एक्सप्लोरर

COVID-19: उत्तराखंड में पिछले 100 घंटों में एक भी नया केस नहीं, अब तक सात लोग ठीक हुए- मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वल्लभपुरा क्षेत्र में कर्फ्यू लगाने का आदेश जारी किया गया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक राज्य में कोरोना वायरस की वजह से अभी तक एक भी मौत नहीं हुई है.

नई दिल्ली: उत्तराखंड में पिछले 100 घंटों में कोरोना वायरस का एक भी नया मामला सामने नहीं आया है. राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस बात की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि अब तक राज्य में कोरोना वायरस से सात लोग इलाज के बाद ठीक हो गए हैं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि हल्द्वानी के वल्लभपुरा क्षेत्र में कर्फ्यू लगाने के आदेश जारी किए गए हैं ताकि इलाके में कोविड 19 के प्रसार को नियंत्रित किया जा सके. आदेश को एक सतर्कता के रूप में जारी किया गया है क्योंकि वल्लभपुरा में सार्वजनिक स्थानों पर रविवार को भारी भीड़ देखी गई थी.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, अब तक उत्तराखंड में कोरोना वायरस से एक भी लोगों की मौत नहीं हुई है. राज्य में अब तक कोविड-19 के 35 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं.

भारत में कोरोना वायरस के मौजूदा आंकड़े

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में अब तक कोविड-19 के कुल 9152 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं. देश में इस वायरस की वजह से 308 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं इलाज के बाद 857 लोग रिकवर भी हुए हैं.

बता दें कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देश में जो संपूर्ण लॉकडाउन का एलान किया गया था आज उसका 20वां दिन है. कल इसका आखरी दिन है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी 14 अप्रैल को सुबह 10:00 बजे देश को संबोधित करेंगे. माना जा रहा है कि इस दौरान लॉकडाउन को आगे बढ़ाने का एलान किया जा सकता है. कहा जा रहा है कि लॉकडाउन को दो सप्ताह के लिए बढ़ाया जा सकता है. जाहिर है कि 11 अप्रैल को जब प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की थी तो उसमें ज्यादातर ने लॉकडाउन को बढ़ाने की वकालत की थी.

ये राज्य बढ़ा चुके हैं लॉकडाउन

पंजाब, ओडिशा और महाराष्ट्र पहले ही लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक के लिए बढ़ा चुके हैं. महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले हैं. यहां अब तक 1985 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं. राज्य में इस वायरस की वजह से अब तक कुल 149 लोगों की मौत हुई है. एक राज्य में कोरोना वायरस से हुई मौत का ये सबसे ज्यादा आंकड़ा है.

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में आगरा मॉडल, जिसकी तारीफ़ पीएम नरेंद्र मोदी ने की थी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget