एक्सप्लोरर

हत्या के मामले में फरार पहलवान सुशील कुमार को झटका, कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका की खारिज

सुशील कुमार की जमानत का विरोध करते हुए दिल्ली पुलिस के वकील ने दलील देते हुए कह कि सुशील कुमार ने एक अपराधी गैंग की मदद से इस घटना को अंजाम दिया है.

नई दिल्ली: दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में हुए झगड़े में एक पहलवान की मौत के मामले में फरार चल रहे ओलंपिक पदक विजेता कुश्ती खिलाड़ी सुशील कुमार को दिल्ली की निचली अदालत से राहत नहीं मिली है. दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने सुशील कुमार की अग्रिम जमानत की याचिका खारिज कर दी है. सुशील कुमार के खिलाफ हत्या, अपहरण और आपराधिक षड्यंत्र का मामला दर्ज है, जिसमें पुलिस ने उन पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया हुआ है.

आरोप है कि सुशील कुमार और कुछ अन्य पहलवानों ने 4 मई की रात को दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम परिसर में कथित रूप से मारपीट की, उस घटना में पहलवान सागर राणा की मौत हो गई थी. वहीं सागर के दोस्त सोनू और अमित कुमार घायल हो गए थे. सुशील कुमार की तरफ से दलील देते हुए उनके वकील ने कहा जिस घटना में सुशील कुमार को आरोपी बनाया गया है, उसमें जो एफआईआर दर्ज की गई है उसमें न तो किसी प्रत्यक्षदर्शी का बयान है और ना ही यह लिखा है कि किसने किस पर गोली चलाई. जितनी भी गोलियां चली थी सब हवाई फायर थे और अगर गोली लगने से मौत नहीं हुई तो 302 का मामला कैसे बना?

कब्जे में लिया पासपोर्ट

सुशील के वकील ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने बाद में मौके पर होंडा सिटी होने की बात कही और उस होंडा सिटी गाड़ी से सुशील का संबंध दिखाया. सुशील कुमार के वकील ने कहा कि सुशील कुमार और पूरे परिवार के साथ छत्रसाल स्टेडियम में ही रहते हैं. पुलिस ने फिलहाल सुशील कुमार का पासपोर्ट अपने कब्जे में ले रखा है और उनकी पत्नी को पुलिस स्टेशन में बैठा रखा है. सुशील कुमार के वकील ने कहा कि वो एक अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी हैं, जिन्होंने ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व किया है. इसके साथ ही अर्जुन अवॉर्ड जैसे कई राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिले हुए हैं.

सुशील कुमार के वकील ने कहा कि सुशील कुमार को गैर-जमानती नोटिस नहीं मिला. जिस पर कोर्ट ने कहा कि जब वह फरार है उसको कैसे मिलेगा. उसके परिवार को वह दिया गया है. सुशील कुमार के वकील ने कहा कि अगर घटना 5 घंटे पहले की थी तो एफआईआर दर्ज करने में 5 घंटे का वक्त क्यों लगा? जानबूझकर इस मामले में सुशील कुमार को फंसाने की कोशिश की जा रही है.

जमानत का विरोध

वहीं सुशील कुमार की जमानत का विरोध करते हुए दिल्ली पुलिस के वकील ने दलील देते हुए कह कि सुशील कुमार ने एक अपराधी गैंग की मदद से इस घटना को अंजाम दिया है. पुलिस के वकील ने कहा कि सुशील कुमार के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी है और हमको इस बात की आशंका है कि वह देश छोड़कर फरार हो सकता है. इस वजह से उसका पासपोर्ट फिलहाल पुलिस के पास है.

दिल्ली पुलिस के वकील ने कहा कि हमारे पास सुशील कुमार के खिलाफ कुछ इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस है, जिनसे साबित होता है कि घटना के दौरान सुशील कुमार के हाथ में डंडा था और उससे वह मार-पिटाई कर रहे थे. जिस शख्स को मारा जा रहा था, वह भी एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी था. दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने सुशील कुमार की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी.

अदालत ने फैसले में लिखा कि आरोपी सुशील कुमार के खिलाफ जो आरोप हैं वो काफी गंभीर हैं. शुरुआती तौर पर पुलिस की जांच देखने के बाद ऐसा लगता है कि आरोपी ही साजिशकर्ता है और अगर ऐसे मौके पर आरोपी को जमानत दी जाती है तो उससे जांच प्रभावित हो सकती है.

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
पश्चिम बंगाल का नाम हो 'पश्चिम बंगो', बख्तियारपुर स्टेशन का भी बदले नाम, BJP चीफ की बड़ी मांग
पश्चिम बंगाल का नाम हो 'पश्चिम बंगो', बख्तियारपुर स्टेशन का भी बदले नाम, BJP चीफ की बड़ी मांग

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget