एक्सप्लोरर

COVID-19: अब तमिलनाडु में लॉकडाउन को बढ़ाकर 30 अप्रैल तक किया गया, सीएम पलानीस्वामी ने किया एलान

तमिलनाडु में अब तक कोविड-19 के एक हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं. कल देश में लागू संपूर्ण लॉकडाउन का आखिरी दिन है, इससे पहले मुख्यमंत्री पलानीस्वामी ने इसे बढ़ाकर 30 अप्रैल तक करने का एलान किया है.

नई दिल्ली: तमिलनाडु में लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाकर 30 अप्रैल तक कर दिया गया है. राज्य के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने इस बात का एलान किया. देश में जो संपूर्ण लॉकडाउन लगाया गया था वो 14 अप्रैल को खत्म हो रहा था. ऐसे में आज पलानीस्वामी ने राज्य में इसे बढ़ाने का एलान कर दिया है.

तमिलनाडु में कोरोना वायरस के मौजूदा आंकड़े

तमिलनाडु में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों का आंकड़ा बढ़कर 1043 हो चुका है. इस वायरस की वजह से राज्य में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं 50 लोग इलाज के बाद रिकवर हुए हैं. इससे पहले पंजाब, महाराष्ट्र और ओडिशा में लॉकडाउन को आगे बढ़ाने का फैसला किया था.

गौरतलब है कि देश में फिलहाल जो संपूर्ण लॉकडाउन लागू किया गया था कल उसका आखिरी दिन है. इस बीच कल यानी 14 अप्रैल की सुबह 10:00 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संबोधित करेंगे. माना जा रहा है कि इसमें वह लॉकडाउन को बढ़ाने का एलान कर सकते हैं.

बता दें कि 11 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी ने सभी राज्य के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की थी इस बैठक में ज्यादातर नेताओं का यह कहना था कि लॉकडाउन को आगे बढ़ाया जाए. वहीं इससे पहले पीएम मोदी ने सर्वदलीय बैठक की थी. इसमें भी ज्यादातर नेताओं ने लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाए जाने की वकालत की थी. माना जा रहा है कि दो सप्ताह के लिए लॉकडाउन को आगे बढ़ाया जा सकता है.

गौरतलब है कि देश में संपूर्ण लॉकडाउन लागू के बावजूद भी कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं. हालांकि, दूसरे देशों की तुलना में ये कम है. अभी तक भारत में कोरोना वायरस के कुल 9152 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं. वहीं इस वायरस की वजह से अब तक 308 लोगों की जान जा चुकी है. इलाज के बाद 857 लोग रिकवर हुए हैं. सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में सामने आए हैं.

COVID-19: उत्तराखंड में पिछले 100 घंटों में एक भी नया केस नहीं, अब तक सात लोग ठीक हुए- मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ISRO ने लॉन्च किया NVS-03 सैटेलाइट, नेविगेशन सिस्टम को मिलेगी मजबूती
ISRO ने लॉन्च किया NVS-03 सैटेलाइट, नेविगेशन सिस्टम को मिलेगी मजबूती
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह

Embed widget