एक्सप्लोरर

Mumbai में कोरोना की Home Testing Kit ने बढ़ा दी स्वास्थ्य अधिकारियों की टेंशन, संक्रमित होने की जानकारी नहीं अपलोड कर रहे लोग

Covid Self Testing Kit: बाजार में उपलब्ध टेस्ट किट पर एक कोड अंकित किया है, जिसको स्कैन करने के बाद अगर आप पॉजिटिव हैं तो उसका डाटा कंपनी के जरिए सरकार को दे सकते हैं.

Covid Home Testing Kit News: मुंबई में लगातार कोरोना के बढ़ते मामलों ने जनता और सरकार दोनों की चिंता बढ़ा दी है, लेकिन अब एक और चिंता का विषय मुंबई महानगरपालिका के सामने आ गया है, वह है सेल्फ कोविड टेस्ट किट. दरअसल मुंबई के मेडिकल स्टोर पर आजकल देखने को मिल रहा है कि भारी तादाद में सेल्फ कोविड टेस्ट किट की बिक्री बढ़ती जा रही है, लेकिन चिंता की बात यह है कि जो लोग इस किट को खरीद रहे हैं उनका आंकड़ा सरकार को नहीं मिल पा रहा है. इसके चलते कोरोना के आंकड़ों पर उठने लगे हैं.

दरअसल किसी व्यक्ति को अगर कोरोना के लक्षण होते हैं तो वह अमूमन प्रशासन की तरफ से बनाए गए सेंटर पर जाकर कोविड टेस्ट करता है या फिर प्राइवेट लैब में जाकर. इन जगहों पर आधार कार्ड के आधार पर टेस्ट कराने आए लोगों की पहचान रखी जाती है और डाटा तैयार होता है. वहीं सेल्फ टेस्ट किट का इस्तेमाल करने वालों का डाटा सरकार को नहीं मिल पा रहा. दरअसल जिन कंपनियों ने बाजार में टेस्ट किट उपलब्ध कराई है, उन्होंने उस पर एक कोड अंकित किया है, जिसको स्कैन करने के बाद अगर आप पॉजिटिव हैं तो आपका डाटा कंपनी से सरकार तक पहुंच जाएगा, लेकिन लोग ऐसा कर नहीं रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- Mumbai Corona Cases: मुंबई वाले हो जाएं सावधान! कोरोना की स्थिति पर IIT के प्रोफेसर ने किया ये बड़ा दावा

कोविड टास्क फोर्स के सदस्य डॉक्टर बकुल पारिख भी इस न दिखने वाले खतरे पर अपनी चिंता जाहिर करते हैं. उनका भी मानना है कि सेल्फ कोविड टेस्ट किट लोगों की सुविधाओं के लिए तो अच्छा है. क्योंकि बगैर लैब जाए लोग अपना टेस्ट कर सकते हैं. वो यह पता कर सकते हैं कि वह पॉजिटिव हैं या नेगेटिव. वहीं ये लोग अपना डाटा देने में लापरवाही कर रहे हैं, जिसको लेकर सरकार को कोई कदम उठाना चाहिए. जिससे आगे पता चल सके कि कौन कब पॉजिटिव हुआ था. उसका एक डाटा सरकार के पास रहे, जिसका इस्तेमाल वैक्सीनेशन जैसे कार्यक्रमों में भी हो सके. 

ये भी पढ़ें- ABP Opinion Poll: UP, पंजाब और उत्तराखंड से लेकर मणिपुर-गोवा तक, कहां कौन बना रहा है सरकार? एक क्लिक में जानें सबकुछ

इस अंजान खतरे के बारे में हमने मुंबई की मेयर किशोरी पेंडेकर ने कहा कि हमने स्वास्थ्य अधिकारियों से साथ बात की है. हमे ऐसा पता चला है कि अब तक 96000 लोगों ने किट के माध्यम से कोरोना टेस्ट किया है. उसमे से कुल 3000 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं. संक्रमित लोगो ने रिपोर्ट उपलोड करके महानगर पालिका को बता दिया है. बीएमसी और डॉक्टर की सलाह से संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है. अगर लोग ज्यादा संक्रमित हैं तो अस्पताल में भर्ती हो जाएं. लोग खुद को परेशानी में न डालें. अगर किसी ने जानकारी छुपाई तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget