एक्सप्लोरर

दिल्ली में डराने लगा है कोविड-19 के पॉजिटिव रेट का आंकड़ा, डबल डिजिट में पहुंचा

महाराष्ट्र के बाद राजधानी दिल्ली में भी कोरोना का कहर तेज हो गया है. एक अप्रैल से हर रोज कोरोना पीड़ितों की संख्या में एक हजार का इजाफा होता देखा जा रहा है. 

राजधानी दिल्ली में कोरोना का कहर एक बार फिर से डराने लगा है क्योंकि दिल्ली में लोगों में कोरोना संक्रमण की दर डबल डिजिट में पहुंच गई है. शनिवार को दिल्ली में 7,897 लोग कोविड-19 से संक्रमित हुए. इनमें 39 लोगों की मौत भी हुई. इस बीमारी के कारण अब तक दिल्ली में 11,235 लोगों की जान गई हैं. लेकिन इससे भी चिंता की बात यह है कि दिल्ली में कोरोना से पीड़ित होने वालों की दर इस साल पहली बार 10 प्रतिशत से बढ़कर 10. 21 प्रतिशत हो गई है. 

दिल्ली छठा सबसे प्रभावित राज्य
सात लाख से ज्यादा कोविड-19 केसेज के साथ दिल्ली छठा सबसे अधिक प्रभावित राज्य है. महाराष्ट्र इस मामले में सबसे आगे है. यहां 32 लाख कोरोना से पीड़ित है. महाराष्ट्र के बाद केरल में 11.6 लाख, कर्नाटक में 10.6 लाख, आंध्र प्रदेश में 9.3 और तमिलनाडु में 9.2 लाख लोग कोरोना से संक्रमित हैं. कोरोना से होने वाली मौत के मामले में दिल्ली देश के राज्यों में चौथे स्थान पर है. यहां 11,235 लोगों की मौत इस बीमारी से हो चुकी है. इस मामले में भी महाराष्ट्र सबसे ऊपर है. महाराष्ट्र में अब तक कोरोना से 57000 लोगों की मौत हो चुकी है. दूसरे नंबर पर तमिलनाडु है जहां 12886 लोगों की मौत कोविड-19 की वजह से हो चुकी है जबकि कर्नाटक में 12849 लोगों की मौत हुई है. 

22 मार्च के बाद दिल्ली की भयावह स्थिति
मार्च के दूसरे सप्ताह तक दिल्ली में कोरोना टेस्ट से पॉजिटिव रेट 1 प्रतिशत से भी कम था लेकिन 22 मार्च के बाद इसमें तेजी आनी शुरू हो गई. फिलहाल यह 10.21 प्रतिशत तक पहुंच गई है. 23 मार्च को दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1000 को पार कर गई थी. 1 अप्रैल को दिल्ली में कोरोना पीड़ितों की संख्या 2790 थी. इसके बाद हर दिन औसतन कोरोनो पीड़ितों की संख्या में एक हजार की वृद्धि होती देखी जा रही है. शुक्रवार को 8,521 केस रिकॉर्ड किए गए थे जो एक लाख से ज्यादा सैंपल टेस्ट में आए थे. दिल्ली सरकार के मुताबिक शनिवार को 77,374 सैंपल टेस्ट किए गए जिनमें 10.21 प्रतिशत लोग पॉजिटिव पाए गए. 

ये भी पढ़ें

Teeka Utsav: देशभर में आज से शुरू होगा 'टीका उत्सव', ज्यादा से ज्यादा कोरोना वैक्सीन लगाने का लक्ष्य

दिल्ली में कोरोना की नई गाइडलाइंस जारी, शादी समारोह और अंतिम संस्कार में बस इतने लोग हो सकेंगे शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Result LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC चुनाव रिजल्ट LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget