एक्सप्लोरर

भारत में COVID-19 के कुल मामलों में 30% केस तब्लीगी जमात से जुड़े, दिल्ली में ये आंकड़ा 63 फीसदी

असम में कुल मामलों का 91 फीसदी तब्लीगी जमात से जुड़ा हुआ है. देश में कुल पॉजिटिव केस में से 4291 मामले तब्लीगी जमात से ही जुड़े हुए हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी.

नई दिल्ली: देश में तब्लीगी जमात से जुड़े संक्रमित लोगों की संख्या चार हज़ार से ज़्यादा हो गई है. सरकार ने बताया कि कुल संक्रमित मामलों में से 4291 मामले जमात से ही जुड़े हैं . ये कुल मामलों का करीब 30 फीसदी है. देश में अभी तक कोरोना संक्रमण के कुल 14792 मामले सामने आए हैं जिसमें बढ़ोतरी जारी है. अगर इन मामलों का राज्यवार ब्यौरा देखा जाए तो तब्लीगी जमात से सबसे ज़्यादा संक्रमण दर असम में सामने आया है .

असम में कुल मामलों का 91 फीसदी जमात से ही जुड़ा है . दूसरे नम्बर पर तमिलनाडु है जहां 84 फीसदी मामले जमात से ही सामने आया है . तेलंगाना में 79 फीसदी, अंडमान निकोबार में 83 फीसदी , दिल्ली में 63 फीसदी , आंध्र प्रदेश में 61 फीसदी और उत्तर प्रदेश में कुल मामलों का 59 फीसदी मामला जमात से जुड़ा है.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज साफ किया कि रैपिड एंटीबॉडी टेस्ट कोरोना संक्रमण का सही पता लगाने के लिए शुरू नहीं किया गया है. इस टेस्ट से केवल बीमारी का आकलन किया जा सकता है और इसके इस्तेमाल से उन इलाकों में बीमारी की निगरानी में मदद मिलती है जहां ज़्यादा मामले आए होते हैं . कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए सरकार अभी भी RT PCR टेस्ट का ही इस्तेमाल कर रही है . इस टेस्ट के लिए सरकार ने प्रोटोकॉल बनाए हैं जिसके तहत सन्दिग्ध लोगों की जांच की जा रही है .

देश में कोरोना संक्रमण से अभी तक 14792 लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि 488 मरीज़ों की मौत हो चुकी है. पिछले 24 घण्टे में 991 नए मामले सामने आए हैं और 43 मरीज़ों की मौत हुई है. राहत की बात ये है कि 1992 मरीज़ अब तक इस बीमारी से उबर चुके हैं.

COVID-19: दिल्ली के जहांगीरपुरी में एक ही परिवार के 26 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2014 से 2026: बुनियादी चुनौतियों से अहम मुद्दों तक, PM मोदी के भाषण में 'देश पहले'
2014 से 2026: बुनियादी चुनौतियों से अहम मुद्दों तक, PM मोदी के भाषण में 'देश पहले'
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र
वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget