एक्सप्लोरर

Covid-19: देश के तीन दर्जन जिलों में कोरोना दर राष्ट्रीय औसत से ज्यादा, राज्यवार जानिए संक्रमण का हाल

India Corona Update: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा था कि अभी औसतन प्रतिदिन 153 नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं, जिसकी तुलना में दुनिया में हर रोज 5.87 लाख नए मामले सामने आ रहे हैं.

Covid In India: भारत में कोविड-19 की औसत राष्ट्रीय दर अभी 0.21 प्रतिशत के सामान्य स्तर पर है, लेकिन देश के तीन दर्जन जिलों में यह एक प्रतिशत से अधिक व आठ जिलों में पांच प्रतिशत से अधिक दर्ज की गई है. ये आंकड़े ऐसे समय में महत्वपूर्ण हैं जब चीन (China) समेत दुनिया के कई देशों में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के मामलों की रफ्तार काफी तेज हो गई है. देश के राज्यों/प्रयोगशालाओं की ओर से भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के पोर्टल पर 16-22 दिसंबर की अवधि में दर्ज किए गए आंकड़ों से यह जानकारी मिली है.

देश के 684 जिलों के कोविड-19 संबंधी आंकड़ों के अनुसार, भारत में आठ जिलों में कोरोना वायरस संबंधी संक्रमण दर पांच प्रतिशत से अधिक है. इनमें अरुणाचल प्रदेश का लोहित (5.88 प्रतिशत), मेघालय का री भोई (9.09 प्रतिशत), राजस्थान का करौली (5.71 प्रतिशत) और गंगानगर (5.66 प्रतिशत), तमिलनाडु का डिंडिगुल (9.80 प्रतिशत) और उत्तराखंड का नैनीताल (5.66 प्रतिशत) शामिल हैं. 

इन जिलों में कोरोना संक्रमण दर पांच प्रतिशत से अधिक

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में संक्रमण दर 14.29 प्रतिशत और उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में 11.11 प्रतिशत दर्ज की गई. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) नयी दिल्ली के पूर्व निदेशक डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने ‘भाषा’ से कहा, "कुल मिलाकर कोविड मामलों में कोई अप्रत्याशित वृद्धि नहीं हुई है और भारत वर्तमान में एक ठीक स्थिति में है. भारत में लोगों को 'हाइब्रिड इम्युनिटी' विकसित होने के कारण प्राकृतिक प्रतिरक्षा के लाभ की स्थिति है. हालांकि हमें सतर्क रहने एवं सुरक्षा उपायों का पालन करने की जरूरत है." 

केरल के आठ जिलों में संक्रमण दर एक प्रतिशत से ज्यादा

आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के दक्षिण-पूर्वी जिले में संक्रमण दर 1.13 प्रतिशत, दक्षिण गोवा में 1.10 प्रतिशत और उत्तराखंड के उत्तरकाशी में 2.67 प्रतिशत है. केरल के आठ जिलों में संक्रमण दर एक प्रतिशत से अधिक है. इसमें पथानामथिट्टा (2.30 प्रतिशत), कोट्टयम (2.16 प्रतिशत), कोलम (1.97 प्रतिशत), एर्नाकुलम (1.85 प्रतिशत), इडुकी (1.31 प्रतिशत), कन्नौर (1.29 प्रतिशत), तिरुवनंतपुरम (1.15 प्रतिशत) और कोझिकोड में 1.04 प्रतिशत संक्रमण दर दर्ज की गई है.

वहीं, राजस्थान के आठ जिलों में संक्रमण दर एक प्रतिशत से अधिक रही है. इसमें करौली (5.71 प्रतिशत), गंगानगर (5.66 प्रतिशत), नागौर (4.88 प्रतिशत), जयपुर (3.37 प्रतिशत), भारतपुर (1.85 प्रतिशत) चूरू (1.72 प्रतिशत), झुंझनू (1.59) और आमेर में यह दर 1.39 प्रतिशत दर्ज की गई है. कर्नाटक के बेंगलुरू शहरी क्षेत्र में संक्रमण दर 1.98 प्रतिशत है. 

हिमाचल प्रदेश-महाराष्ट्र-पंजाब का हाल

आंकड़ों के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में 4.04 प्रतिशत, मंडी में 1.89 प्रतिशत और शिमला में कोविड-19 की दर 1.50 प्रतिशत दर्ज की गई है. जम्मू कश्मीर के बांदीपुरा में 3.30 प्रतिशत, डोडा में 1.64 प्रतिशत और अनंतनाग में यह 2.33 प्रतिशत है. महाराष्ट्र के अकोला में 1.63 प्रतिशत, पुणे में 1.15 प्रतिशत और पंजाब के श्री मुख्तर साहिब में 1.15 प्रतिशत, पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में संक्रमण दर 2.48 प्रतिशत दर्ज की गई. 

देश में कोरोना की स्थिति

रविवार सुबह के आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 227 नए मामले सामने आए हैं और उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 3,424 हो गई है. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने बृहस्पतिवार को संसद में कहा था कि भारत में एक साल में संक्रमण के मामलों में कमी आई है और अभी औसतन प्रतिदिन 153 नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं. दुनिया में प्रतिदिन 5.87 लाख नए मामले सामने आ रहे हैं.

चीन सहित कई देशों में महामारी के बढ़ते मामलों के मद्देनजर केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने सभी राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को कोविड-19 प्रबंधन के लिए तैयारी रखने के लिए पत्र लिखा है और इसमें खासतौर पर ऑक्सीजन की आपूर्ति व वेंटिलेटर मशीन दुरुस्त रखना सुनिश्चित करने को कहा गया है.

ये भी पढ़ें- 

Explainer: एयरपोर्ट पर RT-PCR टेस्टिंग, अस्पतालों में मॉक ड्रिल...जानिए कोरोना को रोकने के लिए कैसी है भारत की तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget