एक्सप्लोरर

2018: अदालत पर रहेंगी निगाहें, ये फैसले बदल देंगे तस्वीर!

साल 2018 में भी कई अहम राजनीतिक बदलाव होंगे. इसके अलावा अदालतों से ऐसे बड़े फैसले भी सामने आएंगे जिनसे राजनीति से लेकर देश की दशा-दिशा तक बदल जाएगी.

नई दिल्ली: देश में अदालत को न्याय का मंदिर कहा जाता है. अपने फैसलों से समय समय पर देश की अदालतों ने साबित भी किया है. साल 2017 में देश की अदालतों से कई ऐसे फैसले आए जिन्होंने सामाजिक और राजनीतिक व्यवस्था को नई परिभाषा दी.

साल 2018 में भी कई अहम राजनीतिक बदलाव होंगे. इसके अलावा अदालतों से ऐसे बड़े फैसले भी सामने आएंगे जिनसे राजनीति से लेकर देश की दशा-दिशा तक बदल जाएगी.

2018 में आएगा सबसे बड़ा फैसला 2018 में देश का सबसे बड़ा फैसला आने वाला है. ये फैसला है रामजन्म भूमि विवाद का. 8 फरवरी से सुप्रीम कोर्ट रोजाना इस पर सुनवाई करेगा. सुप्रीम कोर्ट में 5 दिसंबर को सुनवाई शुरू हुई थी लेकिन मुस्लिम पक्षकारों के वकील कपिल सिब्बल और कुछ दूसरे वकीलों ने दस्तावेजों का अनुवाद पूरा न होने की दलील दी. इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई 8 फरवरी तक के लिए टाल दी थी.

30 सितंबर 2010 को अयोध्या राम मंदिर मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला आया था. हाई कोर्ट ने विवादित जगह पर मस्ज़िद से पहले हिन्दू मंदिर होने की बात मानी थी. हाईकोर्ट ने विवादित जमीन को तीन हिस्सों में बांट दिया था. एक हिस्सा रामलला विराजमान दूसरा हिस्सा निर्मोही अखाड़ा और तीसरा हिस्सा सुन्नी वक्फ बोर्ड के बीच 3 बराबर हिस्सों में बांटने का आदेश दिया था. जिसके खिलाफ सभी पक्ष सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए.

अंतर्राष्ट्रीय अदालत में कुलभूषण जाधव पर फैसला पाकिस्तान की जेल में झूठे आरोपों में मौत की सजा पाए देश के सपूत कुलभूषण जाधव के लिए नए साल का पहला हफ्ता बेहद अहम है. कुलभूषण जाधव पर पाकिस्तानी की ज्यादती के खिलाफ भारत अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में केस लड़ रहा है, जहां पर जनवरी में ही सुनवाई होनी है.

पाकिस्तान ने 3 मार्च 2016 को कुलभूषण जाधव को जासूसी के झूठे आरोपों में गिरफ्तार किया था. 10 अप्रैल को पाकिस्तान ने उन्हें मौत की सजा सुनाई थी, जिसे पर 18 मई को अंतर्राष्ट्रीय अदालत ने रोक लगा दी थी.

हाल ही में पाकिस्तान ने जाधव से उनकी मां और पत्नी की इस्लामाबाद में मुलाकात करवाई. लेकिन मुलाकात के लिए जो तरीका पाकिस्तान ने अपनाया वो बेहद ही अपमानजनक था.

लालू को कितने साल की सजा ? आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के लिए सबसे अहम सवाल यही है कि उन्हें कितने साल की सज़ा मिलेगी. चारा घोटाले के एक और केस में दोषी करार दिए गए लालू के लिए 3 जनवरी की तारीख अहम है. रांची की जेल में बंद लालू यादव 3 तारीख का इंतजार कर रहे हैं क्योंकि इसी दिन उनके खिलाफ सजा का एलान होगा.

23 दिसंबर को रांची की विशेष सीबीआई अदालत ने लालू यादव को चाईंबासा कोषागार से 89 लाख रुपये के गबन का दोषी पाया. ये केस भी चारा घोटाले के कई केसों में एक है.

950 करोड़ के चारा घोटाले के एक केस में लालू यादव को साल 2013 में 5 साल की सजा मिल चुकी है. जिसकी वजह से उनके चुनाव लड़ने पर रोक लगी हुई है. उस केस में लालू यादव को जमानत मिली हुई है.

आधार कार्ड का क्या होगा ? आधार कार्ड की वैधता पर भी जनवरी में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आएगा. सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ इस केस की सुनवाई कर रही है. अगस्त 2017 में सुप्रीम कोर्ट ने निजता को मौलिक अधिकार बताया था. आधार योजना को चुनौती देने वालों की दलील है कि आधार कार्ड के लिए बायोमेट्रिक जानकारी लेना निजता के अधिकार का उल्लंघन है. केरल लव जिहाद केस पर आएगा फैसला केरल लव जिहाद केस में भी सुप्रीम कोर्ट में साल 2018 में फैसला आएगा. केरल की रहने वाली हदिया उर्फ अखिला के पिता का आरोप है कि उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया. फिर साजिश के तहत उसकी शादी मुस्लिम लड़के शफीन जहान से की गई. 25 मई को हाईकोर्ट ने हदिया और शफीन का निकाह रद्द कर दिया था.

NIA ने इस शादी को जिहादी तत्वों की बड़ी साजिश का एक हिस्सा बताया है. फिलहाल सुप्रीम कोर्ट ने हदिया को पढ़ाई पूरी करने के लिए कॉलेज वापस भेज दिया है. अब सुप्रीम कोर्ट से हदिया-शफीन की शादी की वैधता पर फैसला आना है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नागालैंड में बड़ा धमाका! असम राइफल्स के काफिले के पास IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद, 4 घायल
नागालैंड में बड़ा धमाका! असम राइफल्स के काफिले के पास IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद, 4 घायल
Agra Cantt Station: आगरा कैंट स्टेशन पर डिप्टी स्टेशन मैनेजर से मारपीट मामले में 4 RPF कर्मी निलंबित, 3 सदस्यीय जांच समिति गठित
आगरा कैंट स्टेशन पर डिप्टी स्टेशन मैनेजर से मारपीट मामले में 4 RPF कर्मी निलंबित, 3 सदस्यीय जांच समिति गठित
मनमाने हवाई किराए लगाम का मामला: सरकार ने नए नियम तैयार करने की दी जानकारी, SC बोला- '2 सप्ताह में दें ब्यौरा'
मनमाने हवाई किराए लगाम का मामला: सरकार ने नए नियम तैयार करने की दी जानकारी, SC बोला- '2 सप्ताह में दें ब्यौरा'
India-US Trade Deal: क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब

वीडियोज

Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)
DR. Aarambhi: 🤨Aarambhi और Dhruv के ठुमके देख Vishwas को लगी मिर्ची, रखी पैनी नज़र! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एथेनॉल पेट्रोल में होता है 'गन्ने का रस'? फ्यूल टैंक में चींटिया लगने के वायरल वीडियो की गडकरी ने बताई सच्चाई
एथेनॉल पेट्रोल में 'गन्ने का रस'? फ्यूल टैंक में चींटिया लगने के दावे की गडकरी ने बताई सच्चाई
Veena Manvi: तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाकिस्तान, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदलेगा एशिया का शक्ति संतुलन
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाक, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदल जाएगा एशिया का शक्ति संतुलन
Government Medical Colleges: AIIMS ही नहीं, इन सरकारी मेडिकल कॉलेजों में भी मिलता है शानदार करियर का मौका
AIIMS ही नहीं, इन सरकारी मेडिकल कॉलेजों में भी मिलता है शानदार करियर का मौका
Embed widget