एक्सप्लोरर

कोविड केस बढ़े तो टेंशन में आई केंद्र सरकार, राज्यों के लिए जारी की एडवाइजरी, कहा- अलर्ट रहें

Coronavirus: कोरोना वायरस की पॉजिटिविटी रेट के मामलों में पिछले कुछ दिनों में तेजी देखी गई है. इसे लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को पत्र लिखा है.

Covid-19: केंद्र सरकार ने कुछ राज्यों में कोविड-19 की पॉजिटिविटी रेट में वृद्धि को लेकर चिंता जताई है. केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने शनिवार (11 मार्च) को राज्यों को एक पत्र लिखा है. पत्र में कहा गया कि कुछ राज्यों में कोरोना परीक्षण के दौरान पॉजिटिविटी रेट में वृद्धि चिंता का विषय है जिस पर तुरंत ध्यान देने की आवश्कता है.

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लिखे पत्र में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने लिखा कि इन्फ्लुएंजा जैसी बीमारी और गंभीर सांस के संक्रमण के रोगों से निपटने के लिए परिचालन दिशा-निर्देशों का पालन करने की आवश्यकता है. इसके साथ ही अस्पतालों में दवाओं, मेडिकल ऑक्सीजन और कोविड-19 व इन्फ्लुएंजा के खिलाफ टीकाकरण की तैयारियों का जायजा लेने का भी अनुरोध किया है.

कोविड नियमों का पालन करने की सलाह
पत्र में कहा गया है, जबकि पिछले कुछ महीनों में कोविड-19 के मामलों में तेजी से कमी आई है, कुछ राज्यों में कोविड-19 टेस्ट के दौरान सकारात्मकता दर में वृद्धि चिंता का विषय है, जिस पर तुरंत ध्यान देने की आवश्यकता है.

स्वास्थ्य सचिव ने कहा नए मामलों की कम संख्या, अस्पताल में भर्ती होने की संख्या में कमी और कोविड-19 टीकाकरण कवरेज के मामले में महत्वपूर्ण प्रगति के बावजूद, सतर्क रहने, टीकाकरण और कोविड नियमों का पालन करने की आवश्यकता है.

'वरिष्ठ नागरिक, गर्भवती महिलाओं को ज्यादा खतरा'
पत्र में कहा गया है कि कोविड के साथ ही इन्फ्लुएंजा के मामलों में वृद्धि भी देखी गई है. विभिन्न प्रयोगशालाओं में सैंपल की जांच के दौरान इन्फ्लुएंजा ए (H3N2) का मिलना प्रमुख रूप से चिंता का विषय है. यह भी ध्यान में रखा जाना चाहिए कि छोटे बच्चे, बूढ़े लोग और दूसरी बीमारियों से पीड़ित लोग विशेष रूप से H1N1, H3N2 के गंभीर जोखिम में रहते हैं.

इनमें से अधिकांश वेरिएंट आम तौर पर बुखार और खांसी के साथ सांस की समस्या को बढ़ाने वाली हल्की बीमारी की वजह बनते हैं. वहीं कुछ मामलों में, विशेष रूप से बुजुर्ग, मोटापे से ग्रस्त और दूसरी बीमारियों से ग्रसित और गर्भवती महिलाएं इनसे अधिक गंभीर पीड़ित हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें

H3N2 वायरस से क्या कोरोना की तरह होने वाला है हाल? एक्सपर्ट ने बताया- ये कितना जानलेवा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...मैं 2 ही छंद गाऊंगा'
Xप्लेन: JSSC कैंसिल, बिहार TRE-4 आंदोलन तैयार! भारत में शिक्षक भर्ती घोटालों का दौर क्यों?
JSSC कैंसिल, बिहार TRE-4 आंदोलन तैयार! भारत में शिक्षक भर्ती घोटालों का दौर क्यों?
'संसद में पद की गरिमा...' किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर बड़ा बयान
'संसद में पद की गरिमा...' किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर बड़ा बयान

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget