आज से शुरू होगा सीरोलॉजिकल सर्वे, 20 हजार सैंपल की होगी जांच

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निर्देशानुसर दिल्ली में ‘सीरोलॉजिकल सर्वे’ पर भी चर्चा की गई. एनसीडीसी और दिल्ली सरकार मिलकर यह सर्वे करेंगे, जो आज से शुरू होगा. सभी संबंधित सर्वे टीमों की ट्रेनिंग गुरूवार को पूरी हो गई.

  नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच रक्त संबंधी सर्वेक्षण (सीरोलॉजिकल सर्वे) शनिवार से शुरू किए जाएंगे. इस सर्वे के जरिए दिल्ली में कोविड-19 का व्यापक विश्लेषण किया जाएगा. साथ ही वैश्विक महामारी से निपटने के लिए एक व्यापक रणनीति बनाने में भी यह सहायक होगा. केंद्रीय गृह सचिव ने 25 जून को एक बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री मित शाह की अध्यक्षता में 21 जून को हुई बैठक में दिल्ली में कोविड की स्थिति के बारे में लिए गए विभिन्न फ़ैसलों के कार्यान्वयन की समीक्षा की. बैठक मे दिल्ली के मुख्य सचिव और स्वास्थ्य सचिव के साथ ही नीति अयोग के सदस्य डा. वी के पाल, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(AIIMS) के निदेशक डा. रणदीप गुलेरिया और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के महानिदेशक बलराम भार्गव भी शामिल हुए. 27 जून से 10 जुलाई के बीच करीब 20 हजार लोगों की होगी जांच गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने ट्वीट किया, ‘‘गृह मंत्री अमित शाह के निर्देशों के अनुसार दिल्ली में सीरोलॉजिकल सर्वे पर चर्चा की गई, जिसे एनसीडीसी और दिल्ली सरकार मिलकर करेगी.’’ प्रवक्ता ने ट्वीट में लिखा ‘‘सर्वे 27 जून से शुरू किया जाएगा, इससे संबंधित सभी दलों का प्रशिक्षण कल पूरा हो गया.’’ गृह मंत्रालय ने पहले ही कहा था कि दिल्ली में 27 जून से 10 जूलाई के बीच करीब 20 हजार लोगों की यह जांच की जाएगी. सीरोलॉजी (एंटीबॉडी) जांच समुदायों के बीच निगरानी रखने के लिए होती है. इससे कोरोना वायरस के खिलाफ प्रतिरोधी क्षमता के बारे में जानकारी मिल सकती है. जिला स्तरीय टीमों का भी गठन गृह सचिव ने इस बैठक में जाना कि केन्द्रीय गृह मंत्री द्वारा निर्देशित सभी निर्णय सुचारू और समयबद्ध तरीके से लागू किए गए हैं और दिल्ली के लिए एक कोविड रिस्पोंस योजना को अंतिम रूप दिया जा चुका है. इसके साथ ही दिल्ली में कोविड से संबंधित कार्यों के लिए जिला स्तरीय टीमों का भी गठन किया गया है. बैठक में यह भी बताया गया कि केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा निर्धारित समयसीमा के अनुसार दिल्ली में कोविड प्रकोप वाले सभी क्लस्टर समेत कंटेनमेंट ज़ोन के पुनर्निर्धारण का काम 26 जून तक पूरा कर लिया जाएगा, साथ ही घर-घर स्वास्थ्य सर्वे भी 30 जून को पूरा हो जाएगा. अमित शाह ने दिल्ली के घनी आबादी वाले क्षेत्रों में कोविड संक्रमण को रोकने व पता लगाने के लिए आरोग्य सेतु और इतिहास ऐप्स के उपयोग की भी मंज़ूरी दी थी. दुनियाभर में आज कोरोना संक्रमितों की संख्या हो सकती है 1 करोड़ के पार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget