एक्सप्लोरर

COVID 19: कोरोना टीकाकरण व्यवस्था को परखने के लिए 4 राज्यों में होगा ड्राई रन

कोरोना वायरस टीकाकरण की व्यवस्थाओं को परखने के लिए चार राज्यों में 28-29 दिसंबर को पूर्वाभ्यास किया जाएगा.

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने कोविड-19 टीकाकरण की व्यवस्थाओं के आकलन के लिए पंजाब, असम, आंध्रप्रदेश और गुजरात में 28-29 दिसंबर को पूर्वाभ्यास की तैयारी की है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि इस अभ्यास के तहत टीके की आपूर्ति, जांच रसीद और आवंटन से संबंधित ऑनलाइन मंच को-विन में आवश्यक डेटा डालना, दल के सदस्यों की तैनाती, रिपोर्टिंग और शाम को बैठक आदि होंगे.

लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर वी शर्मा ने कहा कि लुधियाना और शहीद भगत सिंह नगर को COVID वैक्सीन ड्राई रन के लिए चुना गया है. डमी वैक्सीन का उपयोग किया जाएगा. टीकाकरण के लिए हमारे पास 805 स्थान हैं.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इसके तहत कोविड-19 टीके के भंडारों, उसके ढुलाई इंतजाम, टीका स्थल पर भीड़ का प्रबंधन, एक दूसरे के बीच दूरी बनाने की व्यवस्था आदि को भी परखा जाएगा.

मंत्रालय का कहना है कि हर राज्य दो जिलों में, खासकर पांच अलग अलग टीका केंद्रों जैसे जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र या प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, शहरी केंद्र, निजी अस्पताल, ग्रामीण पहुंच केंद्र के लिए यह पूर्वाभ्यास संबंधी योजना बनाएगा.

मंत्रालय ने कहा, ‘‘ इस अभ्यास से कोविड-19 टीके को जुटाने और टीकाकरण की जांच प्रक्रिया, क्षेत्र में कोविन के उपयोग, नियोजन, क्रियान्वयन, रिेपोर्टिंग के बीच तालमेल, चुनौतियों की पहचान, वास्तविक क्रियान्वयन के बारे मे मार्गदर्शन, यदि किसी सुधार की जरुरत हो तो उसे चिह्नित करना, आदि का पता चलेगा. ’’

मंत्रालय ने इस संबंध में एक जांच सूची तैयार की है जिसे अभ्यास के दौरान मार्गदर्शन के लिए चारों राज्यों के साथ साझा किया गया है. अबतक राज्य स्तर पर सभी राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में प्रशिक्षण पूरा किया जा चुका है और जिलास्तर पर 7000 से अधिक प्रशिक्षु शामिल हुए थे. लक्षद्वीप अपवाद है.

कोविड-19 टीकाकरण और को-विन के बारे में किसी जिज्ञासा, शिकायत आदि के समाधान के लिए राष्ट्रीय एवं राज्यस्तर पर हेल्पलाइन क्षमता भी मजबूत की गयी है.

राष्ट्रीय कोविड-19 टीकाकरण विशेषज्ञ दल प्रशासन ने स्वास्थ्यकर्मियों (करीब एक करोड़), अग्रिम कर्मियों(करीब दो करोड़) और अन्य प्राथमिक उम्र समूह (27 करोड़ लोगों) के लिए कोविड-19 टीकाकरण की सिफारिश की है.

PM मोदी ने कहा- पहले की सरकारों की नीतियों की वजह से छोटा किसान बर्बाद हुआ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल

3 दिन में जुकरबर्ग...', PM मोदी के वीडियो बैन पर संसदीय समिति की चेतावनी
3 दिन के भीतर माफी मांगें जुकरबर्ग', PM मोदी के वीडियो बैन पर संसदीय समिति की चेतावनी

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- 'तुरंत हटाएं सभी पोस्ट'
E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- 'तुरंत हटाएं सभी पोस्ट'
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
अचानक गायब हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद खुला राज
अचानक गायब हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद खुला राज
Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
Embed widget