एक्सप्लोरर

COVID 19: कहीं घर का किराया तो कहीं होटल का खर्च उठा रहे भारतीय दूतावास

COVID 19: विदेशों में रह रहे भारतीय लोगों को कोरोना वायरस की वजह से कोई दिक्कत न हो इसके लिए दूतावास लगातार मदद कर रहा है.

नई दिल्ली: भारत कोरोना वायरस महामारी से जूझ रहा है तो साथ ही उसे फिक्र विदेशी जमीन पर मौजूद भारतीय समुदाय के लोगों की भी है. खासतौर पर विदेशी धरती पर मौजूद भारतीय छात्रों और ऐसे लोगों की चिंता अधिक है जिनके पास संसाधनों की कमी हो सकती है.

यही वजह है कि कई मुल्कों में कई छात्रों का किराया अदा करने से लेकर विदेशों में अटके लोगों के होटल में रुकने का खर्च भी दूतावास उठा रहे हैं. इतना ही नहीं भारतीय समुदायिक कल्याण कोष से कुछ लोगों को जरूरी आवश्यकताओं के लिए आर्थिक मदद भी मुहैया कराई गई है.

गत दिनों भारत के विभिन्न राजदूतों के साथ वीडियो संवाद में पीएम मोदी ने इस बात का विशेष आग्रह किया था कि सभी दूतावास भारतीय समुदाय के लोगों का ध्यान रखें. खासतौर पर भारतीय छात्रों की भी खैरियत सुनिश्चत करें.

सरकारी सूत्रों के मुताबिक विभिन्न दूतावास विभिन्न देशों में करीब 60 हजार ऐसे भारतीय समुदाय के लोगों की मदद कर रहे हैं जिन्हें किसी तरह की सहायता के लिए संपर्क किया है.

इस कड़ी में उजबेकिस्तान स्थित भारतीय दूतावास ने भारत के एक हजार से अधिक छात्रों के किराए का खर्च उठाया. वहीं लॉक डाऊन के कारण दुबई के एयरपोर्ट पर फंसे 20 से अधिक भारतीय नागरिकों को नजदीक के होटल में ठहराने का खर्च भी दूतावास ही वहन कर रहा है.

इतना ही नहीं अमेरिका, कनाडा जैसे देशों में जहां भारत के छात्रों की संख्या अधिक है वहां भारतीय समुदाय भी काफी बढ़- चढ़कर मदद कर रहा है.कनाडा के टोरंटो में स्थानीय पंजाबी सेवा जैसे संगठन 10 हजार से अधिक भारतीय छात्रों और जरूरतमंद लोगों को खाद्यान्न व अन्य जरूरी सामग्री उपलब्ध करा रहे हैं.

कोरोना वायरस से लड़ने के लिए तैयार है CRPF, दिल्ली स्थित सेंटर में रोज बन रहे हैं 40 हजार मास्क और PPE सूट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget