एक्सप्लोरर

पंजाब में बिगड़ैल युवक की शर्मनाक करतूत, पुलिसकर्मी को कार की बोनट पर घसीटा, हुआ गिरफ्तार

जालंधर के पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि मेहमी को पुलिस चेकपोस्ट पर कार रोकने के लिए कहा गया लेकिन वह वहां से भागने की कोशिश करने लगा.

चंडीगढ़: कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए देशभर में लॉकडाउन लागू है. इसी के बीच जालंधर में शनिवार को एक चेकप्वाइंट पर कार रोकने की कोशिश करने पर पंजाब पुलिस के एक सहायक उप निरीक्षक को कार की बोनट पर घसीटने का मामला सामने आया है. एएसआई मुल्क राज कुछ दूरी तक कार की बोनट पर घिसटते हुए चले गए लेकिन उन्हें कोई चोट नहीं आयी. कार चालक अनमोल मेहमी(20) को पुलिस और वहां मौजूद लोगों ने पकड़ लिया.

जालंधर के पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि मेहमी को पुलिस चेकपोस्ट पर कार रोकने के लिए कहा गया लेकिन वह वहां से भागने की कोशिश करने लगा. एएसआई उसकी कार के सामने थे और उनके पास अपनी जान बचाने के लिए बोनट पर कूदने के अलावा कोई विकल्प नहीं था.

पुलिस ने मेहमी और उसके पिता(वाहन के मालिक) के खिलाफ भादसं की धारा 307(हत्या का प्रयास), महामारी रोग अधिनियम और आपदा प्रबंधन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. वे जालंधर के नाकोदर मार्ग के रहने वाले हैं.

भुल्लर ने कहा कि कर्फ्यू ड्यूटी कर रहे सरकारी अधिकारियों के खिलाफ इस तरह के व्यवहार को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने इस तरह की हरकत करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी. गौरतलब है कि कुछ दिन पहले पटियाला में लॉकडाउन लागू करने का प्रयास करते हुए एक पुलिस कर्मी का निहंग सिखों द्वारा हाथ काटने की घटना हुई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक्ट्रेस त्रिषा पर कमेंट को लेकर भारी बवाल, हिरासत में लिए गए उदयनिधि स्टालिन
एक्ट्रेस त्रिषा पर कमेंट को लेकर भारी बवाल, हिरासत में लिए गए उदयनिधि स्टालिन
Parliament Monsoon Session LIVE: खरगे ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा तो बोले रिजिजू- 'कांग्रेस राम विरोधी'
LIVE: खरगे ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा तो बोले रिजिजू- 'कांग्रेस राम विरोधी'
बांकीपुर और दतिया कैसे हारी BJP? समझें पार्टी का क्या है एनालिसिस
बांकीपुर और दतिया कैसे हारी BJP? समझें पार्टी का क्या है एनालिसिस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर और दतिया कैसे हारी BJP? समझें पार्टी का क्या है एनालिसिस
बांकीपुर और दतिया कैसे हारी BJP? समझें पार्टी का क्या है एनालिसिस
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
पिता चाहते थे IIT करे , स्कूल के लड़ाई झगड़े ने बनाया बॉक्सर, CWG में जीता गोल्ड!
पिता चाहते थे IIT करे , स्कूल के लड़ाई झगड़े ने बनाया बॉक्सर, CWG में जीता गोल्ड!
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
Embed widget