एक्सप्लोरर

कोरोना का कहर: कहीं अस्पताल के बाहर दिखी एंबुलेंस की कतार तो कहीं श्मशान में बड़ी तादाद में लाए जा रहे शव

कोरोना के मामलों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी जारी है. इस बीच कई राज्यों में बेड्स कम पड़ने लगे हैं. कई श्मशान घाटों में बड़ी संख्या में शव पहुंच रहे हैं.

नई दिल्ली: कोरोना का कहर देशभर में जारी है. महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात और दिल्ली समेत कई राज्यों में कोरोना के नए मरीजों की संख्या में बेतहाशा बढ़ोतरी देखी जा रही है. महाराष्ट्र में आज की करीब 59 हजार लोग कोरोना से संक्रमित हुए. वहीं दिल्ली में रिकॉर्ड 17 हजार से अधिक नए मामले आए.

दिल्ली में कोरोना वायरस से दम तोड़ने वालों की संख्या बढ़ने के कारण कब्रिस्तान और श्मशान में संसाधनों की कमी पड़ने लगी है. आईटीओ के पास कब्रिस्तान अहले इस्लाम के मशकूर राशिद ने कहा कि पिछले एक सप्ताह से औसतन यहां रोज 10-15 शव दफनाए जा रहे हैं. कल 18 शव दफनाए गए.
कोरोना का कहर: कहीं अस्पताल के बाहर दिखी एंबुलेंस की कतार तो कहीं श्मशान में बड़ी तादाद में लाए जा रहे शव

शहर के मुख्य शमशान निगमबोध घाट का संचालन करने वाले बड़ी पंचायत वैश्य बीसे अग्रवाल संगठन के महासचिव सुमन गुप्ता ने भी कहा कि शवों की संख्या बढ़ गयी है. उन्होंने कहा, ‘‘आम तौर पर यहां रोज करीब 50-60 शव की अंत्येष्टि होती है. अब यह संख्या बढ़कर 80 हो गयी है.’’

हालांकि शहर में कई कब्रिस्तानों का संचालन करने वाले दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष अमानतुल्ला खान ने कहा कि शवों को दफनाने के लिए जगह की कोई कमी नहीं है.


कोरोना का कहर: कहीं अस्पताल के बाहर दिखी एंबुलेंस की कतार तो कहीं श्मशान में बड़ी तादाद में लाए जा रहे शव

उत्तरी दिल्ली के मेयर जय प्रकाश ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक चिट्ठी लिखकर दफनाने के लिए जमीन की व्यवस्था करने में मदद मांगी है.

गुजरात
अहमदाबाद में सिविल अस्पताल के बाहर कोविड-19 रोगियों के साथ एंबुलेंस की कतार देखी गई. इसको लेकर गुजरात सरकार ने कहा है कि सिविल अस्पताल के बाहर कोविड-19 रोगियों को लेकर एंबुलेंस की कतार लगी होने पर कहा कि प्रोटोकॉल के अनुसार रोगियों को भर्ती किया जा रहा है.


कोरोना का कहर: कहीं अस्पताल के बाहर दिखी एंबुलेंस की कतार तो कहीं श्मशान में बड़ी तादाद में लाए जा रहे शव

सरकार ने कहा कि एंबुलेंस की कतार लगने को हालात संभालने में अस्पताल की क्षमता से जोड़ना ठीक नहीं है. शहर के असरवा इलाके में सिविल अस्पताल परिसर में कोविड-19 रोगियों के लिए 1,200 बिस्तरों का अस्पताल है.

गुजरात में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे ज्यादा 7,410 नए मामले सामने आए हैं जबकि पिछले 24 घंटों में संक्रमण से 73 मरीजों की मौत हो गई.

मध्य प्रदेश
कोविड-19 महामारी के कहर के बीच मौतों का आंकड़ा तेजी से बढ़ने से भोपाल स्थित श्मशानघाटों और कब्रिस्तानों में अंतिम संस्कार करने के लिए जगह की कमी सहित कई मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है.

पिछले कुछ दिनों से श्मशानघाटों और कब्रिस्तानों में अंतिम संस्कार करने के लिए लाये जाने वाले शवों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है. भदभदा विश्राम घाट प्रबंधन समिति के सचिव मम्तेश शर्मा ने बताया, ‘‘पिछले चार दिनों में हमने भदभदा विश्राम घाट में करीब 200 शवों का अंतिम संस्कार किया. इनमें से कई लोगों का अंतिम संस्कार कोविड-19 के प्रोटोकॉल के मुताबिक किया गया. अब हमने पास में ही दो एकड़ जमीन पर अंतिम संस्कार कर रहे हैं.’’

भदभदा विश्राम घाट प्रदेश की राजधानी भोपाल में हिन्दुओं के बड़े श्मशान घाटों में से एक है. शर्मा ने कहा, ‘‘स्थिति इतनी खराब हो गई है कि कम से कम 58 शवों का दाह संस्कार मंगलवार को किया गया, जिनमें से 57 शवों का कोविड-19 के प्रोटोकॉल के मुताबिक किया गया, जबकि बुधवार शाम तक 50 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार किया गया है.’’ 

शर्मा ने कहा कि भदभदा विश्राम घाट प्रबंधन समिति ने इस श्मशान के पास में ही दो एकड़ जमीन पर भी कोविड-19 के मुताबिक अंतिम संस्कार करना शुरू कर दिया है.

ध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 संक्रमण से 51 और लोगों की मौत हो गई और 9,720 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई. नए रोगियों औरप इससे मरने वालों का यह एक दिन का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget